इजराइल और हमास युद्ध के 10 दिन पूरे, इजराइल ने लेबनान को दी चेतावनी, हमास का टॉप कमांडर बिलाल अल-कदरा मारा गया

The Sootr | Oct 16, 2023, 24:00 IST
Share
इजराइल और हमास युद्ध के 10 दिन पूरे, इजराइल ने लेबनान को दी चेतावनी, हमास का टॉप कमांडर बिलाल अल-कदरा मारा गया
इजराइल और हमास युद्ध के 10 दिन पूरे, इजराइल ने लेबनान को दी चेतावनी, हमास का टॉप कमांडर बिलाल अल-कदरा मारा गया

इजराइल ने गाजा पट्टी को पिछले कई दिनों से घेर रखा है। युद्ध को 10 दिन पुरे हो चुके हैं, अभी भी गाजा पट्टी पर इजराइल का भीषण आक्रमण जारी है। अब तक इजराइल, गाजा पर 6,000 बमों की बारिश कर चुका है

INTERNATIONAL DESK. इजराइली एयरफोर्स ने शनिवार रात को किए एयर स्ट्राइक में आतंकी संगठन हमास के टॉप कमांडर बिलाल अल-कदरा को मार गिराया। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि बिलाल अल-कदरा दक्षिणी यूनिस बटालियन में नहबा बल का टॉप कमांडर था। जानकारी के मुताबिक हमास द्वारा 7 अक्टूबर को इजराइल पर किए गए हमले में बिलाल ने कई निर्दोषों को घर में घुस कर मौत के घाट उतारा था। वहीं अब इजराइल ने धमकी दी है कि अगर ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने हमास का साथ दिया तो इजराइली सेना लेबनान को नहीं छोड़ेगी।

लेबनान को नहीं छोड़ेंगे

इजराइल-हमास युद्ध को आज 10 दिन पूरे हो चुके हैं। दोनों के बीच छिड़ी भीषण जंग में अभी तक हजारों निर्दोषों की जानें जा चुकी हैं। लेकिन अभी भी यह युद्ध थमने का नाम नहीं ले रही, बल्कि और भयानक रुप लेती जा रही है। इस बीच युद्ध में हिजबुल्लाह का हमास को समर्थन करने को लेकर लेबनान, इरान को इजराइल और जर्मनी ने नसीहत दी है। वहीं इजराइल ने धमकी दी है कि अगर ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने हमास का साथ दिया तो इजराइली सेना लेबनान को पूरी तरह से बर्बाद कर देगी।

4 एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलें दागीं

इजराइल और हमास के जुड़े मौजूदा हालात पर इजराइली सेना ने कहा कि हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल पर कम से कम 4 एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलें दागीं, जिसमें एक शख्स की जान चली गई। इस पर इजराइली सेना का कहना है कि लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर सेना हमले करके जवाब दे रही है। वहीं इस युद्ध के दौरान भारतीय मूल की महिलाएं जान न्यौछावर करते हुए देश पर शहीद हो गई।

4000 से अधिक लोगों की हुई मौत

इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। 7 अक्टूबर को शुरू हुए इस युद्ध में दोनों तरफ से अब तक लगभग 4,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष में 2,670 फिलस्तीन के नागरिक मारे गए हैं, जबकि 9,600 घायल हुए हैं। वहीं, इजरायल के अनुसार, हमास के हमले में अब तक 1400 से अधिक इजराइली नागरिकों की मौत हो गई है।

Tags:
  • Israel-Hamas war
  • इजराइल-हमास युद्ध
  • Israel warns Lebanon
  • death of Hamas's top commander Yahya Sinwar
  • Israel's fierce attack on Gaza Strip
  • इजराइल ने दी लेबनान को चेतावनी
  • हमास का टॉप कमांडर याह्या सिनवार की मौत
  • गाजा पट्टी पर इजराइल का भीषण आक्रमण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा