रेलवे टीटीई ने नौकरी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Neel Tiwari | Dec 13, 2024, 22:23 IST
Share
 railway TTE  girl  raped by luring job
railway TTE girl raped by luring job

रेलवे में कार्यरत एक टीटीई ने युवती को शादी का झांसा देकर उसका मानसिक और शारीरिक शोषण किया। उसने युवती को यह कहकर झांसा दिया था कि वह उसकी सरकारी नौकरी लगवा देगा, जिसके बाद आरोपी ने युवती से 12 लाख रुपए भी ऐंठ लिए...

Jabalpur : रेलवे में कार्यरत टिकट चेकिंग कर्मचारी (टीटीई) के खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि टीटीई ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक और मानसिक शोषण किया और जब शादी की बात आई तो उसने अपने वादे से मुकरते हुए रिश्ता तोड़ दिया। यह मामला जबलपुर के महिला थाने में दर्ज किया गया है। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

नौकरी का झांसा देकर पहले लूटे रुपए फिर अस्मत

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि रेलवे में कार्यरत आरोपी नकुल कुमार सिंह टीटीई के पद पर कार्यरत है उसने युवती को झांसा दिया था कि वह उसकी सरकारी नौकरी लगवा देगा इसके बाद आरोपी ने 12 लाख रुपए भी युवती से ले लिए थे। रुपए लेने के बाद भी जब युवती की जॉब नहीं लगी तो उसने आरोपी से रुपए वापस करने की मांग की लेकिन आरोपी ने रुपए तो वापस नहीं किया बल्कि झांसे में फंसा कर युवती से बलात्कार किया । पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसकी भावनाओं और भरोसे का बार-बार गलत फायदा उठाया।

पुलिस की कार्रवाई

जबलपुर के गोरखपुर थाने में पीड़िता की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम गठित की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि वे सभी तथ्यों की बारीकी से जांच कर रहे हैं और जल्द ही मामले को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें... कोचिंग संचालक ने किया दो बहनों से दुष्कर्म, 8 माह पहले किया था बैड टच रेप के आरोपी डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते को हाईकोर्ट से मिली जमानत

पीड़िता की आपबीती

पीड़िता कटनी की निवासी है जो अभी जबलपुर में रह रही है उसने अपने बयान में बताया कि आरोपी ने उसे सरकारी नौकरी लगने का झांसा दिया था जिसके आवाज में उसने उसे 12 लाख रुपए भी ले लिए। वह लगातार यह विश्वास दिलाता रहा कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा। इसी बीच आरोपी ट इन युवती को धोखे से बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया । जब आरोपी ने दोबारा इसी तरह की घटना को अंजाम दिया तो युवती ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी टीटीई पुलिस की गिरफ्त में

जबलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि आरोपी टीटीई को पकड़ने के लिए सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे इस बात की भी जांच की जाएगी कि कहीं आरोपी ने अन्य मामलों में भी इसी तरह के अपराध तो नहीं किए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • crime news
  • जबलपुर रेप केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा