इटली की PM मेलोनी ने भारत को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा
Sourabh Bhatnagar | Published:
Italy PM मेलोनी ने ये क्या बोल दिया!
रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बीच इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि दोनों देशों के बीच युद्ध को खत्म कराने में भारत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बीच इटली (Italy) की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक बड़ा बयान दिया दिया है। पीएम मेलोनी (PM Georgia Meloni) ने कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine war) को खत्म कराने में भारत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
मेलोनी का ये बयान इन दिनों देश में चर्चा की विषय बना हुआ है। इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी कहा था कि यूक्रेन पर शांति वार्ता में भारत, चीन और ब्राजील अहम भूमिका निभा सकते हैं।
उत्तरी इटली के सेर्नोबियो शहरमें एम्ब्रोसेटी फोरम में संबोधन के दौरान इटली (Italy) की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा है, मेरा मानना है कि रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के समाधान में चीन व भारत की भूमिका अहम हो सकती है। मेलोनी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, यह स्पष्ट है कि यदि अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन होगा तो संघर्ष और बढ़ेगा व इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था भी प्राकृतिक रूप से प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों व नियमों का उल्लंघन और इकोनॉमिक ग्लोबलाइजेशन एक साथ नहीं चल सकते हैं। पीएम मेलोनी का मानना है कि यूक्रेन को अकेला छोड़कर संघर्ष का हल नहीं निकाला जा सकता है। आपको बता दें कि पीएम मेलोनी ने यह बात उस समय की जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelenskyy) उनके साथ मंच पर मौजूद थे।
ये भी पढ़ें...यूक्रेन का रूस पर 9/11 जैसा हमला, सारातोव की ऊंची बिल्डिंग से टकराया ड्रोन
ये भी पढ़ें...पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे यूक्रेन, राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से की मुलाकात, देखें तस्वीरें
पिछने महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड की अपनी दो दिनों की यात्रा पूरी करने के बाद यूक्रेन पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelenskyy) से रूस के साथ बातचीत में शामिल होने का आग्रह कर इस बात पर जोर दिया कि रूस और यूक्रेन को यह को संघर्ष समाप्त करने में देरी नहीं करनी चाहिए। आपको बता दें कि यूक्रेन से लौटने के बाद पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बातचीत की थी।
मेलोनी का ये बयान इन दिनों देश में चर्चा की विषय बना हुआ है। इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी कहा था कि यूक्रेन पर शांति वार्ता में भारत, चीन और ब्राजील अहम भूमिका निभा सकते हैं।
रूस-यूक्रेन संघर्ष रुकवा सकता है भारत: मेलोनी
ये भी पढ़ें...यूक्रेन का रूस पर 9/11 जैसा हमला, सारातोव की ऊंची बिल्डिंग से टकराया ड्रोन
भारत निभा सकता है भूमिका
बीते दिनों रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यह बात स्वीकार की थी कि दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष पर विराम लगाने में भारत की भूमिका अहम हो सकती है। रूस के शहर व्लादिवोस्तोक में ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (EEF) में अपने संबोधन के दौरन राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि वह दोनों देशों के बीच जारी जंग को लेकर समझौते के लिए यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि भारत, चीन या ब्राजील रूस-यूक्रेन के बीच मध्यस्थता कर सकते हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति से मिले थे पीएम मोदी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
By Aman Vaishnav
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav