ईरान-इजराइल युद्ध का 19वां दिन: हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ की मौत, तनाव के बीच दूसरा LPG जहाज भारत पहुंचा
Amresh Kushwaha | Mar 18, 2026, 08:23 IST
iran israel war updates 18 march am
ईरान-इजराइल के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर आप पर सीधे तौर पर या किसी और तरह से पड़ सकता है... तो आइए नजर डालते हैं जरूरी अपडेट्स पर.... ये भी जानते हैं कि 17-18 मार्च को इस युद्ध में क्या- क्या हुआ...
Iran Israel War: इजराइल ईरान जंग का आज 19वें दिन है।मिडिल ईस्ट के लगातार हालात बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। इजराइली हमले में ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत हो गई। उनके बेटे और बसीज कमांडर सुलेमानी भी इस हमले में मारे गए। बदले में ईरान ने तेल अवीव पर सौ से ज्यादा मिसाइलें दागीं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस युद्ध में नाटो की भूमिका पर सवाल उठाए। उधर अमेरिका ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर भारी बमबारी की है। इस तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर आई है। कतर से एलपीजी लेकर दूसरा भारतीय जहाज नंदा देवी गुजरात पहुंच गया। पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से सुरक्षा को लेकर बात की है। होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की सुरक्षा पर दोनों देशों में सहमति बनी।
मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-इजराइल के संघर्ष के बीच, कतर से एलपीजी लेकर दूसरा भारतीय जहाज 'नंदा देवी' गुजरात के वाडीनार पोर्ट पहुंच गया। यह जहाज करीब 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर आया है, जो देश में गैस की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। इससे पहले, शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पर लगभग 45 हजार टन एलपीजी के साथ पहली खेप लेकर पहुंच चुका था।
1. पीएम मोदी और UAE के राष्ट्रपति की फोन वार्ता
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही की सुरक्षा पर सहमति जताई। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और UAE मिलकर शांति और सुरक्षा बहाल करेंगे।
![hdobjfvayaapl2w_1773767598-325279]()
भारत का नंदा देवी जहाज होर्मुज स्ट्रेट पार कर गुजरात के वडिनार पोर्ट पहुंचा। जहाज में 46,500 मीट्रिक टन LPG लाई गई है। यह LPG 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है। इससे पहले शिवालिक जहाज ने मुंद्रा पोर्ट में LPG पहुंचाई थी।
ईरान ने पुष्टि की कि उसके सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की हत्या कर दी गई। इज़राइल ने दावा किया कि उसने उन्हें लक्षित हमलों में मार डाला। ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने लारीजानी की शहादत को देश की सेवा में समर्पित बताया।
![22ba2ecd-bd8]()
4. ट्रंप का बयान:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि NATO के अधिकांश देशों ने ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध में भाग नहीं लिया। ट्रम्प ने NATO को 'वन-वे स्ट्रीट' कहा और दावा किया कि अमेरिका अब बिना किसी सहयोग के ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है।
ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि उनका देश होर्मुज स्ट्रेट से दुश्मन देशों के जहाजों को नहीं जाने देगा। उन्होंने कहा कि युद्ध की स्थिति में यह रास्ता ईरान के नियंत्रण में रहेगा और बाद में नए नियम बनाए जाएंगे।
6. अमेरिका ने ईरान पर 5000 पाउंड का बम गिराया
अमेरिकी सेना ने ईरान के तटीय इलाकों में स्थित मिसाइल ठिकानों पर 5000 पाउंड (2267 किलोग्राम) के बम गिराए। सेना का कहना है कि ये मिसाइल ठिकाने अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खतरे का कारण बन सकते थे, इसीलिए उन पर कार्रवाई की गई।
7. ईरान का बयान: अमेरिका जिम्मेदार है
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि क्षेत्र में मौजूदा संकट के लिए अमेरिका जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि अमेरिका के हमलों के कारण कई देश प्रभावित हुए हैं। ईरान ने अपनी रक्षा करने का दावा किया और कहा कि उसने युद्ध शुरू नहीं किया।
ये खबर भी पढ़िए...
ईरान-इजराइल युद्ध का 17वां दिन: ईरान ने सीजफायर से किया इनकार, US का युद्ध खर्च 12 अरब डॉलर पहुंचा
ईरान-इजराइल युद्ध : होर्मुज जलसंधि में बढ़ता तनाव, ईरान ने कहा- देश के नए सुप्रीम लीडर सुरक्षित है...
ईरान-इजराइल युद्ध का 15वां दिन: ट्रंप ने कहा- ईरान अब समझौता करना चाहता है; भारत पर भी असर
इजराइल ईरान युद्ध का 15वां दिन: भारतीय जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, अमेरिकी युद्धपोत मोर्चे पर तैनात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस युद्ध में नाटो की भूमिका पर सवाल उठाए। उधर अमेरिका ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर भारी बमबारी की है। इस तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर आई है। कतर से एलपीजी लेकर दूसरा भारतीय जहाज नंदा देवी गुजरात पहुंच गया। पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से सुरक्षा को लेकर बात की है। होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की सुरक्षा पर दोनों देशों में सहमति बनी।
जंग के बीच दूसरा भारतीय LPG जहाज पहुंचा
इजराइल ईरान युद्ध : 17 - 18 मार्च 2026 के बड़े अपडेट्स
1. पीएम मोदी और UAE के राष्ट्रपति की फोन वार्ता
hdobjfvayaapl2w_1773767598-325279
2. भारत का नंदा देवी जहाज गुजरात पहुंचा
3. ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत
22ba2ecd-bd8
4. ट्रंप का बयान: NATO देशों का ईरान युद्ध में साथ न होना
5. ईरान की चेतावनी: होर्मुज स्ट्रेट से दुश्मनों को जाने नहीं देंगे
6. अमेरिका ने ईरान पर 5000 पाउंड का बम गिराया
7. ईरान का बयान: अमेरिका जिम्मेदार है
ये खबर भी पढ़िए...
ईरान-इजराइल युद्ध का 17वां दिन: ईरान ने सीजफायर से किया इनकार, US का युद्ध खर्च 12 अरब डॉलर पहुंचा
ईरान-इजराइल युद्ध : होर्मुज जलसंधि में बढ़ता तनाव, ईरान ने कहा- देश के नए सुप्रीम लीडर सुरक्षित है...
ईरान-इजराइल युद्ध का 15वां दिन: ट्रंप ने कहा- ईरान अब समझौता करना चाहता है; भारत पर भी असर
इजराइल ईरान युद्ध का 15वां दिन: भारतीय जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, अमेरिकी युद्धपोत मोर्चे पर तैनात
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari