काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेंगे खिलाड़ी, पहलगाम हमले के बाद IPL मैच में हुए 4 बदलाव
Abhilasha Saksena Chakraborty | Published:
SRH vs MI 41st IPL match
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होने वाले आईपीएल मैच में बीसीसीआई ने 4 बदलाव किए हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का 41वां मुकाबला बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देlने के लिए टीम के खिलाड़ी और अंपायर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे। मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा जाएगा। तीसरी बात यह कि आईपीएल मैच के दौरान किसी तरह की आतिशबाजी नहीं होगी। इसके अलावा मैच में मैदान पर कोई चीयरलीडर्स नहीं होंगी। BCCI ने यह निर्णय आतंकवादी हमले के दौरान अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए लिया है। यह लोगों के लिए प्यार और सम्मान का प्रत्येक है। मंगलवार को कश्मीर की सुंदर बैसरन घाटी जो पहलगाम से 6 किलोमीटर दूर है, वहां आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें 26 लोगों की मौत हुई और कई गंभीर रूप से घायल हैं। यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद सबसे भयावह माना जा रहा है।इस हमले की निंदा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई। दुनियाभर के राजनेताओं, खेल हस्तियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मारने वालों में दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। ये भी पढ़ें... क्या होता है कलमा, जिसका हवाला देकर पहलगाम में मार डाला 28 बेकसूरों को हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली MI फिलहाल अंक तालिका में छठे स्थान पर है। इस मैच में जीत उन्हें 10 अंकों की बराबरी पर लाकर RCB, PBKS और LSG के बराबर कर देगी। ये भी पढ़ें... जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, 27 टूरिस्ट की मौत; श्रीनगर में अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि पैट कमिंस की कप्तानी में SRH जीतती है तो वे राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंच सकते हैं। पिछली भिड़ंत में MI ने SRH को 4 विकेट से हराया था। ये भी पढ़ें... पहलगाम आतंकी हमले में बाल-बाल बचे नवीन चौधरी, वीडियो में कैद हुई गोलियों की दहशत thesootr links
पहलगाम हमला
मुंबई इंडियंस की स्थिति
सनराइजर्स हैदराबाद की ताकत
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari