ईरान-इजराइल युद्ध का 15वां दिन: भारतीय जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, अमेरिकी युद्धपोत मोर्चे पर तैनात, NATO ने गिराई ईरानी मिसाइलें
Amresh Kushwaha | Mar 14, 2026, 08:16 IST
iran israel war updates day by day 14 march am
ईरान-इजराइल के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर आप पर सीधे तौर पर या किसी और तरह से पड़ सकता है... तो आइए नजर डालते हैं जरूरी अपडेट्स पर.... ये भी जानते हैं कि 13 और 14 मार्च को इस युद्ध में क्या- क्या हुआ...
Iran Israel War: इजराइल-ईरान युद्ध (जिसमें अमेरिका भी शामिल है) मध्य पूर्व में तेजी से बढ़ रहा है। इसका भारत पर आर्थिक प्रभाव प्रमुख रूप से तेल कीमतों, महंगाई और शेयर बाजार पर पड़ रहा है। आज (14 मार्च 2026) के अपडेट्स के अनुसार, ईरान ने इजराइल पर मिसाइलें दागीं, जबकि इजराइल ने तेहरान में हमले किए हैं।
युद्ध का 15वां दिन चल रहा है, जहां अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर बमबारी की और तेल सुविधाओं को निशाना बनाने की चेतावनी दी है। ईरान ने इजराइल पर नई मिसाइल बैराज दागी, जबकि इजराइल ने तेहरान में बसिज फोर्सेस के चेकपॉइंट्स को निशाना बनाया है। खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ा है।
भारत 85% कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया है। इससे आयात बिल बढ़ा और करेंट अकाउंट डेफिसिट पर दबाव पड़ा है। रुपए की कीमत 91.74 डॉलर तक गिर गई, और महंगाई में 0.5% की बढ़ोतरी का अनुमान है। स्टॉक मार्केट में 31 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ, बैंकिंग, ऑटो और एविएशन सेक्टर प्रभावित है।
![labanon-769463]()
लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से खबर सामने आई है कि लेबनान में इजरायली हमलों में 100 से अधिक बच्चे मारे गए हैं।
![689997dd-350]()
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कुछ देर पहले मेरे निर्देश पर यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड ने मध्य पूर्व के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में से एक को अंजाम दिया और ईरान के सबसे अहम ठिकाने, खर्ग द्वीप पर मौजूद हर सैन्य लक्ष्य को पूरी तरह से तबाह कर दिया।
![Defense-Force-2026-03-e09d1c40fc2f0827a3c60beda54cc305-965725]()
US के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में एक ब्रीफिंग के दौरान कहा कि ईरान के रक्षा उद्योग को बड़े पैमाने पर निशाना बनाया जा रहा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि जैसे-जैसे यह अभियान जारी रहेगा, ईरान की सभी रक्षा कंपनियां जल्द ही तबाह हो सकती हैं। ये टिप्पणियां ईरान के सैन्य उत्पादन और रणनीतिक क्षमताओं को कमजोर करने के सैन्य उद्देश्य में तेजी आने का संकेत देती हैं।
![69b3fac6d3cd1-iran-us-war-135337516-16x9-885283]()
तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पूर्वी भूमध्य सागर में NATO के एयर डिफेंस ने ईरान से तुर्की की ओर दागे गए तीसरे बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि वह इस मामले पर तेहरान से स्पष्टीकरण मांग रहा है।
![202410mena_lebanon_ambulance_destroyed_kafra]()
दक्षिण लेबनान में एक स्वास्थ्य केंद्र पर इजराइल की ओर से किए गए हमले में 12 मेडिकल कर्मियों की मौत हो गई। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, यह हमला एक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ जहां मेडिकल कर्मचारी काम कर रहे थे। मरने वालों में डॉक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं, जो लोगों को इलाज देने का काम कर रहे थे।
![image-840-138497]()
एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने शनिवार (14 मार्च) को वेस्ट एशिया के लिए कुल 80 उड़ानें चलाने का फैसला किया है। इनमें रेगुलर और स्पेशल दोनों तरह की उड़ानें शामिल हैं।
एयरलाइन के हिसाब से जेद्दा और मस्कट के लिए रेगुलर उड़ानें जारी रहेंगी। जेद्दा के लिए कुल 10 उड़ानें और मस्कट के लिए 8 उड़ानें चलाएंगी।
इसके अलावा एअर इंडिया दिल्ली से एक और मुंबई से दो राउंड-ट्रिप उड़ानें जेद्दा के लिए चलाएंगी। वहीं एअर इंडिया एक्सप्रेस कोझीकोड और मंगलुरु से भी जेद्दा के लिए उड़ानें संचालित करेंगी।
![uss-aircraft-1769140198-576251]()
अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक करीब 2500 मरीन सैनिक और कम से कम एक और युद्धपोत इस इलाके की ओर भेजे जा रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक 31st मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट और एम्फीबियस असॉल्ट शिप USS त्रिपोली को मिडिल ईस्ट जाने का आदेश दिया गया है।
![Hormuz-Oil-Tanker-656665]()
भारत में एलपीजी गैस की कमी झेल रहे लोगों के लिए ईरान से एक बड़ी राहत की खबर आई है। एक भारतीय ध्वज वाला जहाज, शिवालिक, जिसमें 40 हजार मीट्रिक टन एलपीजी भरी हुई है, बिना किसी सुरक्षा के होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुका है।
सूत्रों के अनुसार, इस टैंकर में 40 हजार मीट्रिक टन एलपीजी है और ये कुछ ही दिनों में भारत पहुंचेगा। एक और अच्छी खबर यह है कि एक और एलपीजी से भरा टैंकर भी भारत के लिए रवाना होने वाला है, और उसे भी अनुमति मिल चुकी है। इसके बाद यह माना जा रहा है कि ईरान के राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री के बीच बातचीत काफी सकारात्मक रही है।
ये खबर भी पढ़िए...
ईरान-इजराइल जंग का 12वां दिन: टेक कंपनियां, तेल सप्लाई और पानी पर खतरा, भारत क्यों चिंतित?
इजराइल ईरान युद्ध अपडेट: ईरान का हाइफा पर ड्रोन हमला, नेतन्याहू ने कहा- हमले अभी खत्म नहीं हुए
एमपी की अर्थव्यवस्था पर ईरान-इजराइल युद्ध का असर, व्यापारी और किसान झेल रहे करोड़ों को नुकसान
ईरान-इजराइल युद्ध का असर एमपी पर, एक्शन मोड में सीएम मोहन यादव, कैबिनेट के साथ बुलाई एक और बैठक
युद्ध का 15वां दिन चल रहा है, जहां अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर बमबारी की और तेल सुविधाओं को निशाना बनाने की चेतावनी दी है। ईरान ने इजराइल पर नई मिसाइल बैराज दागी, जबकि इजराइल ने तेहरान में बसिज फोर्सेस के चेकपॉइंट्स को निशाना बनाया है। खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ा है।
भारत पर आर्थिक असर
इजराइल-ईरान युद्ध: 13 और 14 मार्च 2026 के बड़े अपडेट्स
1. लेबनान का दावा- इजरायली हमलों में 100 से ज्यादा बच्चों की मौत
labanon-769463
लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से खबर सामने आई है कि लेबनान में इजरायली हमलों में 100 से अधिक बच्चे मारे गए हैं।
2. ईरान के सबसे अहम ठिकाने पूरी तरह से तबाह- ट्रंप
689997dd-350
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कुछ देर पहले मेरे निर्देश पर यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड ने मध्य पूर्व के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में से एक को अंजाम दिया और ईरान के सबसे अहम ठिकाने, खर्ग द्वीप पर मौजूद हर सैन्य लक्ष्य को पूरी तरह से तबाह कर दिया।
3. ईरान की डिफेंस कंपनियों को तबाह कर देंगे- अमेरिका
Defense-Force-2026-03-e09d1c40fc2f0827a3c60beda54cc305-965725
US के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में एक ब्रीफिंग के दौरान कहा कि ईरान के रक्षा उद्योग को बड़े पैमाने पर निशाना बनाया जा रहा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि जैसे-जैसे यह अभियान जारी रहेगा, ईरान की सभी रक्षा कंपनियां जल्द ही तबाह हो सकती हैं। ये टिप्पणियां ईरान के सैन्य उत्पादन और रणनीतिक क्षमताओं को कमजोर करने के सैन्य उद्देश्य में तेजी आने का संकेत देती हैं।
4. NATO के एयर डिफेंस ने ईरान से आए तीसरे मिसाइल को रोका
69b3fac6d3cd1-iran-us-war-135337516-16x9-885283
तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पूर्वी भूमध्य सागर में NATO के एयर डिफेंस ने ईरान से तुर्की की ओर दागे गए तीसरे बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि वह इस मामले पर तेहरान से स्पष्टीकरण मांग रहा है।
5. दक्षिण लेबनान में स्वास्थ्य केंद्र पर हमला, 12 की मौत
202410mena_lebanon_ambulance_destroyed_kafra
दक्षिण लेबनान में एक स्वास्थ्य केंद्र पर इजराइल की ओर से किए गए हमले में 12 मेडिकल कर्मियों की मौत हो गई। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, यह हमला एक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ जहां मेडिकल कर्मचारी काम कर रहे थे। मरने वालों में डॉक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं, जो लोगों को इलाज देने का काम कर रहे थे।
6. एअर इंडिया वेस्ट एशिया के लिए 80 उड़ानें चलाएगी
image-840-138497
एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने शनिवार (14 मार्च) को वेस्ट एशिया के लिए कुल 80 उड़ानें चलाने का फैसला किया है। इनमें रेगुलर और स्पेशल दोनों तरह की उड़ानें शामिल हैं।
एयरलाइन के हिसाब से जेद्दा और मस्कट के लिए रेगुलर उड़ानें जारी रहेंगी। जेद्दा के लिए कुल 10 उड़ानें और मस्कट के लिए 8 उड़ानें चलाएंगी।
इसके अलावा एअर इंडिया दिल्ली से एक और मुंबई से दो राउंड-ट्रिप उड़ानें जेद्दा के लिए चलाएंगी। वहीं एअर इंडिया एक्सप्रेस कोझीकोड और मंगलुरु से भी जेद्दा के लिए उड़ानें संचालित करेंगी।
7. अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 2,500 मरीन और युद्धपोत भेजे
uss-aircraft-1769140198-576251
अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक करीब 2500 मरीन सैनिक और कम से कम एक और युद्धपोत इस इलाके की ओर भेजे जा रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक 31st मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट और एम्फीबियस असॉल्ट शिप USS त्रिपोली को मिडिल ईस्ट जाने का आदेश दिया गया है।
8. LPG से लदे भारतीय जहाज ने ईरान के होर्मुज स्ट्रेट को किया पार
Hormuz-Oil-Tanker-656665
भारत में एलपीजी गैस की कमी झेल रहे लोगों के लिए ईरान से एक बड़ी राहत की खबर आई है। एक भारतीय ध्वज वाला जहाज, शिवालिक, जिसमें 40 हजार मीट्रिक टन एलपीजी भरी हुई है, बिना किसी सुरक्षा के होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुका है।
सूत्रों के अनुसार, इस टैंकर में 40 हजार मीट्रिक टन एलपीजी है और ये कुछ ही दिनों में भारत पहुंचेगा। एक और अच्छी खबर यह है कि एक और एलपीजी से भरा टैंकर भी भारत के लिए रवाना होने वाला है, और उसे भी अनुमति मिल चुकी है। इसके बाद यह माना जा रहा है कि ईरान के राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री के बीच बातचीत काफी सकारात्मक रही है।
ये खबर भी पढ़िए...
ईरान-इजराइल जंग का 12वां दिन: टेक कंपनियां, तेल सप्लाई और पानी पर खतरा, भारत क्यों चिंतित?
इजराइल ईरान युद्ध अपडेट: ईरान का हाइफा पर ड्रोन हमला, नेतन्याहू ने कहा- हमले अभी खत्म नहीं हुए
एमपी की अर्थव्यवस्था पर ईरान-इजराइल युद्ध का असर, व्यापारी और किसान झेल रहे करोड़ों को नुकसान
ईरान-इजराइल युद्ध का असर एमपी पर, एक्शन मोड में सीएम मोहन यादव, कैबिनेट के साथ बुलाई एक और बैठक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari