ईरान-इजराइल युद्ध का 16वां दिन: होर्मुज जलसंधि में बढ़ता तनाव, ईरान ने कहा- देश के नए सुप्रीम लीडर सुरक्षित है...

Amresh Kushwaha | Mar 15, 2026, 08:36 IST
Share
iran israel war updates 15 march am
iran israel war updates 15 march am

ईरान-इजराइल के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर आप पर सीधे तौर पर या किसी और तरह से पड़ सकता है... तो आइए नजर डालते हैं जरूरी अपडेट्स पर.... ये भी जानते हैं कि 14-15 मार्च को इस युद्ध में क्या- क्या हुआ...

Iran Israel War: ईरान-इजराइल युद्ध के 16वें दिन नई घटनाएं सामने आ रही हैं। ईरान के अधिकारियों ने देश के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के घायल होने की खबरों का खंडन किया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया कि खामेनेई पूरी तरह से ठीक हैं और वे सामान्य रूप से अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।

हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि होर्मुज जलसंधि से तेल का निर्यात करने वाले देशों को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठानी चाहिए।

होर्मुज जलसंधि, जो विश्व के करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल के व्यापार का मार्ग है, तनाव का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। एक सकारात्मक खबर यह है कि भारत के दो जहाज, जो खाड़ी देशों से LPG लेकर आ रहे थे, ईरान से अनुमति मिलने के बाद होर्मुज जलसंधि पार करने में सफल रहे हैं। ये जहाज अब भारत के पश्चिमी तट की ओर बढ़ रहे हैं और अगले कुछ दिनों में वहां पहुंच सकते हैं।

LPG ला रहे 2 भारतीय जहाजों ने होर्मुज पार किया

भारत के दो जहाजों ने होर्मुज स्ट्रेट पार किया। ये जहाज खाड़ी देशों से LPG लेकर आ रहे थे। ईरान ने एक दिन पहले इन जहाजों को गुजरने की अनुमति दी थी। अब ये दोनों जहाज भारत के पश्चिमी तट की ओर बढ़ रहे हैं।

शिपिंग मंत्रालय के राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों जहाज शनिवार को होर्मुज स्ट्रेट पार कर गए। इन जहाजों में 92 हजार 700 टन LPG लोड है।

दोनों जहाज गुजरात के मुंद्रा और कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, ये जहाज अगले 2-3 दिनों में भारत पहुंच सकते हैं। ये दोनों जहाज उन 24 जहाजों में शामिल थे, जो हाल ही में फंस गए थे।

इजराइल-ईरान युद्ध: 14 - 15 मार्च 2026 के बड़े अपडेट्स

1. ट्रंप का बयान – ईरान से जंग खत्म करने के लिए समझौता नहीं

e14ko1hk_trump-iran-_625x300_10_March_26-529027
e14ko1hk_trump-iran-_625x300_10_March_26-529027


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह फिलहाल ईरान से जंग खत्म करने के लिए किसी समझौते पर नहीं पहुंच सकते। ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता चाहता है, लेकिन मुझे अभी शर्तें ठीक नहीं लगतीं। कोई भी समझौता मजबूत होना चाहिए। ट्रंप ने शर्तों के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया।

2. होर्मुज पर ट्रंप का दावा- वॉरशिप भेज सकते हैं कई देश

hdzlw-namaibgvl_1773538034-595506
hdzlw-namaibgvl_1773538034-595506


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित रखने के लिए कई देश अमेरिका के साथ अपने युद्धपोत भेज सकते हैं। उन्होंने लिखा कि प्रभावित देशों के साथ मिलकर चीन, फ्रांस, ब्रिटेन जैसे देश भी इस मिशन में हिस्सा ले सकते हैं।

ब्रिटेन ने कहा कि वह इस मिशन के लिए विकल्पों पर विचार कर रहा है।

3. ईरान की कड़ी प्रतिक्रिया

69b4b405520c2-seyed-abbas-araghchi-140359713-16x9-563294
69b4b405520c2-seyed-abbas-araghchi-140359713-16x9-563294


ईरान ने ट्रंप के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो गई है। अब वह दूसरे देशों से मदद मांग रहा है।

4. इंडियन नेवी ने फारस की खाड़ी में वॉरशिप तैनात किए

indian-navy-2
indian-navy-2


ANI के मुताबिक, भारतीय नौसेना ने फारस की खाड़ी में कई युद्धपोत तैनात किए हैं। ये जहाज भारत के कार्गो शिप की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।

5. यूक्रेनी राष्ट्रपति का दावा - रूस ने ईरान को ड्रोन दिए

a787e6d3d7c3705d888340aed122e46e8a5891ab-992x558-955051
a787e6d3d7c3705d888340aed122e46e8a5891ab-992x558-955051


यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस ने ईरान को शाहेद ड्रोन दिए हैं। इनका इस्तेमाल अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले के लिए किया गया।

6. ईरानी मिसाइल हमले के बाद इजराइली इलाके में आग

2026-03-01t000526z_1653421876_rc2avja87e2e_rtrmadp_3_iran-crisis-israel-2026-03-da780180b0beae8cba7803f993ea2e52-scaled-921690
2026-03-01t000526z_1653421876_rc2avja87e2e_rtrmadp_3_iran-crisis-israel-2026-03-da780180b0beae8cba7803f993ea2e52-scaled-921690


ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों के मलबे से इजराइल के रामला शहर में आग लग गई। इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।

7. ईरान का जवाब- होर्मुज पूरी तरह से बंद नहीं है

iran-war-condition-2026-03-12-08-31-36
iran-war-condition-2026-03-12-08-31-36


ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद नहीं है। सिर्फ अमेरिकी और इजराइली जहाजों को रोका गया है।

8. लेबनान में इजराइली हमलों से 826 की मौत

इजराइली हमलों में लेबनान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 826 हो गई है। अब तक 2009 लोग घायल हो चुके हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

ईरान-इजराइल युद्ध का 15वां दिन: ट्रंप ने कहा- ईरान अब समझौता करना चाहता है; भारत पर भी असर

इजराइल ईरान युद्ध का 15वां दिन: भारतीय जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, अमेरिकी युद्धपोत मोर्चे पर तैनात

ईरान-इजराइल जंग का 13वां दिन: दोनों पक्षों के बीच हमले जारी, भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

ईरान-इजराइल जंग का 12वां दिन: टेक कंपनियां, तेल सप्लाई और पानी पर खतरा, भारत क्यों चिंतित?

Tags:
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • इजराइल
  • ईरान
  • विदेश मंत्री
  • इजराइल ईरान युद्ध
  • ईरान-इजराइल युद्ध
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा