IAS दुल्हन को हेलीकॉप्टर में ले गया IPS दूल्हा, हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंची बहू, विदाई देखने उमड़े लोग

Pooja Kumari | Feb 02, 2024, 09:06 IST
Share
IAS दुल्हन को हेलीकॉप्टर में ले गया IPS दूल्हा, हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंची बहू, विदाई देखने उमड़े लोग
IAS दुल्हन को हेलीकॉप्टर में ले गया IPS दूल्हा, हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंची बहू, विदाई देखने उमड़े लोग

राजस्थान के चुरु में IPS देवेंद्र और IAS अपराजिता की शादी चर्चा में है। खासौली गांव के दयानंद रूयल के बेटे देवेंद्र रूयल ओर भरतपुर के डॉ.अमर सिंह सिनासिनिवार की बेटी की शादी सिर्फ 1 रुपए में हुई।

BHOPAL. राजस्थान के चुरु में IPS देवेंद्र और IAS अपराजिता की शादी काफी चर्चे में है। खासौली गांव के दयानंद रूयल के बेटे देवेंद्र रूयल ओर भरतपुर के डॉ.अमर सिंह सिनासिनिवार की आईएएस बेटी अपराजिता की शादी सिर्फ 1 रुपए और नारियल लेकर हुई है। इसके अलावा आईपीएस दूल्हा देवेंद्र अपनी नई नवेली आईएएस दुल्हन अपराजिता को हेलिकॉप्टर से विदा करवाकर अपने घर लाए हैं।

विदाई देखने उमड़े लोग

बता दें कि शादी के लिए खासौली से लग्जरी गाड़ियों का काफिला भरतपुर के एक निजी होटल विवाह गार्डन के लिए रवाना हुआ था। 31 जनवरी को एक खुशनुमा माहौल में दोनों आईपीएस और आईएएस की रस्मों-रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई और सभी लोग फिर चूरु के लिए गाड़ियों से निकल गए। लेकिन दूल्हा देवेंद्र और दुल्हन अपराजिता हेलीकॉप्टर से खसौली पहुंचे, जिन्हें देखने के लिए आस-पास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

राजस्थानी लोकगीतों के साथ ढप और चंग का अलग से कार्यक्रम

दुल्हन लेकर पहुंचे दूल्हे के स्वागत के लिए राजस्थानी लोकगीतों के साथ ढप और चंग का अलग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। हेलीकॉप्टर आने के बाद अस्थाई हेलीपेड से स्वागत के लिए कारपेट लगाया गया, जिसके दोनों ओर फूलों के गुलदस्ते लगाए गए थे। इस दौरान ग्रामीण महिलाएं राजस्थानी भाषा में विवाह के गीत गा रही थी। बता दें कि दूल्हा देवेंद्र रूयल आईपीएस और दुल्हन अपराजिता दोनों ही उत्तर प्रदेश में पोस्टेड हैं। दुल्हन अपराजिता के पिता डॉ अमर सिंह सिनासिनिवार और माता डॉ. नीतन दोनों डॉक्टर हैं और भरतपुर में रहते हैं। वहीं दूल्हे आईपीएस देवेंद्र रूयल के पिता दयानंद रुयल एसडीएम है और माता सुमित्रा गृहणी हैं।

Tags:
  • Rajasthan news update
  • राजस्थान न्यूज अपडेट
  • Bride leaves by helicopter
  • IAS bride
  • IPS groom
  • Helicopter से विदा हुई दुल्हन
  • IAS दुल्हन
  • IPS दूल्हा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा