ईरान-इजराइल युद्ध का 51वां दिन: भारत आ रहे दो जहाजों पर ईरान ने किया हमला, अब भारतीयों की नब्ज टटोल रहा ईरानी दूतावास

Amresh Kushwaha | Apr 19, 2026, 08:10 IST
Share
iran israel war updates 19 april am
iran israel war updates 19 april am

ईरान-इजराइल युद्ध के 51वें दिन तनाव चरम पर है। ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों पर फायरिंग और समुद्री मार्ग की नाकेबंदी ने वैश्विक संकट पैदा कर दिया है।

Iran Israel War Update: ईरान और इजराइल जंग का आज 51वां दिन है। हालात अब बेहद गंभीर और बेकाबू हो चुके हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों पर फायरिंग हुई है। ईरान ने इस समुद्री रास्ते की नाकेबंदी कर दी है।

अमेरिका और ईरान के बीच जुबानी जंग तेज है। समझौते को लेकर ईरान में भारी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इजरायल ने भी लेबनान पर हवाई हमले जारी रखे हैं। पाकिस्तान इस बीच मध्यस्थता की कोशिश में जुटा हुआ है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान की चालों पर पैनी नजर रख रहे हैं। युद्ध की इस आग से पूरी दुनिया सहमी है। हर पल तनाव और खतरे बढ़ते जा रहे हैं।

इजराइल ईरान युद्ध: 18 - 19 अप्रैल 2026 के बड़े अपडेट्स

ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जुबानी जंग और समुद्र में बढ़ती हलचल को आप इस आसान रिपोर्ट से समझ सकते हैं:

1. होर्मुज में बवाल: भारतीय जहाजों पर फायरिंग

शनिवार दोपहर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तब हड़कंप मच गया जब ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने भारत आ रहे दो जहाजों पर गोलियां चला दीं। ये जहाज कच्चा तेल और गैस लेकर आ रहे थे। खबरों के मुताबिक, ईरान ने भारत आ रहे कुल 14 जहाजों को रोक दिया। फायरिंग के डर से 13 जहाज वापस लौट गए, जबकि एक जहाज जैसे-तैसे वहां से निकलने में कामयाब रहा। इस घटना पर भारत ने सख्त ऐतराज जताया है और दिल्ली में ईरानी राजदूत को बुलाकर कहा है कि जहाजों का रास्ता जल्द साफ किया जाए।

2. जनता की नब्ज टटोल रहा ईरानी दूतावास

एक तरफ तनाव है, तो दूसरी तरफ ईरान भारत के लोगों का मन भांपने की कोशिश कर रहा है। भारत में मौजूद ईरानी दूतावास ने एक ऑनलाइन सर्वे शुरू किया है। इसमें लोगों से पूछा जा रहा है कि वे ईरान के बारे में क्या सोचते हैं, उन्हें वहां की फिल्में, संगीत या हस्तशिल्प कितना पसंद है और क्या वे कभी ईरान घूमने जाना चाहेंगे। दूतावास सोशल मीडिया के जरिए लोगों से इस सर्वे में जुड़ने की अपील कर रहा है। सर्वे लिंक

3. ईरान में अंदरूनी कलह: डील पर घमासान

अमेरिका के साथ समझौते को लेकर ईरान के भीतर ही दो फाड़ हो गए हैं। सरकार के समर्थक ही सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि अपने बड़े नेताओं की शहादत के बाद अमेरिका के आगे झुकना गलत है। सबसे बड़ा पेंच यूरेनियम को लेकर फंसा है। डोनाल्ड ट्रंप ईरान का 460 किलो यूरेनियम जब्त करना चाहते हैं ताकि इसे अपनी जीत बता सकें, लेकिन ईरान की सेना (IRGC) इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं है।

4. बातचीत से पहले शर्तों की दीवार

ईरान ने साफ कह दिया है कि वह अमेरिका से बिना तैयारी के कोई बात नहीं करेगा। ईरान के उप-विदेश मंत्री का कहना है कि पहले बातचीत के नियम और शर्तें तय होनी चाहिए। ईरान का आरोप है कि अमेरिका बहुत कड़ी शर्तें थोप रहा है, जिससे समझौता मुश्किल हो रहा है। ईरान फिलहाल 'आमने-सामने' बैठकर बात करने के मूड में नहीं दिख रहा है।

5. लेबनान में इजरायल के नए हमले

क्षेत्र में युद्ध की आग थमी नहीं है। इजरायली सेना ने लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर फिर से हवाई हमले किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने उन लोगों को निशाना बनाया जो उनकी तय की गई 'येलो लाइन' की तरफ बढ़ रहे थे। एक सुरंग के पास भी हमला किया गया है।

6. ट्रंप का वार: ईरान खेल रहा है चाल

अमेरिका में भी हलचल तेज है। युद्धविराम खत्म होने में सिर्फ तीन दिन बचे हैं, इसलिए राष्ट्रपति ट्रंप लगातार अपनी नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ मीटिंग कर रहे हैं। ट्रंप का मानना है कि ईरान बातचीत के टेबल पर 'चालाकी' दिखा रहा है और ईमानदारी से समझौता नहीं करना चाहता।

7. होर्मुज की फिर से नाकेबंदी

ईरान ने एक बड़ा फैसला लेते हुए शनिवार शाम से होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह बंद करने का ऐलान कर दिया है। ईरान का कहना है कि अमेरिका ने वादे के मुताबिक उनके जहाजों और बंदरगाहों से घेराबंदी नहीं हटाई, इसलिए वे रास्ता बंद कर रहे हैं। अब वहां से गुजरने वाले हर जहाज पर ईरान की कड़ी नजर रहेगी और उन्हें वहां से निकलने के लिए फीस भी देनी पड़ सकती है।

8. पाकिस्तान की मध्यस्थता और नए प्रस्ताव

इस पूरे विवाद के बीच पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने भी एंट्री ली है। वे अमेरिका के कुछ प्रस्ताव लेकर तेहरान पहुंचे थे। ईरान का कहना है कि वे इन प्रस्तावों पर विचार तो कर रहे हैं, लेकिन कोई जवाब तभी देंगे जब अमेरिका अपनी जिद छोड़ेगा। ईरान ने साफ कर दिया है कि जब तक परमानेंट शांति नहीं होती, होर्मुज के रास्ते पर उनका ही कंट्रोल रहेगा।

ये खबर भी पढ़िए...

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर पीएम मोदी ने सऊदी प्रिंस से की बात, एक और LPG जहाज भारत पहुंचा

ईरान-इजराइल युद्ध के कारण हजारों बाज राजस्थान पहुंचे, रेगिस्तानी जिलों में बनाए ठिकाने

होर्मुज से भारत के लिए खुशखबरी! ईरान का ऐलान- 5 देशों के जहाजों को नहीं रोक रहे

ट्रंप का दावा- ईरान घुटनों पर है और हम जीत चुके हैं; होर्मुज से दोस्त जहाजों के लिए रास्ता साफ

Tags:
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
  • ईरान-इजराइल युद्ध
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा