Valentine's Day : यहां हर घर में होती है लव मैरिज, तीन पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा
Manya Jain | Feb 14, 2025, 11:02 IST
valentine village
विश्वभर में आज वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। लेकिन अक्सर भारतीय परिवारों में रिवाजों और रस्मों के चलते लव मैरिज यानी प्रेम विवाह को लेकर आपत्ति जताई जाती है। लेकिन गुजरात के सूरत जिले में स्थित भाटपोर गांव में लव मैरिज को परंपरा माना जाता है।
India's Valentine Village: विश्वभर में आज वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। वैलेंटाइन डे को प्यार के त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। लेकिन अक्सर भारतीय परिवारों में रिवाजों और रस्मों के चलते लव मैरिज यानी प्रेम विवाह को लेकर आपत्ति जताई जाती है। लेकिनगुजरात के सूरत जिले में स्थित भाटपोर गांव में लव मैरिज को परंपरा माना जाता है। यहां के लोग तीन पीढ़ियों से प्रेम विवाह करते आ रहे हैं। इस गांव में 99% शादियां गांव के भीतर ही होती हैं। बुजुर्ग भी इस परंपरा का समर्थन करते हैं, जिससे यहां की संस्कृति और रिश्ते और मज़बूत होते हैं।
भारत में लव मैरिज (Love Marriage) को कई जगहों पर अब भी शक की नजरों से देखा जाता है। लेकिन सूरत जिले के भाटपोर गांव में लव मैरिज गांव के लोगों के जीवन का खास हिस्सा बन चुका है। यहां के लोग पिछले तीन पीढ़ियों से प्रेम विवाह को अपनाते आ रहे हैं।जिससे गांव के लोगों को किसी ही तरह का ऐतराज नहीं होता है।
भाटपोर में लव मैरिज (Love Marriage) का चलन केवल आज की पीढ़ी तक सीमित नहीं है। यहां के बुजुर्ग भी अपनी शादी प्रेम विवाह के रूप में ही कर चुके हैं। इस गांव के लोग गर्व से बताते हैं कि उन्होंने अपनी पसंद से जीवनसाथी चुना है।
ये भी पढ़ें
Teddy Day 2025 : भालू के शिकार से हुई 'टेडी बियर डे' की शुरुआत जानें कैसे
ये भी पढ़ें
सिलसिला से जब वी मेट तक, इस वैलेंटाइन वीक होगी क्लासिक फिल्मों की वापसी
इस गांव के सरपंच देवीदास पटेल ने कहा कि भाटपोर में 99% शादियां गांव के अंदर ही होती हैं। “हमारी यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है, और हमें इस पर गर्व है।”
रमीला बेन पटेल बताती हैं कि उनका ससुराल और मायका दोनों भाटपोर में ही हैं। उन्होंने कहा, “हमारी बेटी की शादी भी इसी परंपरा के अनुसार की गई है।” गांव के लोग इसे अपनी संस्कृति और पहचान मानते हैं।
ये भी पढ़ें
फरवरी में क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन वीक, किसने की शुरुआत, जानें इतिहास
भाटपोर में प्रेम विवाह को लेकर समाज में कोई विरोध नहीं है। यहां लोग प्यार को रिश्तों की नींव मानते हैं। यही कारण है कि इस गांव की परंपरा पूरे देश के लिए एक मिसाल है।
गांव की अनोखी पहचान
तीन पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा
ये भी पढ़ें
Teddy Day 2025 : भालू के शिकार से हुई 'टेडी बियर डे' की शुरुआत जानें कैसे
गांव में शादी करना गर्व की बात
भाटपोर के लोग मानते हैं कि गांव में शादी करने से परिवार के बीच अपनापन बना रहता है। जब लड़का-लड़की गांव के भीतर ही शादी करते हैं, तो परिवार और समाज का सहयोग उन्हें मिलता है।
सिलसिला से जब वी मेट तक, इस वैलेंटाइन वीक होगी क्लासिक फिल्मों की वापसी
99% शादियां गांव में ही होती हैं
रमीला बेन पटेल की कहानी
ये भी पढ़ें
फरवरी में क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन वीक, किसने की शुरुआत, जानें इतिहास
परंपरा और मॉडर्निटी का मेल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari