हरियाणा में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या
BP shrivastava | Feb 26, 2024, 08:10 IST
इंडियन नेशनल लोकदल हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय इसी कार में आगे की सीट पर बैठे थे।
हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) यानी इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की रविवार की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने राठी पर करीब 40 राउंड गोलियां चलाईं।
JHAJJAR. हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) यानी इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की रविवार की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने राठी पर करीब 40 राउंड गोलियां चलाईं। झज्जर जिले में बहादुरगढ़ के बराही फाटक के पास हुए हमले में राठी और उनके एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई, जबकि 2 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक राठी कार की फ्रंट सीट पर बैठे थे। उनके गले और कमर में गोलियां लगी थीं। घायलों का इलाज ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में चल रहा है। हमले के वक्त राठी अपनी फॉर्च्यूनर कार में सवार थे, जबकि हमलावर आई-10 कार से आए। झज्जर के SP अर्पित जैन ने कहा कि इस मामले में क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को लगा दिया गया है।
इस वारदात के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके करीबी काला जठेड़ी पर शक जताया जा रहा है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है।
![Rathi]()
इनेलो विधायक अभय चौटाला ने कहा कि नफे सिंह राठी ने जान का खतरा बताकर सरकार से सिक्योरिटी मांगी थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई। झज्जर के SP अर्पित जैन ने कहा कि हत्या की जांच के लिए 2 DSP की अगुआई में 5 टीमें बनाई गई हैं।
रविवार को नफे सिंह राठी अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में अपने 3 गनमैन और ड्राइवर के साथ कहीं जा रहे थे। राठी खुद ड्राइवर के साथ अगली सीट पर बैठे थे। पीछे की सीट पर उनके गनमैन थे। उनके काफिले में एक-दो गाड़ियां और भी थीं।
शाम लगभग 5 बजे के आसपास जब नफे सिंह राठी की गाड़ी बराही रेलवे फाटक के पास पहुंची तो I-10 कार में आए कुछ हमलावरों ने राठी को निशाना बनाते हुए अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी पर उसी तरफ गोलियां बरसाईं जिस तरफ राठी बैठे थे।
इस फायरिंग में राठी वाली साइड पर गाड़ी की बॉडी से कुल 6 बुलेट्स आर-पार हो गईं। कुछ गोलियां खिड़की के शीशे को तोड़कर भी राठी को लगीं। गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे गनमैनों को टारगेट करते हुए जो फायरिंग की गई, उनमें से 4 गोलियां गाड़ी की बॉडी के आरपार हो गईं। कुछ बुलेट्स विंडो के कांच को तोड़कर भी सुरक्षाकर्मियों को लगीं।
सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि राठी या उनके सुरक्षाकर्मियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हमलावरों का टारगेट सीधे नफे सिंह राठी ही थे, इसलिए उन्होंने फॉर्च्यूनर गाड़ी पर सामने की तरफ से कोई फायरिंग नहीं की। यही वजह रही कि गाड़ी की विंडशील्ड को इस फायरिंग में कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
संजीवनी अस्पताल के डॉक्टर मनीष शर्मा ने बताया कि यहां 4 लोगों को लाया गया। गोली लगने की वजह से उन्हें काफी ब्लीडिंग हो रही थी। 2 मरीजों की ज्यादा ब्लीडिंग की वजह से पहले ही मौत हो चुकी थी। अभी 2 मरीज ICU में भर्ती किए गए हैं। उनको भी कंधे, जांघ और छाती में गोली लगी है।
मरने वालों में नफे सिंह राठी और कृष्णपाल हैं। मृतकों को पेट के पीछे वाले हिस्से, पीठ और गर्दन में गोली लगी थी। उन्होंने बताया कि मल्टिपल फायरिंग हुई है। मेजर वेसेल डैमेज हुई है। ज्यादा रक्त बहना मौत का कारण बना। दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। एक घायल की ब्लड प्रेशर काफी लो चल रहा है।
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, 'यह घटना दुखद है। नफे सिंह राठी मेरे साथ विधायक भी रहे हैं। मैंने अधिकारियों से बात की है और उनको तुरंत कार्रवाई के लिए कहा है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को भी लगाया है। मुझे उम्मीद है पुलिस जल्दी कार्रवाई करेगी। घटना की वजह क्या है, यह अभी कहना संभव नहीं है।'
नफे सिंह राठी की उम्र लगभग 65 साल थी और वह 10वीं तक पढ़े हुए थे। परिवार में उनके दो बेटे हैं जिनमें नाम भूपेंद्र और जितेंद्र हैं। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने राठी को दो साल पहले ही पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।
नफे सिंह राठी पर दिनदहाड़े हुए इस हमले की खबर फैलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमें आनन-फानन में मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल से गोलियों के खाली खोल और दूसरे सबूत इकट्ठा करने शुरू कर दिए।
हमलावरों की पहचान के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस
हमलावर किस तरफ से आए और घटना के बाद किधर गए? यह जानने के लिए पूरे इलाके में सड़कों और दुकानों के बाहर लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक करने की तैयारी की जा रही है।
इस हत्याकांड में कुख्यात बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक जताया जा रहा है। लॉरेंस के सबसे भरोसेमंदों में से एक काला जठेड़ी रोहतक-झज्जर इलाके में सबसे ज्यादा सक्रिय है। पुलिस सूत्रों के अनुसार करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी के विवाद के चलते लॉरेंस ने जठेड़ी के जरिए इस घटना को अंजाम दिलाया है।
नफे सिंह राठी हरियाणा विधानसभा में 2 बार विधायक रह चुके हैं और हरियाणा की पूर्व विधायक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। राठी 2009 में रोहतक सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। वह 2 बार बहादुरगढ़ नगर परिषद के चेयरमैन और कुश्ती संघ (भारतीय स्टाइल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे।
11 जनवरी 2023 को पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के पुत्र जगदीश नंबरदार ने आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद पूर्व विधायक नफे सिंह राठी और उनके भांजे सोनू पर जगदीश नंबरदार को प्रताड़ित करने का आरोप लगा था। जगदीश नंबरदार की आत्महत्या के मामले में पिछले साल अगस्त में आरोपी नफे सिंह राठी को हाईकोर्ट ने नोटिस भेजा था।
इस मामले में मृतक जगदीश नंबरदार के भाई सतीश नंबरदार और पुत्र गौरव राठी ने नफे सिंह की जमानत रद्द करने की याचिका दायर की थी। 24 जनवरी 2023 को उक्त मामले में नफे सिंह की अग्रिम जमानत हुई थी। इसके बाद जगदीश नंबरदार के भाई सतीश नंबरदार ने नफे सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि आरोपी उनके गवाहों को धमका रहे हैं।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर शक, हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद
पुलिस के मुताबिक राठी कार की फ्रंट सीट पर बैठे थे। उनके गले और कमर में गोलियां लगी थीं। घायलों का इलाज ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में चल रहा है। हमले के वक्त राठी अपनी फॉर्च्यूनर कार में सवार थे, जबकि हमलावर आई-10 कार से आए। झज्जर के SP अर्पित जैन ने कहा कि इस मामले में क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को लगा दिया गया है।
इस वारदात के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके करीबी काला जठेड़ी पर शक जताया जा रहा है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है।
Rathi
राठी को सरकार ने सुरक्षा नहीं दी- अभय चौटाला
इनेलो विधायक अभय चौटाला ने कहा कि नफे सिंह राठी ने जान का खतरा बताकर सरकार से सिक्योरिटी मांगी थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई। झज्जर के SP अर्पित जैन ने कहा कि हत्या की जांच के लिए 2 DSP की अगुआई में 5 टीमें बनाई गई हैं।
I-10 कार में आए बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
रविवार को नफे सिंह राठी अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में अपने 3 गनमैन और ड्राइवर के साथ कहीं जा रहे थे। राठी खुद ड्राइवर के साथ अगली सीट पर बैठे थे। पीछे की सीट पर उनके गनमैन थे। उनके काफिले में एक-दो गाड़ियां और भी थीं।
शाम लगभग 5 बजे के आसपास जब नफे सिंह राठी की गाड़ी बराही रेलवे फाटक के पास पहुंची तो I-10 कार में आए कुछ हमलावरों ने राठी को निशाना बनाते हुए अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी पर उसी तरफ गोलियां बरसाईं जिस तरफ राठी बैठे थे।
राठी की साइड 6 बुलेट आर-पार
इस फायरिंग में राठी वाली साइड पर गाड़ी की बॉडी से कुल 6 बुलेट्स आर-पार हो गईं। कुछ गोलियां खिड़की के शीशे को तोड़कर भी राठी को लगीं। गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे गनमैनों को टारगेट करते हुए जो फायरिंग की गई, उनमें से 4 गोलियां गाड़ी की बॉडी के आरपार हो गईं। कुछ बुलेट्स विंडो के कांच को तोड़कर भी सुरक्षाकर्मियों को लगीं।
सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि राठी या उनके सुरक्षाकर्मियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हमलावरों का टारगेट सीधे नफे सिंह राठी ही थे, इसलिए उन्होंने फॉर्च्यूनर गाड़ी पर सामने की तरफ से कोई फायरिंग नहीं की। यही वजह रही कि गाड़ी की विंडशील्ड को इस फायरिंग में कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
डॉक्टर बोले- 2 की अस्पताल आने से पहले हो चुकी थी मौत
संजीवनी अस्पताल के डॉक्टर मनीष शर्मा ने बताया कि यहां 4 लोगों को लाया गया। गोली लगने की वजह से उन्हें काफी ब्लीडिंग हो रही थी। 2 मरीजों की ज्यादा ब्लीडिंग की वजह से पहले ही मौत हो चुकी थी। अभी 2 मरीज ICU में भर्ती किए गए हैं। उनको भी कंधे, जांघ और छाती में गोली लगी है।
मरने वालों में राठी और कृष्णपाल
मरने वालों में नफे सिंह राठी और कृष्णपाल हैं। मृतकों को पेट के पीछे वाले हिस्से, पीठ और गर्दन में गोली लगी थी। उन्होंने बताया कि मल्टिपल फायरिंग हुई है। मेजर वेसेल डैमेज हुई है। ज्यादा रक्त बहना मौत का कारण बना। दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। एक घायल की ब्लड प्रेशर काफी लो चल रहा है।
गृहमंत्री अनिल विज बोले- अफसरों को तुरंत कार्रवाई के लिए कहा
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, 'यह घटना दुखद है। नफे सिंह राठी मेरे साथ विधायक भी रहे हैं। मैंने अधिकारियों से बात की है और उनको तुरंत कार्रवाई के लिए कहा है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को भी लगाया है। मुझे उम्मीद है पुलिस जल्दी कार्रवाई करेगी। घटना की वजह क्या है, यह अभी कहना संभव नहीं है।'
राठी दो साल पहले ही बने थे इनेलो के अध्यक्ष, परिवार में दो बेटे
नफे सिंह राठी की उम्र लगभग 65 साल थी और वह 10वीं तक पढ़े हुए थे। परिवार में उनके दो बेटे हैं जिनमें नाम भूपेंद्र और जितेंद्र हैं। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने राठी को दो साल पहले ही पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।
हमले की खबर फैलते ही पुलिस में हड़कंप
नफे सिंह राठी पर दिनदहाड़े हुए इस हमले की खबर फैलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमें आनन-फानन में मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल से गोलियों के खाली खोल और दूसरे सबूत इकट्ठा करने शुरू कर दिए।
हमलावरों की पहचान के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस
हमलावर किस तरफ से आए और घटना के बाद किधर गए? यह जानने के लिए पूरे इलाके में सड़कों और दुकानों के बाहर लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक करने की तैयारी की जा रही है।
लॉरेंस और काला जठेड़ी पर शक
इस हत्याकांड में कुख्यात बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक जताया जा रहा है। लॉरेंस के सबसे भरोसेमंदों में से एक काला जठेड़ी रोहतक-झज्जर इलाके में सबसे ज्यादा सक्रिय है। पुलिस सूत्रों के अनुसार करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी के विवाद के चलते लॉरेंस ने जठेड़ी के जरिए इस घटना को अंजाम दिलाया है।
2 बार विधायक रहे, लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके
नफे सिंह राठी हरियाणा विधानसभा में 2 बार विधायक रह चुके हैं और हरियाणा की पूर्व विधायक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। राठी 2009 में रोहतक सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। वह 2 बार बहादुरगढ़ नगर परिषद के चेयरमैन और कुश्ती संघ (भारतीय स्टाइल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे।
आत्महत्या केस में HC ने दिया था राठी को नोटिस
11 जनवरी 2023 को पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के पुत्र जगदीश नंबरदार ने आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद पूर्व विधायक नफे सिंह राठी और उनके भांजे सोनू पर जगदीश नंबरदार को प्रताड़ित करने का आरोप लगा था। जगदीश नंबरदार की आत्महत्या के मामले में पिछले साल अगस्त में आरोपी नफे सिंह राठी को हाईकोर्ट ने नोटिस भेजा था।
इस मामले में मृतक जगदीश नंबरदार के भाई सतीश नंबरदार और पुत्र गौरव राठी ने नफे सिंह की जमानत रद्द करने की याचिका दायर की थी। 24 जनवरी 2023 को उक्त मामले में नफे सिंह की अग्रिम जमानत हुई थी। इसके बाद जगदीश नंबरदार के भाई सतीश नंबरदार ने नफे सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि आरोपी उनके गवाहों को धमका रहे हैं।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari