IPO पर आधा-अधूरा ज्ञान नहीं दे सकेंगे इंफ्लुएंसर, SEBI के निर्देश- अपने IPO का वीडियो खुद जारी करें कंपनियां

Deeksha Nandini Mehra | May 25, 2024, 14:08 IST
Share
sebi news
IPO information in audio- visual

SEBI ने आईपीओ लेकर आ रही कंपनियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह वीडियो बनाकर निवेशकों को ऐसे फाइनेंशियल इंफ्लुएंसर्स या फिनफ्लुएंसर्स से बचने की सूचना दें...

IPO information in audio- visual : निवेशकों के हित सुरक्षित रखने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने फाइनेंशियल इंफ्लुएंसर्स या फिनफ्लुएंसर्स पर कार्रवाई की है। सेबी ने आईपीओ लेकर आ रही कंपनियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह वीडियो बनाकर निवेशकों को ऐसे फाइनेंशियल इंफ्लुएंसर्स या फिनफ्लुएंसर्स से बचने की सूचना दें। ऐसा वीडियो आईपीओ लाने से पहले हर कंपनी को जारी करना होगा। ये इंफ्लुएंसर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए आधी- अधूरी जानकारी के आधार पर आईपीओ मार्केट को प्रभावित करने वाले वीडियो बना रहे थे।

ये खबर पढ़िए ...Zomato से मंगवाया था वेज खाना निकला नॉनवेज, पनीर की जगह आ गई चिकन बिरयानी

सर्कुलर जारी


दरअसल, सेबी को जानकारी मिली थी कि कई फाइनेंशियल इंफ्लुएंसर्स या फिनफ्लुएंसर्स निवेशकों को प्रभावित करने वाले वीडियो बना रहे हैं। सेबी के नए कदम से इन पर लगाम लगेगी। इसके बाद बाजार नियामक सेबी ( SEBI ) ने सार्वजनिक निर्गमों के लिए पेशकश दस्तावेजों में कंपनियों के खुलासों को ऑडियो और विजुअल ( Audio and Visual ) के रूप में पेश करने का फैसला किया है। इस कदम से निवेशकों को किसी पेशकश की प्रमुख विशेषताओं के बारे में आसानी से समझने में मदद मिलेगी। इस तरह के एवी को सभी मुख्य आरंभिक सार्वजनिक निर्गम ( IPO ) के लिए तैयार किया जाएगा और उसे सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।

सेबी ने कहा, ऑडियो विजुअल में शामिल की जाने वाली सामग्री निश्चित तौर पर तथ्यात्मक, बार-बार दोहराया नहीं जाने वाली, नॉन-प्रमोशनल हो और यह किसी भी तरह से गलत जानकारी देने वाला नहीं होना चाहिए। दिशानिर्देश के अनुसार ऑडियो विजुअल ( Audio and Visual ) में कंपनी के सभी कारोबार, प्रवर्तक, प्रबंधन, वित्तीय सूचना, लंबित कानूनी मामले, जोखिम व अन्य जानकारी देनी होगी, जो सामान्य तौर पर विवरणिका के मसौदे (DRHP) में होती है।

ये खबर पढ़िए ...दो बड़े चुनाव विश्लेषक, किसकी बना रहे सरकार ? जानें क्यों हो गई दोनों में तकरार...

वीडियो इश्यू करने वाली कंपनी की वेबसाइट, सोशल मीडिया, एसोसिएशन ऑफ इन्वेस्टमेंट बैंकर्स ऑफ इंडिया और क्यूआर कोड ( QR code ) के जरिये पेशकश दस्तावेज में होनी चाहिए। इसके अलावा निवेशकों को सलाह दी गई है कि वे इश्यू से संबंधित किसी अन्य सूचना पर भरोसा न करे, जो मीडिया प्लेटफॉर्म व फिनफ्यूएंसर्स के पास उपलब्ध हो।

अंग्रेजी- हिंदी में वीडियो


शुरू में यह वीडियो अंग्रेजी व हिंदी में उपलब्ध कराया जाएगा। यह दिशानिर्देश 1 जुलाई से डीआरएचपी जमा कराने वाली कंपनियों के लिए स्वैच्छिक होगा, लेकिन 1 अक्टूबर के बाद जमा कराए जाने वाले पेशकश दस्तावेज के लिए यह अनिवार्य होगा।

IPO Market | IPO information in audio visual | IPO मार्केट | ऑडियो विजुअल में IPO की जानकारी | FinFluencers

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • sebi
  • IPO Market
  • IPO information in audio visual
  • IPO मार्केट
  • ऑडियो विजुअल में IPO की जानकारी
  • FinFluencers
  • फिनफ्लुएंसर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज