ईरान-इजराइल युद्ध का 53वां दिन: आज पाकिस्तान में होगी दूसरे चरण की शांति वार्ता

Amresh Kushwaha | Apr 21, 2026, 08:57 IST
Share
iran israel america war updates
iran israel america war updates

ईरान-इजराइल युद्ध के 53वें दिन पाकिस्तान में दूसरे चरण की शांति वार्ता प्रस्तावित है। जहां ईरान ने जेडी वेंस की मौजूदगी की शर्त रखी है, वहीं इजराइल ने नए सैन्य ऑपरेशन का ऐलान कर दिया है।

Iran Israel War Update: ईरान और इजराइल युद्ध का आज 53वां दिन है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज बड़ी कूटनीतिक हलचल होगी। ईरान का डेलिगेशन बातचीत के लिए आज वहां पहुंच सकता है। ईरानी स्पीकर गालिबाफ ने जेडी वेंस की मौजूदगी की शर्त रखी है।

इधर डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर आर्थिक नाकेबंदी सख्त कर दी है। ट्रंप का कहना है कि समझौते के बिना नाकेबंदी नहीं हटेगी। इस बीच इजराइल ने नए सैन्य ऑपरेशन का ऐलान कर दिया है। लेबनान में भी सीजफायर के बीच ड्रोन हमले जारी हैं।

वहीं भारतीय नौसेना ने अरब सागर में सुरक्षा बढ़ा दी है। हमारे 31 जांबाज नाविक सुरक्षित वतन वापसी की राह पर हैं। अब सबकी नजरें अमेरिका और ईरान की इस मुलाकात पर टिकी हैं।

इस्लामाबाद में आमने-सामने होंगे ईरान और अमेरिका?

ईरान का एक बड़ा डेलिगेशन अमेरिका से बातचीत के लिए पाकिस्तान जाने की तैयारी में है। खबर है कि ये लोग आज ही इस्लामाबाद पहुंच सकते हैं। लेकिन एक पेंच है- ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने शर्त रखी है कि वे तभी टेबल पर बैठेंगे जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी वहां मौजूद हों। वेंस के मंगलवार को पाकिस्तान पहुंचने की उम्मीद है, इसलिए अब सबकी नजरें उनके दौरे पर टिकी हैं।

ट्रम्प की सख्त चेतावनी: झुकोगे तभी नाकेबंदी हटेगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने कड़े रुख पर कायम हैं। उन्होंने साफ कह दिया है कि ईरान के बंदरगाहों पर लगी नाकेबंदी तब तक नहीं हटेगी, जब तक कोई ठोस समझौता नहीं हो जाता। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि एक हफ्ते से जारी इस नाकेबंदी ने ईरान की कमर तोड़ दी है। यह बयान ऐसे समय आया है जब बुधवार को दोनों देशों के बीच हुआ अस्थायी युद्धविराम खत्म होने वाला है।

इजराइल ईरान युद्ध: 20 - 21 अप्रैल 2026 के बड़े अपडेट्स

ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जुबानी जंग और समुद्र में बढ़ती हलचल को आप इस आसान रिपोर्ट से समझ सकते हैं:

1. पाकिस्तान बना शांति का मैदान, सुरक्षा के कड़े पहरे

पाकिस्तान इस हफ्ते ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की बातचीत की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा है कि मेहमानों की सुरक्षा के लिए लोहे जैसा इंतजाम है। सुरक्षा इसलिए भी अहम है क्योंकि ईरान को डर है कि उसके अधिकारियों को निशाना बनाया जा सकता है। इस्लामाबाद का मशहूर सेरेना होटल खाली करा लिया गया है और शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

2. समंदर के रास्ते घर लौट रहे हैं जांबाज भारतीय

भारतीयों के लिए राहत की खबर है। देश गरिमा नाम का टैंकर बुधवार को मुंबई पहुंच जाएगा। इस जहाज पर 31 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार हैं, जो 18 अप्रैल को सुरक्षित तरीके से होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर चुके हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय पल-पल की अपडेट ले रहा है और हमारे नाविक अब सुरक्षित हैं।

3. अरब सागर में भारतीय नौसेना का कवच

ईरान और अमेरिका की जंग के बीच अपने जहाजों को बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 7 युद्धपोत तैनात कर दिए हैं। नौसेना ने साफ हिदायत दी है कि बिना पक्की सुरक्षा के कोई भी जहाज होर्मुज पार न करे। फिलहाल 14 भारतीय जहाज खाड़ी देशों से तेल और खाद लेकर लौट रहे हैं। बता दें कि शनिवार को ईरान ने भारत के कुछ जहाजों पर फायरिंग की थी, जिस पर भारत ने कड़ा ऐतराज जताया है।

4. ईरान की दो टूक: धमकी से बात नहीं बनेगी

ईरान के स्पीकर गालिबाफ ने ट्रम्प को करारा जवाब देते हुए कहा है कि वे दबाव में आकर कोई बात नहीं करेंगे। उनका मानना है कि ट्रम्प सीजफायर तोड़कर ईरान को झुकने पर मजबूर करना चाहते हैं। गालिबाफ ने चेतावनी दी कि ईरान पिछले दो हफ्तों से युद्ध की नई तैयारी कर चुका है और वह किसी भी धमकी के आगे घुटने नहीं टेकेगा।

5. तेहरान में फिर गूंजेगी विमानों की गड़गड़ाहट

युद्ध के तनाव के बीच ईरान अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने की कोशिश कर रहा है। राजधानी तेहरान के इमाम खुमैनी और मेहराबाद एयरपोर्ट्स को फिर से खोल दिया गया है। पिछले कई हफ्तों से इजराइल और अमेरिका के साथ संघर्ष की वजह से यहाँ उड़ानें बंद थीं। अब तेहरान के अलावा 10 और शहरों में हवाई सेवाएं शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है।

6. इजराइल का नया प्लान: ईरान के मंसूबे होंगे फेल

इजराइली सेना के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने ईरान के खिलाफ एक नए मिलिट्री ऑपरेशन का ऐलान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान सालों से इजराइल को खत्म करने की साजिश रच रहा था। जमीर ने साफ किया कि वे अपनी सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे और लेबनान में भी हालात को पूरी तरह बदलकर रख देंगे।

7. सीजफायर के बीच भी बरस रहे हैं गोले

लेबनान में 10 दिन का युद्धविराम (सीजफायर) लागू है, लेकिन इसके बावजूद इजराइल के हमले थम नहीं रहे हैं। खबर है कि दक्षिणी लेबनान के कई कस्बों और लितानी नदी के पास ड्रोन से हमले किए गए हैं। हालांकि, इन ताजा हमलों में अभी तक किसी की जान जाने की खबर नहीं आई है, लेकिन सीजफायर के बीच ये धमाके चिंता बढ़ाने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर पीएम मोदी ने सऊदी प्रिंस से की बात, एक और LPG जहाज भारत पहुंचा

ईरान-इजराइल युद्ध के कारण हजारों बाज राजस्थान पहुंचे, रेगिस्तानी जिलों में बनाए ठिकाने

होर्मुज से भारत के लिए खुशखबरी! ईरान का ऐलान- 5 देशों के जहाजों को नहीं रोक रहे

ट्रंप का दावा- ईरान घुटनों पर है और हम जीत चुके हैं; होर्मुज से दोस्त जहाजों के लिए रास्ता साफ

Tags:
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • ईरान-इजराइल युद्ध
  • Iran Israel war update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा