अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं चोटिल सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या के वर्ल्ड कप और IPL खेलने पर सस्पेंस

Rahul Garhwal | Dec 24, 2023, 24:00 IST
Share
अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं चोटिल सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या के वर्ल्ड कप और IPL खेलने पर सस्पेंस
अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं चोटिल सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या के वर्ल्ड कप और IPL खेलने पर सस्पेंस

चोटिल सूर्यकुमार यादव अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं। हार्दिक पांड्या के IPL खेलने पर सस्पेंस है।

स्पोर्ट्स डेस्क. 11 जनवरी से टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी-20 की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से सूर्यकुमार यादव बाहर हो सकते हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में उनके टखने में चोट लग गई थी। वे नेशनल क्रिकेट अकेडमी में रिहैब कर रहे हैं। उनके चोट के उबरने की संभावना कम है।

साउथ अफ्रीका दौरे पर चोटिल हुए थे सूर्या

सूर्यकुमार यादव साउथ अफ्रीका दौरे पर तीसरे टी-20 में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। इसके बाद रविंद्र जडेजा ने टीम की कप्तानी संभाली थी। सूर्या ने इस मैच में टी-20 करियर का चौथा शतक जड़ा था। भारत ने सीरीज में बराबरी की थी। साउथ अफ्रीका से लौटने के बाद सूर्या का स्कैन हुआ था तो टखने में चोट का पता चला था।

हार्दिक के वर्ल्ड कप और IPL खेलने पर सस्पेंस

हार्दिक पांड्या चोट से अभी तक उबर नहीं पाए हैं। वे टी-20 वर्ल्ड कप और IPL से भी बाहर हो सकते हैं। हार्दिक वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे। 9वें ओवर की तीसरी बॉल पर उनका टखना मुड़ गया था। वे क्रीज पर ही बैठ गए थे। उनका ओवर विराट ने पूरा किया था।

अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी-20 मैच

11 जनवरी - पहला टी-20 (मोहाली)

14 जनवरी - दूसरा टी-20 (इंदौर)

17 जनवरी - तीसरा टी-20 (बेंगलुरु)

Tags:
  • India-Afghanistan T-20 Series
  • भारत-अफगानिस्तान टी-20 सीरीज
  • Suryakumar Yadav
  • Hardik Pandya
  • Ishan Kishan
  • सूर्यकुमार यादव
  • हार्दिक पांड्या
  • ईशान किशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा