कोचिंग संचालक ने किया दो बहनों से दुष्कर्म, 8 माह पहले किया था बैड टच

Ravi Singh | Dec 08, 2024, 19:15 IST
Share
bhopal rape case
bhopal rape case

भोपाल में एक कोचिंग सेंटर में दो बहनों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोचिंग सेंटर संचालक पिछले आठ महीने से दोनों छात्राओं को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा था।

Bhopal : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लड़कियों के साथ दरिंदगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर एक कोचिंग संचालक द्वारा 14 और 20 साल की दो सगी बहनों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इनमें से एक बहन नाबालिग है। पुलिस ने आरोपी कोचिंग संचालक के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर बुलाता था

मामला भोपाल के छोला थाना क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि 14 और 20 साल की दो सगी बहनों ने कोचिंग संचालक वीरेंद्र त्रिपाठी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी ने कोचिंग सेंटर में ही दोनों सगी बहनों के साथ वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित बहनों का कहना है कि कोचिंग वाले सर एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर दोनों को दूसरे बच्चों से अलग बुलाता था और बैड टच के साथ-साथ गलत हरकतें भी करता था।

पहली बार अप्रैल में किया बैड टच

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पहली बार इसी साल 14 अप्रैल को नाबालिग से अश्लील हरकत की थी, लेकिन लड़की इस बारे में कुछ नहीं कह पाई। इसके बाद आरोपी उसके साथ ये सब करता रहा। छोटी बहन ने जब इसकी जानकारी बड़ी बहन को दी तो उसने आरोपी कोचिंग संचालक का विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने बड़ी बहन के साथ भी अश्लील हरकतें कीं।

दुष्कर्म के बाद बनाता था वीडियो

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी शिक्षक अश्लील वीडियो दिखाकर लड़कियों के साथ दुष्कर्म करता था और उसका एमएमएस बना लेता था। वह मासूम लड़कियों को ट्यूशन के बहाने अकेले बुलाता था। वह काफी समय से लड़कियों के साथ गलत काम कर रहा था। आरोपी ने कई अश्लील वीडियो डिलीट कर दिए हैं, जिन्हें पुलिस रिकवर करने की कोशिश कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

रेप की FIR लिखाने गिरवी रखी जमीन, पुलिस को खिलाया मुर्गा... दी रिश्वत

भोपाल के डॉक्टर दंपति 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट, पुलिस ने बचाया

परेशान होकर परिजनों को बताई आपबीती

शनिवार 7 दिसंबर देर शाम दोनों बहनों ने परेशान होकर अपने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर छोला थाने पहुंचे। इसके बाद दोनों बहनों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी मिलते ही आरोपी कोचिंग संचालक घर से फरार हो गया।

कोचिंग संचालक को किया गिरफ्तार

पुलिस पूरी रात उसकी तलाश करती रही। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने कोचिंग में आने वाली अन्य लड़कियों के साथ कोई गलत हरकत तो नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • क्राइम न्यूज
  • भोपाल रेप केस
  • Bhopal rape case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा