ईरान-इजराइल युद्ध का 37वां दिन: ट्रंप ने 48 घंटे की दी फाइनल चेतावनी, ईरान के कई टॉप सैन्य कमांडर ढेर!

Amresh Kushwaha | Apr 05, 2026, 07:52 IST
Share
iran israel war updates 05 april am
iran israel war updates 05 april am

ईरान-इजराइल के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर आप पर सीधे तौर पर या किसी और तरह से पड़ सकता है... तो आइए नजर डालते हैं जरूरी अपडेट्स पर.... ये भी जानते हैं कि 04 - 05 अप्रैल को इस युद्ध में क्या-क्या हुआ...

Iran Israel War Update: ईरान-इजराइल युद्ध के 37वें दिन हालात बेहद खौफनाक हो गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अंतिम अल्टीमेटम दिया है। अब हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर कयामत शुरू होने वाली है।

इधर, इजराइल अब ईरान के पावर प्लांट्स को निशाना बनाएगा। ईरान ने अपनी यूनिवर्सिटीज पर मिसाइल हमलों का दावा किया है। ट्रंप ने कई ईरानी सैन्य कमांडरों के मारे जाने की बात कही।

अर्जेंटीना ने भी ईरानी राजनयिक को देश से बाहर निकाल दिया है। इन सबके बीच, भारत सात बाद ईरानी तेल मंगा रहा है। आर्मेनिया के रास्ते 345 भारतीय मछुआरे भी सुरक्षित घर लौट आए हैं। अब पूरी दुनिया की नजरें अगले 48 घंटों पर टिकी हैं।

ट्रंप की फाइनल चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एकदम दो-टूक शब्दों में अल्टीमेटम दे दिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने ईरान को डील करने या हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) खोलने के लिए 10 दिन का वक्त दिया था, जिसकी समयसीमा अब खत्म होने वाली है। ट्रंप के मुताबिक, अगले 48 घंटों में ईरान पर कहर टूटने वाला है।

7 साल बाद भारत में आएगा ईरानी तेल

एक तरफ जंग के बादल हैं, तो दूसरी तरफ भारत के लिए एक बड़ी खबर आई है। करीब 7 साल के लंबे अंतराल के बाद भारत ने फिर से ईरान से तेल मंगाना शुरू कर दिया है। मंत्रालय ने कन्फर्म किया है कि 44 हजार मीट्रिक टन LPG भी खरीदी गई है जो मैंगलोर पोर्ट पहुंच रही है। दरअसल, ट्रंप प्रशासन ने अस्थायी रूप से ईरान को 140 मिलियन बैरल कच्चा तेल बेचने की छूट दी है, जिससे ग्लोबल मार्केट में तेल की किल्लत कम हो सके।

इजराइल ईरान युद्ध: 04 - 05 अप्रैल 2026 के बड़े अपडेट्स

1. ईरान का आरोप: पढ़ाई के केंद्रों पर बरसी मिसाइलें

ईरान के विज्ञान मंत्री हुसैन सिमाई सराफ ने दावा किया है कि 28 फरवरी को जंग शुरू होने के बाद से अब तक अमेरिका और इजरायल ने उनकी 30 यूनिवर्सिटीज को निशाना बनाया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दक्षिण तेहरान की 'शाहिद बेहेश्ती यूनिवर्सिटी' के लेजर और प्लाज्मा रिसर्च सेंटर को हवाई हमले में भारी नुकसान हुआ है। ईरान का कहना है कि जानबूझकर उनके वैज्ञानिक और रिसर्च सेंटरों को बर्बाद किया जा रहा है।

2. ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान के सैन्य कमांडर ढेर

डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि तेहरान में किए गए एक बड़े हमले में ईरानी सेना के कई टॉप लीडर्स मारे गए हैं। ट्रंप का कहना है कि इन अधिकारियों के गलत नेतृत्व की वजह से ये अंजाम हुआ। हालांकि, ईरान ने अभी तक अपने किसी भी बड़े नेता के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है।

3. हॉर्मुज पर ईरान का नरम रुख: इराक को नो टेंशन

ईरान ने स्पष्ट किया है कि वह सबको नहीं रोक रहा है। उनकी सेना ने कहा है कि इराक के जहाजों को हॉर्मुज से आने-जाने की पूरी आजादी होगी। वहीं ईरान के विदेश मंत्री का कहना है कि जो देश उनके दुश्मन नहीं हैं, वे भी इस रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं, बस उन्हें पहले से तालमेल (Coordination) करना होगा।

4. अर्जेंटीना ने ईरान को दिखाया बाहर का रास्ता

अर्जेंटीना और ईरान के रिश्ते बेहद खराब हो गए हैं। अर्जेंटीना ने ईरान के टॉप डिप्लोमेट मोहसिन सोल्तानी तेहरानी को देश से निकाल दिया है। इसकी वजह ये है कि अर्जेंटीना ने हाल ही में ईरान की IRGC को 'आतंकवादी संगठन' घोषित किया है। ईरान इस बात से भड़का हुआ है और उसने इसे अमेरिकी दबाव में लिया गया फैसला बताया है।

5. अगला टारगेट ईरान के पावर प्लांट? इजरायल तैयार

खबर है कि इजरायल अब ईरान की कमर तोड़ने के लिए उसके ऊर्जा ठिकानों (Energy Hubs) पर हमला करने की फिराक में है। इजराइली डिफेंस अफसरों का कहना है कि प्लान तैयार है, बस अमेरिका के 'ग्रीन सिग्नल' का इंतजार है। अगर ऐसा हुआ, तो अगले एक हफ्ते के अंदर ईरान की इकोनॉमी और सेना को मिलने वाली फंडिंग पर बड़ा प्रहार हो सकता है।

6. वतन वापसी: आर्मेनिया के रास्ते भारत पहुंचे 345 मछुआरे

जंग के बीच फंसे भारतीयों को निकालने का काम जोरों पर है। 345 भारतीय मछुआरे आर्मेनिया के रास्ते सुरक्षित चेन्नई पहुंच गए हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस मदद के लिए आर्मेनिया सरकार का शुक्रिया अदा किया है। अब तक 1200 से ज्यादा भारतीय (ज्यादातर छात्र) वापस लाए जा चुके हैं, जबकि खाड़ी देशों से अब तक करीब 6.24 लाख लोग लौट आए हैं।

7. NATO पर बरसे ट्रंप: अब तुम पर भरोसा नहीं

सिर्फ ईरान ही नहीं, ट्रंप अपने पुराने दोस्तों से भी नाराज हैं। उन्होंने NATO (नाटो) को एक कमजोर और गैर-भरोसेमंद पार्टनर बताया है। ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वह नाटो के साथ अमेरिका के रिश्तों पर फिर से विचार करेंगे क्योंकि उनके मुताबिक, ईरान संकट के दौरान कई सहयोगी देशों ने अपना फर्ज ठीक से नहीं निभाया।

ये खबर भी पढ़िए...

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर पीएम मोदी ने सऊदी प्रिंस से की बात, एक और LPG जहाज भारत पहुंचा

ईरान-इजराइल युद्ध के कारण हजारों बाज राजस्थान पहुंचे, रेगिस्तानी जिलों में बनाए ठिकाने

होर्मुज से भारत के लिए खुशखबरी! ईरान का ऐलान- 5 देशों के जहाजों को नहीं रोक रहे

ट्रंप का दावा- ईरान घुटनों पर है और हम जीत चुके हैं; होर्मुज से दोस्त जहाजों के लिए रास्ता साफ

Tags:
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • NATO
  • ईरान-इजराइल युद्ध
  • Iran Israel war update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा