IRCTC पर अश्लील विज्ञापन दिखने की शिकायत करना युवक को पड़ गया भारी
Sandeep Kumar | Dec 15, 2024, 18:59 IST
irctc obscene
IRCTC एप पर अश्लील विज्ञापनों की शिकायत करने वाले यूजर को रेलवे का जवाब मिला है। रेलवे ने यूजर से कहा कि कुकीज और ब्राउजर की हिस्ट्री डिलीट करें।
IRCTC की एप पर अश्लील विज्ञापनों की शिकायत करने वाले यूजर को रेलवे का ऐसा जवाब मिला कि वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। रेलवे ने साफ कर दिया कि IRCTC गूगल की विज्ञापन सेवा ADX का उपयोग करता है और जो विज्ञापन दिखते हैं, वे यूजर की सर्च हिस्ट्री और कुकीज पर आधारित होते हैं। इस मामले के बाद, यूजर को ट्रोल करते हुए लोगों ने कहा कि अब सभी को पता चल गया है कि वह अपने मोबाइल पर क्या देखते हैं।
रेलवे टीटीई ने नौकरी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
शिकायत के तुरंत बाद रेलवे ने जो जवाब दिया, वह यूजर के लिए चौंकाने वाला था। इंडियन रेलवे सेवा (Indian Railway Services) की ओर से जवाब दिया गया, IRCTC विज्ञापन दिखाने के लिए Google के ADX (विज्ञापन सेवा उपकरण) का उपयोग करता है। ये विज्ञापन यूजर की ब्राउजिंग हिस्ट्री और कुकीज के आधार पर दिखाए जाते हैं। कृपया ब्राउजर की हिस्ट्री और कुकीज को डिलीट करें ताकि आपको ऐसे विज्ञापन न दिखें। रेलवे के इस जवाब ने सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक का माहौल बना दिया। लोगों ने तुरंत यूजर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट किया, "भाई, अपने ही जाल में फंस गया। अब सबको पता चल गया कि तुम अपने फोन पर क्या देखते हो।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें... किसकी है ये मधुर आवाज?, जानें कौन हैं ये
IRCTC एप पर दिखने वाले विज्ञापन Google के ADX (Ad Exchange) के माध्यम से आते हैं। यह एक ऑटोमेटेड विज्ञापन सेवा है, जो यूजर के ऑनलाइन व्यवहार के आधार पर विज्ञापन दिखाती है। जब कोई व्यक्ति किसी वेबसाइट पर जाता है या कुछ सर्च करता है, तो उसकी कुकीज (cookies) सेव हो जाती हैं। इसी कुकीज की जानकारी के आधार पर यूजर को उस तरह के विज्ञापन दिखाए जाते हैं।
रेलवे का जवाब आते ही सोशल मीडिया पर यूजर को जमकर ट्रोल किया जाने लगा। कई लोगों ने मजाक में कहा, अब सबको पता चल गया कि आप क्या सर्च करते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, चापलूसी में फंसा और खुद की पोल खोल ली। कुछ लोगों ने यूजर को ट्रोल करने के बजाय तकनीकी पहलू को समझाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि IRCTC एप का विज्ञापन कंट्रोल सीधे रेलवे के हाथ में नहीं होता, बल्कि Google ADX के माध्यम से कंटेंट मैनेज किया जाता है। इसलिए यूजर की सर्च हिस्ट्री और कुकीज के आधार पर विज्ञापन दिखाई देते हैं।
रेलवे टीटीई ने नौकरी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
IRCTC एप पर अश्लील विज्ञापन की शिकायत
IRCTC की टिकट बुकिंग एप पर एक यूजर ने अश्लील विज्ञापन दिखने की शिकायत की। उन्होंने रेल मंत्रालय, IRCTC और पियूष गोयल को टैग करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "आईसीटीसी टिकट बुकिंग एप पर लगातार अश्लील और आपत्तिजनक विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं। यह काफी शर्मिंदगी और परेशान करने वाला है। रेलवे मंत्रालय, आईआरसीटीसी और पीयूष गोयल कृपया कर इस मामले पर संज्ञान लें। शिकायत के साथ उन्होंने एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया। मामला तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।
रेलवे का जवाब, जो सब कुछ साफ कर गया
यात्रीगण कृपया ध्यान दें... किसकी है ये मधुर आवाज?, जानें कौन हैं ये
क्यों दिखते हैं अश्लील विज्ञापन और कैसे बचें?
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA