अमेरिका की महिला के साथ जयपुर के ज्वेलर ने किया फ्रॉड, 300 रुपए का नकली गहना 6 करोड़ में बेचा

Sandeep Kumar | Jun 12, 2024, 10:38 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-12T103226.688.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-12T103226.688.jpg

आभूषणों की शुद्धता की जांच के लिए अन्य दुकानों पर भी भेजा, जहां जांच के बाद नकली ज्वेलरी की पुष्टि हुई। इसके बाद चेरिश ने अमेरिकी दूतावास ( US Embassy ) को इस घटना की जानकारी दी।

जयपुर (Jaipur) में एक ज्वेलर पिता-पुत्र ने एक अमेरिकी महिला को 300 रुपए की आर्टिफिशियल ज्वेलरी 6 करोड़ रुपये में बेच दिया। पुलिस के मुताबिक, अमेरिकी नागरिक चेरिश ( Cherish ) ने करीब दो साल पहले शहर के गोपालजी का रास्ता स्थित एक दुकान से खरीदी गई ज्वेलरी पर 6 करोड़ रुपए खर्च किए थे। खरीदारी के वक्त विक्रेता ने महिला को हॉलमार्क सर्टिफिकेट भी दिया था, जिससे आभूषण की शुद्धता का पता चलता था।

ये खबर भी पढ़िए...घट गया SC-ST सीटों पर BJP की जीत का आंकड़ा, वोट मार्जिन में भी कांग्रेस ने बढ़त बनाई

चेरिश ने अमेरिकी दूतावास को दी जानकारी

चेरिश अमेरिका वापस गईं और एक प्रदर्शनी में ज्वेलरी को प्रदर्शित किया, जहां उन्हें पता चला कि यह नकली है। इसके बाद वह जयपुर लौटीं और ज्वैलर की दुकान रामा रेडियम पर गईं और दुकान के मालिक गौरव सोनी से नकली आभूषणों की शिकायत की। उन्होंने आभूषणों की शुद्धता की जांच के लिए अन्य दुकानों पर भी भेजा, जहां जांच के बाद नकली ज्वेलरी की पुष्टि हुई। इसके बाद चेरिश ने अमेरिकी दूतावास ( US Embassy ) को इस घटना की जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़िए...केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना में किए बदलाव, डिपोजिट करने से पहले जान लें जरूरी डिटेल्स

पिता-पुत्र के खिलाफ दर्ज हुआ केस

18 मई को ज्वेलर राजेंद्र सोनी और उनके बेटे गौरव सोनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। मामले के बारे में जयपुर पुलिस के डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि, पुलिस ने आभूषणों को जांच के लिए भेजा था, इसमें पता चला कि गहने में लगे हीरे चंद्रमणि थे। आभूषणों में सोने की मात्रा 14 कैरेट होनी चाहिए थी, लेकिन वह भी दो कैरेट थी। आरोपी ज्वैलर्स ने भी शिकायत दर्ज कराई थी कि महिला उनकी दुकान से आभूषण लेकर भाग गई हैं लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो यह बात झूठ निकली।

आरोपी ज्वैलर्स फरार, पुलिस जुटी तलाश में

डीसीपी ने बताया कि मामले में आरोपी ज्वैलर्स फरार हैं, लेकिन हमने नकली हॉलमार्क सर्टिफिकेट जारी करने वाले नंदकिशोर को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी गौरव सोनी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है। अमेरिका की इस महिला की शिकायत के बाद पुलिस को कई अन्य शिकायतें भी मिलीं, जिनमें गौरव सोनी और राजेंद्र सोनी पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है, जिनकी जांच चल रही है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जयपुर
  • ज्वैलर की दुकान रामा रेडियम
  • Cherish
  • 300 रुपए की आर्टिफिशियल ज्वेलरी 6 करोड़
  • US Embassy
  • पिता-पुत्र के खिलाफ दर्ज हुआ केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती