युद्ध के बीच ईरान में तख्तापलट की आहट? राष्ट्रपति पेजेशकियान ने दिया इस्तीफा!
Amresh Kushwaha | Jun 01, 2026, 08:37 IST
iran israel war update
ईरान-इजराइल जंग के बीच राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के इस्तीफे और तख्तापलट की खबरों ने दुनिया को चौंका दिया है। जानिए अमेरिका, हिजबुल्लाह और इजराइल से जुड़े इस बड़े संकट की पूरी इनसाइड स्टोरी।
Iran Israel War Update: ईरान-इजराइल जंग के 94वें दिन बहुत बड़ी खबरें आ रही हैं। ईरान और अमेरिका के बीच जुबानी जंग के साथ समुद्र में हलचल बढ़ गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान डील में परमाणु मुद्दे को सबसे खास बताया है।
इधर हिजबुल्लाह ने इजराइल के घातक हर्मीस 450 ड्रोन को मार गिराया है। लेबनान में इजराइली सेना की बढ़ती ताकत से फ्रांस बहुत ज्यादा परेशान है। उसने इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में इमरजेंसी मीटिंग की मांग की है।
इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के इस्तीफे की खबर आई है। हालांकि राष्ट्रपति कार्यालय ने इस्तीफे के दावों को पूरी तरह खारिज किया है।
ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जुबानी जंग और समुद्र में बढ़ती हलचल को आप इस आसान रिपोर्ट से समझ सकते हैं:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने जो ईरान समझौते (डील) का प्रस्ताव रखा है, उसमें परमाणु मुद्दों को बहुत साफ-साफ और डिटेल में समझाया गया है। उन्होंने साफ किया कि इस पूरी डील का एक बड़ा हिस्सा परमाणु मामलों के इर्द-गिर्द ही घूमता है। ट्रंप के मुताबिक, इस डील में बेहद कड़े नियमों और लंबी-चौड़ी डिटेल्स के साथ परमाणु मुद्दों के हर छोटे-बड़े पहलू पर बात की गई है।
हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान के पश्चिमी इलाके में इजराइल के हर्मीस 450 ड्रोन को मार गिराया है। यह ड्रोन इजराइल के लिए जासूसी और हमलों में इस्तेमाल होने वाला बहुत खास हथियार माना जाता है। हालांकि, इजराइली सेना ने अभी तक इस दावे पर हां या ना में कोई जवाब नहीं दिया है।
इसके साथ ही हिजबुल्लाह ने यह भी कहा कि रात के ठीक 01 बजे उनके लड़ाकों ने दक्षिणी लेबनान के योहमोर अल-शकीफ कस्बे के पूर्वी छोर पर तैनात इजराइली सैनिकों पर ताबड़तोड़ रॉकेट और तोप के गोले बरसाए।
ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य इस्माइल कौसरी ने बताया कि इस समय ईरान और अमेरिका के बीच चार बड़ी बातों पर चर्चा चल रही है।
लेबनान में इजराइल की बढ़ती सैन्य कार्रवाई को देखकर फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की इमरजेंसी बैठक बुलाने की जिद की है। यह कदम तब उठाया गया जब इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के ऐतिहासिक और रणनीतिक रूप से अहम ब्यूफोर्ट किले को अपने कब्जे में ले लिया है।
फ्रांस के विदेश मंत्री जां-नोएल बारो ने कहा कि फ्रांस इजराइल के खुद की रक्षा करने के हक को समझता है, लेकिन लेबनान के अंदर घुसकर लगातार हमले करना और अपनी पहुंच बढ़ाना सही नहीं है। इससे पूरा इलाका सुलग सकता है।
किले पर कब्जे के बाद इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के एक बड़े इलाके के लोगों को घर खाली करने को कह दिया है। फ्रांस को डर है कि इससे वहां रहने वाले लोगों पर बहुत बड़ा संकट आ जाएगा और दोनों देशों की जंग और खतरनाक हो सकती है।
ईरान की राजनीति से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अपनी चिट्ठी देश के सबसे बड़े नेता (सुप्रीम लीडर) अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई को भेज दी है।
ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट की मानें तो पेजेशकियान ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि देश की सत्ता पर अब पूरी तरह से वहां की सेना (इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC) के कमांडरों का कब्जा हो चुका है।
फरवरी में अमेरिका और इजराइल के साथ जंग शुरू होने के बाद से उनकी सरकार को बड़े और जरूरी फैसलों से बिल्कुल किनारे कर दिया गया है। सारा कंट्रोल अब सेना के हाथ में है।
हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि सुप्रीम लीडर उनका इस्तीफा मंजूर करेंगे या नहीं। दूसरी तरफ, फर्स्टपोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय के डिप्टी चीफ सैयद मेहदी तबातबाई ने इस्तीफे की इन खबरों को पूरी तरह से झूठा बताया है।
ये खबरें भी पढ़िए...
होर्मुज संकट पर भारत ने दिखाए कड़े तेवर, ईरान बोला- जो हमारे साथ, रास्ता सिर्फ उसके लिए
ईरान-इजराइल युद्ध: ईरान ने दी खुली धमकी, कहा- अमेरिका का साथ दिया तो खैर नहीं!
ईरान-इजराइल युद्ध: ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की दिल्ली में बैठक, मिडिल ईस्ट संकट पर हो सकती है चर्चा
ईरान-इजराइल युद्ध: भारत की मेजबानी में होगी ब्रिक्स देशों की बड़ी बैठक, ईरान के विदेश मंत्री भी होंगे शामिल
इधर हिजबुल्लाह ने इजराइल के घातक हर्मीस 450 ड्रोन को मार गिराया है। लेबनान में इजराइली सेना की बढ़ती ताकत से फ्रांस बहुत ज्यादा परेशान है। उसने इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में इमरजेंसी मीटिंग की मांग की है।
इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के इस्तीफे की खबर आई है। हालांकि राष्ट्रपति कार्यालय ने इस्तीफे के दावों को पूरी तरह खारिज किया है।
इजराइल ईरान युद्ध : 31 मई - 01 जून 2026 के बड़े अपडेट्स
1. ट्रंप का दावा- ईरान डील का असली बॉस परमाणु मुद्दा ही है
2. हिजबुल्लाह का नया शिकार, आसमान से गिराया इजराइल का धाकड़ ड्रोन
इसके साथ ही हिजबुल्लाह ने यह भी कहा कि रात के ठीक 01 बजे उनके लड़ाकों ने दक्षिणी लेबनान के योहमोर अल-शकीफ कस्बे के पूर्वी छोर पर तैनात इजराइली सैनिकों पर ताबड़तोड़ रॉकेट और तोप के गोले बरसाए।
3. ईरान-अमेरिका की गुपचुप बात, पर क्या नतीजे की उम्मीद है?
- पहली: आगे कभी फिर से युद्ध न होने की पक्की गारंटी।
- दूसरी: युद्ध में जो भी नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा।
- तीसरी: होर्मुज इलाके से अमेरिकी सेना की पूरी तरह से विदाई।
- चौथी: ईरान पर लगे नौसैनिक प्रतिबंधों को हटाना।
4. इजराइल की बढ़ती ताकत से फ्रांस परेशान, UN में इमरजेंसी मीटिंग की मांग
फ्रांस के विदेश मंत्री जां-नोएल बारो ने कहा कि फ्रांस इजराइल के खुद की रक्षा करने के हक को समझता है, लेकिन लेबनान के अंदर घुसकर लगातार हमले करना और अपनी पहुंच बढ़ाना सही नहीं है। इससे पूरा इलाका सुलग सकता है।
किले पर कब्जे के बाद इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के एक बड़े इलाके के लोगों को घर खाली करने को कह दिया है। फ्रांस को डर है कि इससे वहां रहने वाले लोगों पर बहुत बड़ा संकट आ जाएगा और दोनों देशों की जंग और खतरनाक हो सकती है।
5. ईरानी राष्ट्रपति का बड़ा कदम, क्या सच में दे दिया इस्तीफा?
ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट की मानें तो पेजेशकियान ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि देश की सत्ता पर अब पूरी तरह से वहां की सेना (इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC) के कमांडरों का कब्जा हो चुका है।
फरवरी में अमेरिका और इजराइल के साथ जंग शुरू होने के बाद से उनकी सरकार को बड़े और जरूरी फैसलों से बिल्कुल किनारे कर दिया गया है। सारा कंट्रोल अब सेना के हाथ में है।
हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि सुप्रीम लीडर उनका इस्तीफा मंजूर करेंगे या नहीं। दूसरी तरफ, फर्स्टपोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय के डिप्टी चीफ सैयद मेहदी तबातबाई ने इस्तीफे की इन खबरों को पूरी तरह से झूठा बताया है।
ये खबरें भी पढ़िए...
होर्मुज संकट पर भारत ने दिखाए कड़े तेवर, ईरान बोला- जो हमारे साथ, रास्ता सिर्फ उसके लिए
ईरान-इजराइल युद्ध: ईरान ने दी खुली धमकी, कहा- अमेरिका का साथ दिया तो खैर नहीं!
ईरान-इजराइल युद्ध: ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की दिल्ली में बैठक, मिडिल ईस्ट संकट पर हो सकती है चर्चा
ईरान-इजराइल युद्ध: भारत की मेजबानी में होगी ब्रिक्स देशों की बड़ी बैठक, ईरान के विदेश मंत्री भी होंगे शामिल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari