जयपुर के 100 से ज्यादा हॉस्पिटलों को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च जारी
Amresh Kushwaha | Aug 18, 2024, 13:23 IST
जयपुर के 100 से ज्यादा हॉस्पिटलों को बम से उड़ाने की धमकी
जयपुर के मोनिलेक और सीके बिरला समेत 100 से ज्यादा हॉस्पिटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे दहशत का माहौल है। बम निरोधक दस्ता और एटीएस की टीम मौके पर पहुंची है...
राजस्थान की राजधानी जयपुर के मोनिलेक हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी ( Threat to bomb hospitals )मिली है। इससे अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस, डाग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है। अस्पताल में सुरक्षा एजेंसियां सर्च कर रही हैं। धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया है कि हॉस्पिटल के बेड के नीचे और बाथरूम के अंदर बम है। सभी लोग मारे जाएंगे। हालांकि, पहले भी इस तरह की धमकियां मिली थीं, लेकिन गलत साबित हुई थीं।
ये खबर भी पढ़िए...होम लोन क्लोज करते समय रहें सावधान, ये जरूरी डॉक्युमेंट्स लेना बिल्कुल न भूलें
रविवार 18 अगस्त की सुबह करीब साढ़े आठ बजे जयपुर के कई निजी हॉस्पिटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसमें जयपुर के मोनिलेक और सीके बिरला समेत 100 से ज्यादा हॉस्पिटलों को धमकी दी गई है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। बम निरोधक दस्ता और एटीएस की टीम मौके पर पहुंची है और अस्पतालों में सुरक्षा एजेंसियां सर्च कर रही हैं। रविवार सुबह आए इस धमकी भरे ईमेल ने हॉस्पिटल प्रबंधन को होश उड़ा दिए हैं।
ये खबर भी पढ़िए...कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ चलेगा भ्रष्टाचार का केस, राज्यपाल ने दी जांच को मंजूरी
जयपुर के मोनिलेक हॉस्पिटल में सुबह 8:30 बजे पुलिस को धमकी भरे ईमेल की सूचना मिली। इसके बाद 8:45 बजे पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एटीएस, इमरजेंसी रिस्पांस टीम और बम निरोधक दस्ते ने अस्पताल में सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान 9 बजे सीके बिरला हॉस्पिटल से भी ऐसी ही सूचना मिली। इसके बाद 10:30 बजे ईआरटी टीम सीके बिरला हॉस्पिटल पहुंची और वहां भी सर्च किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...कोलकाता रेप केस : मेरी बेटी के नाम और तस्वीरों का न करें इस्तेमाल, पिता ने की अपील
जयपुर में बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला जारी है। पहले चार स्कूलों को 13 मई को धमकी मिली थी। इसमें सेंट टेरेसा, MPS स्कूल, विद्याश्रम स्कूल और माणक चौक स्कूल शामिल थे। अब 100 से ज्यादा हॉस्पिटलों को धमकी मिली है। इससे पहले जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसमें दावा किया गया था कि कई एयरपोर्टों की बिल्डिंग में एक्सप्लोसिव डिवाइस लगा दी गई है। ये धमकियां ईमेल के जरिए भेजी जा रही हैं।
ये खबर भी पढ़िए...होम लोन क्लोज करते समय रहें सावधान, ये जरूरी डॉक्युमेंट्स लेना बिल्कुल न भूलें
100 से ज्यादा हॉस्पिटलों को मिली धमकी
ये खबर भी पढ़िए...कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ चलेगा भ्रष्टाचार का केस, राज्यपाल ने दी जांच को मंजूरी
मोनिलेक हॉस्पिटल से मिली मेल की जानकारी
ये खबर भी पढ़िए...कोलकाता रेप केस : मेरी बेटी के नाम और तस्वीरों का न करें इस्तेमाल, पिता ने की अपील
कुछ समय पहले स्कूलों को भी मिली थी धमकी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava