साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए ईशान किशन, पारिवारिक कारणों से वापस लिया नाम, KS भरत शामिल

Rahul Garhwal | Dec 17, 2023, 24:00 IST
Share
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए ईशान किशन, पारिवारिक कारणों से वापस लिया नाम, KS भरत शामिल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए ईशान किशन, पारिवारिक कारणों से वापस लिया नाम, KS भरत शामिल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ईशान किशन बाहर हो गए हैं। पारिवारिक कारणों की वजह से नाम वापस लिया। केएस भरत टीम में शामिल हुए हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर ईशान किशन टेस्ट नहीं खेलेंगे। उन्होंने पारिवारिक कारणों से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने BCCI से भारत में ही रहने की परमिशन मांगी थी, जो उन्हें मिल गई है।

जल्द भारत आएंगे ईशान

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईशान किशन टी-20 टीम का हिस्सा थे। ये सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही। हालांकि किशन एक भी मैच नहीं खेले। वे वनडे टीम में शामिल नहीं हैं। 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज शुरू होगी। वे टेस्ट नहीं खेलेंगे, इसलिए जल्द ही भारत लौट आएंगे।

इसी साल ईशान ने किया था टेस्ट डेब्यू

ईशान किशन ने इसी साल जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने एक फिफ्टी समेत 78 रन बनाए थे। टेस्ट टीम में केएल राहुल भी हैं, शायद किशन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना भी मुश्किल दिख रहा था।

इंजरी की वजह से शमी बाहर

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी इंजरी की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उन्हें एंकल इंजरी है, इसलिए वर्ल्ड कप के बाद से ही उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। वे फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए थे। शमी की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल सकता है।

भारतीय टेस्ट टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा और केएस भरत (विकेटकीपर)

Tags:
  • India and South Africa
  • भारत और साउथ अफ्रीका
  • Ishan Kishan
  • ईशान किशन
  • India-South Africa Test Series
  • Ishan Kishan out of Test Series
  • KS Bharat
  • इंडिया-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज
  • टेस्ट सीरीज से ईशान किशन बाहर
  • केएस भरत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा