इंस्टाग्राम-फेसबुक पर AI से पता चलेगी यूजर्स की उम्र, जनवरी से बदलेंगे नियम, बच्चों के स्क्रीन टाइम पर भी लगेगी लगाम
Amresh Kushwaha | Nov 09, 2026, 23:45 IST
इंस्टाग्राम और फेसबुक पर बच्चों की प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर नए बदलाव की तैयारी है।
Instagram Facebook New Rules:इंस्टाग्राम और फेसबुक इस्तेमाल करने वाले बच्चों और टीनेजर्स के लिए नए नियम आने वाले हैं। सोशल मीडिया कंपनी मेटा अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से यूजर्स की उम्र का पता लगाएगी। अगर कोई बच्चा अकाउंट बनाते समय अपनी उम्र ज्यादा बताता है, तो भी AI उसके इस्तेमाल करने के तरीके से पहचान करने की कोशिश करेगा कि वह टीनेजर है या नहीं।
इसके बाद उसके अकाउंट में अपने आप सुरक्षा और प्राइवेसी से जुड़ी सेटिंग्स लागू हो जाएंगी। कंपनी के मुताबिक, नए फीचर्स जनवरी से दुनियाभर में लागू होने शुरू होंगे।
गलत उम्र बताने पर भी
मेटा ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि वह अप्रैल 2025 से नई AI तकनीक की टेस्टिंग कर रहा है। इस तकनीक का मकसद उन बच्चों की पहचान करना है, जो सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाते समय अपनी उम्र गलत बताते हैं।
AI यूजर की गतिविधियों और ऐप इस्तेमाल करने के तरीके के आधार पर उसकी उम्र का अनुमान लगाएगा। अगर सिस्टम को पता चलता है कि अकाउंट किसी टीनेजर का है, तो उसमें अपने आप Teen Account की सुरक्षा सेटिंग्स लागू हो जाएंगी। इसके तहत बच्चों को आपत्तिजनक और संवेदनशील कंटेंट से बचाने की कोशिश की जाएगी। साथ ही अनजान लोगों के मैसेज भेजने पर भी पाबंदी रहेगी।
इंस्टाग्राम और फेसबुक पर बच्चों के ज्यादा समय बिताने को लेकर भी नए नियम लागू किए जाएंगे। इसके तहत टीनेजर्स के लिए रोजाना ऐप इस्तेमाल करने की समय सीमा तय करने का प्रावधान होगा। निर्धारित समय पूरा होने पर बच्चों को रिमाइंडर मिलेगा। इसके अलावा रात में नोटिफिकेशन बंद रखने के लिए Quiet Mode की सुविधा भी दी जाएगी।
मेटा का कहना है कि इन बदलावों का मकसद बच्चों का सोशल मीडिया इस्तेमाल सुरक्षित बनाना है। कंपनी माता-पिता के लिए खास वीडियो भी जारी करेगी, जिनमें बताया जाएगा कि नए सुरक्षा फीचर्स कैसे काम करेंगे।
मेटा का यह फैसला ऐसे समय सामने आया है, जब कंपनी पर बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के कुछ फीचर्स बच्चों को लंबे समय तक ऐप पर बनाए रखने के लिए तैयार किए गए थे। इससे बच्चों में सोशल मीडिया की लत बढ़ने और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने की आशंका जताई गई।
कंपनी पर बच्चों की निजी जानकारी जुटाकर AI मॉडल को ट्रेन करने के आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों को लेकर मेटा ने अदालत में अपना पक्ष रखा है।
अमेरिका के न्यू मेक्सिको में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े एक मामले में मेटा पर करीब आठ हजार करोड़ रुपए यानी 950 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया। वहीं, सोशल मीडिया की लत से जुड़े दूसरे मामले में कंपनी के लगभग 15.9 बिलियन डॉलर के कानूनी समझौते की जानकारी सामने आई है।
इस विवाद की शुरुआत अक्टूबर 2023 में हुई थी, जब अमेरिका के 29 राज्यों ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मेटा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
इसके बाद 2023 से 2026 के बीच अमेरिका के कुल 51 राज्यों और क्षेत्रों के सरकारी वकील इस कानूनी कार्रवाई से जुड़े। अगस्त 2026 में कैलिफोर्निया की ऑकलैंड फेडरल कोर्ट में मामले की सुनवाई शुरू हुई। सुनवाई के दौरान इंस्टाग्राम प्रमुख एडम मोसेरी ने आरोपों को खारिज किया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बाद में समझौते को जज इवोन गोंजालेज रोजर्स ने मंजूरी दी।
विशेषज्ञों के मुताबिक, सोशल मीडिया का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल बच्चों की मानसिक और शारीरिक सेहत को प्रभावित कर सकता है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर यूजर की पसंद के अनुसार बार-बार वीडियो और पोस्ट दिखाई देते हैं। लगातार नोटिफिकेशन, रील्स और बिना रुके स्क्रॉल करने की सुविधा के कारण बच्चे ऐप पर ज्यादा समय बिता सकते हैं।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर दूसरों की तस्वीरों और लाइफस्टाइल से तुलना करने पर बच्चों में अपने रंग-रूप और शरीर को लेकर असंतोष बढ़ सकता है।
देर रात तक मोबाइल इस्तेमाल करने से नींद प्रभावित हो सकती है। वहीं, ऑनलाइन ट्रोलिंग, साइबर बुलिंग और दूसरों से पीछे छूट जाने का डर भी बच्चों में तनाव और चिंता बढ़ा सकता है।
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर कई देश सख्त नियम बना रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का कदम उठाया है। इसी बीच मेटा ने टिकटॉक, स्नैपचैट और यूट्यूब जैसी कंपनियों से भी बच्चों की सुरक्षा के लिए सख्त नियम अपनाने की अपील की है।
मेटा के मुताबिक, जनवरी से दुनियाभर में AI की मदद से उम्र पहचानने और टीनेजर्स के अकाउंट में सुरक्षा सेटिंग्स लागू करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत Screen Time कंट्रोल, प्राइवेसी सेटिंग्स और अनजान लोगों के मैसेज से बचाने वाले फीचर्स पर जोर दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि इन बदलावों से बच्चों को सोशल मीडिया पर ज्यादा सुरक्षित माहौल देने में मदद मिलेगी।
गलत उम्र बताने पर भी AI कर लेगा पहचान
AI यूजर की गतिविधियों और ऐप इस्तेमाल करने के तरीके के आधार पर उसकी उम्र का अनुमान लगाएगा। अगर सिस्टम को पता चलता है कि अकाउंट किसी टीनेजर का है, तो उसमें अपने आप Teen Account की सुरक्षा सेटिंग्स लागू हो जाएंगी। इसके तहत बच्चों को आपत्तिजनक और संवेदनशील कंटेंट से बचाने की कोशिश की जाएगी। साथ ही अनजान लोगों के मैसेज भेजने पर भी पाबंदी रहेगी।
बच्चों के स्क्रीन टाइम पर भी लगेगी लगाम
मेटा का कहना है कि इन बदलावों का मकसद बच्चों का सोशल मीडिया इस्तेमाल सुरक्षित बनाना है। कंपनी माता-पिता के लिए खास वीडियो भी जारी करेगी, जिनमें बताया जाएगा कि नए सुरक्षा फीचर्स कैसे काम करेंगे।
मेटा पर बच्चों की सेहत से खिलवाड़ करने के आरोप
कंपनी पर बच्चों की निजी जानकारी जुटाकर AI मॉडल को ट्रेन करने के आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों को लेकर मेटा ने अदालत में अपना पक्ष रखा है।
मेटा पर करोड़ों का जुर्माना और कानूनी समझौता
इस विवाद की शुरुआत अक्टूबर 2023 में हुई थी, जब अमेरिका के 29 राज्यों ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मेटा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
इसके बाद 2023 से 2026 के बीच अमेरिका के कुल 51 राज्यों और क्षेत्रों के सरकारी वकील इस कानूनी कार्रवाई से जुड़े। अगस्त 2026 में कैलिफोर्निया की ऑकलैंड फेडरल कोर्ट में मामले की सुनवाई शुरू हुई। सुनवाई के दौरान इंस्टाग्राम प्रमुख एडम मोसेरी ने आरोपों को खारिज किया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बाद में समझौते को जज इवोन गोंजालेज रोजर्स ने मंजूरी दी।
बच्चों पर सोशल मीडिया का क्या असर पड़ता है?
इसके अलावा सोशल मीडिया पर दूसरों की तस्वीरों और लाइफस्टाइल से तुलना करने पर बच्चों में अपने रंग-रूप और शरीर को लेकर असंतोष बढ़ सकता है।
देर रात तक मोबाइल इस्तेमाल करने से नींद प्रभावित हो सकती है। वहीं, ऑनलाइन ट्रोलिंग, साइबर बुलिंग और दूसरों से पीछे छूट जाने का डर भी बच्चों में तनाव और चिंता बढ़ा सकता है।
दुनिया के कई देशों में सोशल मीडिया पर सख्ती
जनवरी से लागू होने शुरू होंगे नए सेफ्टी फीचर्स
इंदौर की हवा में फेफड़ों में जाने वाले घातक कण अधिकतम स्तर पर, महापौर ने सनातन धर्म का दिया वास्ता
By Sanjay Gupta
इंदौर की सबसे बड़ी गौशाला पर खर्च हुए 24 करोड़, जानिए विनोद अग्रवाल, कॉलोनी सेल और स्मार्ट सिटी ने कितने दिए
By Sanjay Gupta
CG Top News : हादसे में चार की मौत, मासूम की हत्या, बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में डिलीट हो रहे सवालों पर बवाल: छह भर्तियों में 93 प्रश्न हटे, बोर्ड अध्यक्ष बोले- तय होगी जवाबदेही
By Jageshwar Prasad
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: देवास शराब सिंडिकेट का मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल गिरफ्तार
By Amresh Kushwaha
जज बनने के लिए दृष्टिबाधित महिला को करना पड़ा डेढ़ साल संघर्ष: मेडिकल बोर्ड ने 40% दिव्यांगता को बताया 30%, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
By Raghvendra Singh Rathore
MP में गाय ने 19.760 लीटर दूध देकर जीता पहला इनाम, CM मोहन यादव ने गौवंश को लेकर किया बड़ा ऐलान
By Sandeep Kumar