बारामूला में बड़ा आतंकी हमला, सेना के चार जवान घायल, एक पोर्टर की मौत
Ravi Singh | Oct 24, 2024, 20:51 IST
baramulla terror attack
जम्मू-कश्मीर के बारामूला के गुलमर्ग के नागिन इलाके में एलओसी के पास आतंकियों ने 18 राष्ट्रीय राइफल्स के वाहन पर हमला किया। इसमें एक पोर्टर की मौत हो गई।
Jammu : जम्मू-कश्मीर के बारामूला के गुलमर्ग के नागिन इलाके में 24 अक्टूबर, गुरुवार को एलओसी के पास आतंकियों ने 18 राष्ट्रीय राइफल्स के एक वाहन पर हमला कर दिया। इसमें एक पोर्टर की मौत गई, जबकि सेना के चार जवान घायल हो गए। पोर्टर ऊंचे पहाड़ी इलाकों में सैन्य सामग्री पहुंचाने में मदद कर रहे थे।
हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। इससे पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के बटगुंड इलाके में एक मजदूर पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें वह घायल हो गया था।
पिछले एक हफ्ते में जम्मू-कश्मीर में हुए हमलों में आठ लोगों की जान गई है। 20 अक्टूबर को गांदरबल और 18 अक्टूबर को शोपियां में टारगेट किलिंग की घटनाएं सामने आई थीं। हमलों को देखते हुए राजभवन में हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें नॉर्थ विंग कमांडर, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी, कोर कमांडर और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी शामिल रहे।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला, 3 मजदूर सहित 6 की मौत, कई घायल
जम्मू-कश्मीर में हुए इन हमलों की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीआरएफ ने पिछले कुछ सालों में रणनीति में बदलाव किया है। पहले यह संगठन कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाता था, अब अब यह गैर-कश्मीरियों, सिखों और प्रवासी कामगारों पर हमला कर रहा है।
नारायणपुर में सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ IED ब्लास्ट, 2 जवान शहीद
TRF को भारत में आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है, जिसे लश्कर और जैश जैसे संगठनों के कैडर से मिलाकर बनाया गया है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से यह संगठन लगातार सक्रिय है। टीआरएफ का मकसद सरकार की योजनाओं को बाधित करना कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास को रोकना और अस्थिरता फैलाना है।
हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। इससे पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के बटगुंड इलाके में एक मजदूर पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें वह घायल हो गया था।
आतंकी हमलों में बढ़ोतरी, हाई-लेवल मीटिंग हुई
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला, 3 मजदूर सहित 6 की मौत, कई घायल
टीआरएफ की एक्टिविटी बढ़ीं
नारायणपुर में सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ IED ब्लास्ट, 2 जवान शहीद
भारत में TRF आतंकी संगठन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जूली और डोटासरा का आरोप,अफसरों से संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट मंगवा रही है सरकार
By Mukesh Sharma
Rajasthan Top News: निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन जारी, सरपंच चुनाव लड़ना है तो छोड़नी होगी कुर्सी
By Ashish Bhardwaj
आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच, इनमें रायपुर के सात और बिलासपुर के तीन हॉस्पिटल शामिल
By Arun Tiwari
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, पांच आईपीएस समेत 8 पुलिस अफसरों के तबादले
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें : कैबिनेट के बड़े फैसले से लेकर आयुष्मान फर्जीवाड़े पर कार्रवाई तक, पढ़ें दिनभर की अहम खबरें।
By Umeshwari Baghel
रोटी मेकर खरीदी में 2 करोड़ का खेल, अफसरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ वेतनवृद्धि रोकी, रिटायरमेंट के बाद पूरा भुगतान भी कर दिया
By VINAY VERMA
राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की गाइडलाइन: सरपंच चुनाव लड़ना है तो छोड़नी होगी प्रशासक की कुर्सी
By Ashish Bhardwaj