ईरान-इजराइल युद्ध का 54वां दिन: ट्रंप ने बढ़ाया सीजफायर, पर नाकेबंदी रहेगी जारी

Amresh Kushwaha | Apr 22, 2026, 09:42 IST
Share
iran israel america war updates
iran israel america war updates

ईरान-इजराइल युद्ध के 54वें दिन राष्ट्रपति ट्रंप ने सीजफायर बढ़ाया है। वहीं, ईरान की समुद्री नाकेबंदी जारी है। जानें खार्ग आइलैंड के हालात और भारतीय जहाजों की सुरक्षा पर ताजा अपडेट...

Iran Israel War Update: ईरान और इजराइल युद्ध का आज 54वां दिन है। ईरान और इजराइल जंग का आज 54वां दिन है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल हमला रोक दिया है। पाकिस्तान की गुजारिश पर सीजफायर आगे बढ़ा है। हालांकि ईरान की सख्त समुद्री नाकेबंदी जारी रहेगी।

अमेरिका का दावा है कि ईरान बेहद कमजोर है। वहां तेल रखने की जगह भी नहीं बची। दूसरी तरफ ईरान ने नाकेबंदी हटाने की शर्त रखी है। इस बीच भारतीय जहाज देश गरिमा मुंबई पहुंच रहा है। होर्मुज में फंसे सभी भारतीय टैंकर अब सुरक्षित हैं। उधर लंदन में आज 30 देशों की बैठक होगी। दुनिया को अब शांति बहाली की उम्मीद है।

पाकिस्तान की बात मान ट्रंप ने रोका हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की गुजारिश पर ईरान के साथ चल रहे युद्धविराम (सीजफायर) को कुछ और समय के लिए बढ़ा दिया है। ट्रंप का कहना है कि ईरान की सरकार में इस वक्त आपसी खींचतान चल रही है।

ऐसे में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और वहां के आर्मी चीफ ने अपील की थी कि ईरान को एक ठोस प्रस्ताव तैयार करने का मौका दिया जाए। ट्रंप ने हमला तो रोक दिया है, लेकिन अमेरिकी सेना को अलर्ट पर रखा है और ईरान की नाकेबंदी जारी रहेगी।

इजराइल ईरान युद्ध: 21 - 22 अप्रैल 2026 के बड़े अपडेट्स

ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जुबानी जंग और समुद्र में बढ़ती हलचल को आप इस आसान रिपोर्ट से समझ सकते हैं:

1. खार्ग आइलैंड पर तेल रखने की जगह नहीं: अमेरिका

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट का कहना है कि ईरान के खार्ग आइलैंड पर तेल का स्टॉक इतना बढ़ गया है कि अब वहां जगह नहीं बची है। अमेरिकी नाकेबंदी की वजह से ईरान तेल निकाल तो रहा है, लेकिन उसे दुनिया को बेच नहीं पा रहा।

उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान को जल्द ही अपने तेल के कुएं बंद करने पड़ेंगे। साथ ही, जो भी देश इस मामले में ईरान की मदद करेगा, उसे अमेरिकी पाबंदियों का सामना करना पड़ेगा।

2. ईरान की शर्त: पहले नाकेबंदी हटाओ, फिर होगी बात

ईरान के दूत अमीर सईद इरावानी ने साफ कर दिया है कि बातचीत तभी आगे बढ़ेगी जब अमेरिका उनके बंदरगाहों से नाकेबंदी हटाएगा। उन्होंने कहा कि अगर नाकेबंदी हटती है, तो अगली बातचीत पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हो सकती है। हालांकि, ट्रंप का रुख अभी कड़ा है और वे बिना किसी ठोस प्रस्ताव के नाकेबंदी हटाने को तैयार नहीं हैं।

3. मुंबई पहुंचने वाला है भारतीय टैंकर देश गरिमा

कच्चा तेल लेकर आ रहा भारतीय टैंकर देश गरिमा बुधवार को मुंबई तट पर पहुंच जाएगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, इस जहाज पर 31 भारतीय क्रू मेंबर सवार हैं और यह सुरक्षित है। 28 फरवरी से चल रही जंग के बीच अब तक 11 भारतीय टैंकर सुरक्षित तरीके से होर्मुज पार कर चुके हैं, जिन्हें भारतीय नौसेना सुरक्षा दे रही है।

4. चीन ने झाड़ा पल्ला: हमारा नहीं है वो जहाज

ओमान की खाड़ी में अमेरिका द्वारा सीज किए गए जहाज टूस्का को लेकर चीन ने बयान जारी किया है। चीन का कहना है कि इस जहाज से उनका कोई लेना-देना नहीं है। दरअसल, ट्रंप ने आरोप लगाया था कि यह जहाज चीन की तरफ से ईरान के लिए हथियारों का 'गिफ्ट' ले जा रहा था।

5. होर्मुज में भारत के सभी 14 जहाज सुरक्षित

भारत के विदेश मंत्रालय ने राहत भरी खबर दी है कि होर्मुज क्षेत्र में मौजूद सभी 14 भारतीय जहाज सुरक्षित हैं। पिछले 24 घंटों में उन पर किसी तरह का हमला नहीं हुआ है। जंग शुरू होने के बाद से अब तक गैस और तेल के कई टैंकर यहाँ से सुरक्षित निकल चुके हैं।

6. ट्रंप का दावा: होर्मुज खुला तो ईरान की चांदी हो जाएगी

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अगर होर्मुज का समुद्री रास्ता खोल दिया गया, तो ईरान रोजाना 500 मिलियन डॉलर कमाने लगेगा और फिर वह किसी समझौते के लिए नहीं झुकेगा। उन्होंने कहा कि ईरान सिर्फ अपनी इज्जत बचाने के लिए रास्ता बंद करने की धमकी दे रहा है, जबकि हकीकत में वह इसे खोलना चाहता है।

7. सीजफायर पर ईरान ने साधी चुप्पी

ट्रंप ने सीजफायर बढ़ाने का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन ईरान की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। ईरान के नेतृत्व ने इस पर पूरी तरह खामोशी अख्तियार कर रखी है, जबकि ट्रंप ने इसे कुछ और दिनों के लिए बढ़ा दिया है।

8. शहबाज शरीफ ने कहा- थैंक यू मिस्टर प्रेसिडेंट

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने उनकी बात मानने के लिए डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत से इस जंग का कोई स्थायी हल निकलेगा और शांति बहाल होगी।

9. लंदन में जुटेगा 30 देशों का जमावड़ा

होर्मुज का समुद्री रास्ता खुलवाने के लिए ब्रिटेन और फ्रांस ने आज लंदन में 30 देशों की एक बड़ी बैठक बुलाई है। पिछले दो महीनों से यह रास्ता बंद होने की वजह से दुनिया भर में तेल और गैस की सप्लाई ठप पड़ी है। इस मीटिंग में सैन्य रणनीति और कंट्रोल सिस्टम पर चर्चा होगी।

10. ईरान अब एक टूटा हुआ देश है: डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी हमलों में ईरान की नौसेना, एयरफोर्स और रडार सिस्टम पूरी तरह तबाह हो चुके हैं। उन्होंने यहाँ तक कहा कि ईरान की न्यूक्लियर लैब भी अब खत्म हो चुकी हैं। ट्रंप के मुताबिक, नाकेबंदी की वजह से ईरान को भारी आर्थिक चोट पहुंची है और वह इस वक्त बेहद कमजोर स्थिति में है।

ये खबर भी पढ़िए...

ईरान-इजराइल युद्ध का 53वां दिन: आज पाकिस्तान में होगी दूसरे चरण की शांति वार्ता

अमेरिका ने ईरानी जहाज पर किया कब्जा, दूसरे दौर की वार्ता से ईरान ने बनाई दूरी

भारत आ रहे दो जहाजों पर ईरान ने किया हमला, अब भारतीयों की नब्ज टटोल रहा ईरानी दूतावास

समुद्र में घेराबंदी और परमाणु ठिकानों पर खुदाई को लेकर छिड़ी जुबानी जंग!



Tags:
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • इजराइल ईरान युद्ध
  • ईरान-इजराइल युद्ध
  • Iran Israel war update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा