ईरान-इजराइल युद्ध का 17वां दिन: ईरान ने सीजफायर से किया इनकार, US का युद्ध खर्च 12 अरब डॉलर पहुंचा

Amresh Kushwaha | Mar 16, 2026, 08:02 IST
Share
iran israel war updates 15 16 march am
iran israel war updates 15 16 march am

ईरान-इजराइल के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर आप पर सीधे तौर पर या किसी और तरह से पड़ सकता है... तो आइए नजर डालते हैं जरूरी अपडेट्स पर.... ये भी जानते हैं कि 15-16 मार्च को इस युद्ध में क्या- क्या हुआ...

Iran Israel War: ईरान-इजराइल युद्ध का आज 17वें दिन है। मिडिल ईस्ट में तनाव अब भी जारी है। ईरान ने फिलहाल सीजफायर और बातचीत से साफ इनकार कर दिया है। ट्रंप होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा के लिए वैश्विक गठबंधन बनाना चाहते हैं।

इधर ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमलों का दावा किया है। जवाब में इजराइल ने ईरान के 200 ठिकानों को निशाना बनाया। अमेरिका इस युद्ध पर अब तक 12 अरब डॉलर खर्च चुका है। भारी तनाव के बीच एअर इंडिया की उड़ानें फिलहाल जारी रहेंगी।

इजराइल-ईरान युद्ध: 15 - 16 मार्च 2026 के बड़े अपडेट्स

1. ईरान ने सीजफायर और बातचीत से साफ इनकार किया

abbas-araghchi-012112994-16x9_0-572073
abbas-araghchi-012112994-16x9_0-572073


ईरान ने युद्धविराम की किसी भी मांग से इनकार कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने यह साफ कहा कि ईरान ने सीजफायर की कोई मांग नहीं की। उन्होंने ट्रम्प के बयान को पूरी तरह गलत बताया।

अराघची बोले, अमेरिका गैरकानूनी युद्ध चला रहा है। ईरान तब तक सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि देश अपनी रक्षा के लिए तैयार रहेगा। अराघची ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमलों का बचाव किया।

2. होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा पर ट्रम्प की पहल

Strait-of-Hormuz-1-538962
Strait-of-Hormuz-1-538962


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों से गठबंधन बनाने को कहा है। यह गठबंधन होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा के लिए होगा। ट्रम्प ने कहा कि यह समुद्री रास्ता बहुत अहम है। दुनिया का बड़ा तेल व्यापार इसी रास्ते से गुजरता है। उन्होंने कई देशों से इस बारे में बात की है। इन देशों में चीन, फ्रांस, जापान और ब्रिटेन शामिल हैं। ट्रम्प ने कहा कि अभी किसी देश ने समर्थन नहीं दिया।

3. होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दबाव

b757e4e8-850
b757e4e8-850


ट्रम्प सहयोगी देशों पर दबाव बढ़ा रहे हैं। वह चाहते हैं कि होर्मुज स्ट्रेट खुला रहे। ट्रम्प बोले कई देश खाड़ी के तेल पर निर्भर हैं।
कई देशों की निर्भरता अमेरिका से भी ज्यादा है। उन्होंने नाटो देशों को चेतावनी भी दी है। समर्थन नहीं बढ़ा तो नाटो का भविष्य प्रभावित होगा। ट्रम्प चीन को भी इस मुद्दे में जोड़ना चाहते हैं। उन्होंने चीन यात्रा टालने का संकेत भी दिया।

4. ईरान बोला- स्ट्रेट बंद नहीं, स्मार्ट कंट्रोल

1497610-capture-952157
1497610-capture-952157


ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने से इनकार किया। उसने कहा कि यहां स्मार्ट कंट्रोल लागू किया गया। ईरान के मुताबिक रास्ता पूरी तरह बंद नहीं है। यह कुछ देशों के जहाजों के लिए रोका गया है। इन देशों में अमेरिका और इजराइल शामिल हैं।

उनके सहयोगी देशों पर भी रोक लगाई गई है। ईरान ने कहा कि भारत के टैंकरों को अनुमति दी गई। कई जहाज अभी भी इस रास्ते से गुजर रहे हैं। ईरान ने अमेरिकी आरोपों को प्रोपेगेंडा बताया। उसका कहना है कि रास्ता पूरी तरह बंद नहीं।

5. अमेरिका ने युद्ध खर्च का खुलासा किया

अमेरिका ने युद्ध खर्च का आंकड़ा जारी किया। नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल के डायरेक्टर केविन हैसेट बोले- इस युद्ध में US का अब तक करीब 12 अरब डॉलर खर्च हुए। यह बयान CBS के कार्यक्रम में दिया गया। पेंटागन ने पहले बड़ा खर्च अनुमान बताया था। पहले हफ्ते में ही 11.3 अरब डॉलर खर्च हो सकते थे। हैसेट ने खर्च की अवधि साफ नहीं बताई। जरूरत पड़ी तो कांग्रेस से बजट मांगा जाएगा।

6. मिडिल ईस्ट के लिए उड़ानें जारी

air-india_medium_1221_80-325407
air-india_medium_1221_80-325407


एअर इंडिया समूह की उड़ानें जारी रहेंगी। सोमवार को कुल 48 फ्लाइट्स ऑपरेट होंगी। ये उड़ानें मिडिल ईस्ट शहरों के लिए होंगी। इनमें जेद्दा के लिए 10 फ्लाइट शामिल हैं। मस्कट के लिए भी कई उड़ानें तय की गई हैं।

एअर इंडिया दिल्ली और मुंबई से उड़ान चलाएगी। एअर इंडिया एक्सप्रेस दक्षिण भारत से उड़ान भरेगी। इंडिगो ने एयरस्पेस प्रतिबंध की जानकारी दी। कुछ फ्लाइट्स 15 से 17 मार्च प्रभावित रहीं।

7. ईरान का दावा- अमेरिकी एयरबेस पर हमला

us-nuclear-base-393398
us-nuclear-base-393398


ईरान ने बड़ा सैन्य दावा किया है। IRGC ने चार अमेरिकी एयरबेस पर हमला बताया। हमले में मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल हुआ। कमांड सेंटर और कंट्रोल टावर निशाने पर थे। ईरान ने बेस को भारी नुकसान का दावा किया।

8. इजराइल ने ईरान में बड़े हमले किए

686b66df6d79a-israel-houthi-conflict-071905518-16x9-399368
686b66df6d79a-israel-houthi-conflict-071905518-16x9-399368


इजराइल ने ईरान में बड़े हवाई हमले किए। IAF ने 200 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया। हमले पश्चिमी और मध्य ईरान में हुए। बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम भी निशाने पर रहे। कई सैन्य मुख्यालय और रक्षा सिस्टम प्रभावित हुए। हथियार उत्पादन और भंडारण स्थल भी निशाने पर रहे।

ये खबर भी पढ़िए...

ईरान-इजराइल युद्ध : होर्मुज जलसंधि में बढ़ता तनाव, ईरान ने कहा- देश के नए सुप्रीम लीडर सुरक्षित है...

ईरान-इजराइल युद्ध का 15वां दिन: ट्रंप ने कहा- ईरान अब समझौता करना चाहता है; भारत पर भी असर

इजराइल ईरान युद्ध का 15वां दिन: भारतीय जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, अमेरिकी युद्धपोत मोर्चे पर तैनात

ईरान-इजराइल जंग का 13वां दिन: दोनों पक्षों के बीच हमले जारी, भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

Tags:
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • इजराइल
  • ईरान
  • अमेरिकी राष्ट्रपति
  • सीजफायर
  • एअर इंडिया
  • इजराइल ईरान युद्ध
  • ईरान-इजराइल युद्ध
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा