ईरान-इजराइल युद्ध का 42वां दिन: ईरान-US सीजफायर पर आज इस्लामाबाद में होगी बैठक, पाकिस्तान ने मांगे 3 नोबेल प्राइज

Amresh Kushwaha | Apr 10, 2026, 08:10 IST
Share
iran israel war updates 10 april am
iran israel war updates 10 april am

ईरान-इजराइल जंग के 42वें दिन इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान की बड़ी बैठक होने जा रही है। सीजफायर की कोशिशें तेज हो गई है। पाकिस्तान ने पीएम और आर्मी चीफ के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की मांग की है।

Iran Israel War Update: ईरान-इजराइल जंग के 42वें दिन बड़ी खबर आई है। आज पाकिस्तान के इस्लामाबाद में महा-बैठक होने वाली है। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर पर बातचीत होगी। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस खुद वहां मोर्चा संभालेंगे।

पाकिस्तान ने सुरक्षा के लिए शहर में छुट्टी कर दी है। शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर इस बैठक में शामिल होंगे। पाकिस्तान की पंजाब असेंबली ने इनके लिए नोबेल पुरस्कार मांगा है। डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की मध्यस्थता की तारीफ की है।

उधर लेबनान में इजरायली हमले से भारी तबाही हुई है। एक ही दिन में वहां 254 लोग मारे गए हैं। नेतन्याहू ने साफ कहा है कि जंग अभी खत्म नहीं हुई। शांति वार्ता के बीच सरहद पर तनाव बरकरार है। पूरी दुनिया की नजरें अब इस्लामाबाद की मीटिंग पर हैं।

आज पाकिस्तान में होगी अमेरिका-ईरान की बातचीत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज दुनिया की नजरें टिकी हैं। यहां अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर (जंग रोकने) के लिए बहुत बड़ी मीटिंग होने वाली है। अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी टीम के साथ मोर्चा संभालेंगे। माहौल इतना गंभीर है कि पाकिस्तान सरकार ने शहर में दो दिन की छुट्टी कर दी है ताकि सुरक्षा और इंतजामों में कोई कमी न रहे।

कौन-कौन बैठेगा बातचीत की मेज पर?

इस महा-बैठक में दिग्गजों का जमावड़ा लगने वाला है:

  • पाकिस्तान से: पीएम शहबाज शरीफ, आर्मी चीफ आसिम मुनीर और विदेश मंत्री इशाक डार।
  • अमेरिका से: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, जारेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ।
  • ईरान से: संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची।

पाकिस्तान ने मांगे 3 नोबल पुरस्कार

अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते का सीजफायर करवाने का क्रेडिट अब पाकिस्तान के नेता ले रहे हैं। पंजाब असेंबली में एक प्रस्ताव लाया गया है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, आर्मी चीफ आसिम मुनीर और इशाक डार को 'नोबेल शांति पुरस्कार' दिया जाए। खुद डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा था कि उन्होंने पाकिस्तान की अपील पर ही सीजफायर का फैसला लिया है।

9b06d39c-313
9b06d39c-313


इजराइल ईरान युद्ध: 09 - 10 अप्रैल 2026 के बड़े अपडेट्स

1. मिसाइलें रुकीं, पर अमेरिका की नजरें अभी भी तिरछी

शांति वार्ता से ठीक पहले अमेरिकी मिडिल ईस्ट कमांड ने दावा किया है कि इस युद्ध में ईरान को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई में उसे लंबा वक्त लगेगा। अमेरिका का कहना है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ईरान के ठिकानों पर 13,000 से ज्यादा हमले किए हैं। फिलहाल सीजफायर की वजह से बमबारी थमी हुई है, लेकिन अमेरिकी फौज अभी भी वहीं डटी है। उनका कहना है कि जरूरत पड़ी तो वे दोबारा एक्शन ले सकते हैं।

2. लेबनान में मातम: एक दिन में 254 जानें गईं

लेबनान से दिल दहला देने वाली खबर है। बुधवार को इजरायली सेना ने वहां सैकड़ों मिसाइलें दागीं, जिसमें 254 लोगों की मौत हो गई और करीब 1,165 लोग घायल हुए। इस तबाही के बाद लेबनान में राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है। हर तरफ बस बर्बादी का मंजर दिख रहा है।

3. शांति दूतों पर हमला: दुनिया ने जताई नाराजगी

लेबनान में तैनात संयुक्त राष्ट्र (UN) के शांति सैनिकों पर हो रहे हमलों से दुनिया भर में गुस्सा है। भारत के पड़ोसी इंडोनेशिया समेत 60 देशों ने मिलकर इसकी कड़ी निंदा की है। इन हमलों में इंडोनेशिया के 3 सैनिक शहीद हो गए, जबकि फ्रांस, नेपाल और पोलैंड के सैनिक भी घायल हुए हैं। हालात इतने खराब हैं कि अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हो चुके हैं।

4. जुबानी जंग: इजराइल और पाकिस्तान के बीच तनातनी

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पर इजराइल को लेकर काफी सख्त टिप्पणी कर दी, जिससे इजराइल भड़क गया है। इजराइल का कहना है कि जो देश खुद को शांति करवाने वाला (मध्यस्थ) बता रहा है, उसके मंत्री ऐसी बातें कैसे कर सकते हैं? इजराइल ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर ही सवाल उठा दिए हैं।

5. ट्रंप की चेतावनी: तेल का रास्ता नहीं रुकना चाहिए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कड़े तेवर दिखाए हैं। उन्होंने साफ कहा कि होर्मुज स्ट्रेट (समुद्री रास्ता) से तेल की आवाजाही को लेकर ईरान जो कर रहा है, वो बर्दाश्त नहीं होगा। ट्रंप के मुताबिक, ईरान जहाजों से जो पैसे वसूल रहा है, वो गलत है और यह शांति समझौते का हिस्सा नहीं है। उन्होंने ईरान को इसे फौरन रोकने की चेतावनी दी है।

6. नेतन्याहू का पलटवार: जंग अभी जारी है

एक तरफ पाकिस्तान में शांति की बातें हो रही हैं, तो दूसरी तरफ इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि लेबनान में कोई सीजफायर नहीं हुआ है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि वे हिज्बुल्लाह पर पूरी ताकत से हमला जारी रखेंगे और तब तक नहीं रुकेंगे जब तक उनके देश के लोग सुरक्षित महसूस न करें।

ये खबर भी पढ़िए...

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर पीएम मोदी ने सऊदी प्रिंस से की बात, एक और LPG जहाज भारत पहुंचा

ईरान-इजराइल युद्ध के कारण हजारों बाज राजस्थान पहुंचे, रेगिस्तानी जिलों में बनाए ठिकाने

होर्मुज से भारत के लिए खुशखबरी! ईरान का ऐलान- 5 देशों के जहाजों को नहीं रोक रहे

ट्रंप का दावा- ईरान घुटनों पर है और हम जीत चुके हैं; होर्मुज से दोस्त जहाजों के लिए रास्ता साफ

Tags:
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • इजराइल
  • अमेरिका
  • पाकिस्तान
  • ईरान
  • शहबाज शरीफ
  • ख्वाजा आसिफ
  • ईरान-इजराइल युद्ध
  • Iran Israel war update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा