काम के बदले सेक्स : रेप के आरोपी और स्त्री-2 के फेमस गाने के कोरियोग्राफर जानी मास्टर से छीना नेशनल अवॉर्ड
Ravi Singh | Oct 06, 2024, 20:14 IST
Jani Master
साउथ और हिंदी फिल्मों के कोरियोग्राफर जानी मास्टर को इस साल का 'बेस्ट कोरियोग्राफी कैटेगरी' अवार्ड मिला था, लेकिन कोरियोग्राफर पर लगे यौन शोषण के आरोप की गंभीरता को देखते हुए उनका पुरस्कार वापस ले लिया गया है।
Choreographer Jani Master : स्त्री-2 का गाना 'आई नहीं...' और पुष्पा की 'श्रीवल्ली...' से मशहूर हुए कोरियोग्राफर जानी मास्टर से उनका बेस्ट कोरियोग्राफर नेशनल अवॉर्ड ( national film award ) छीन लिया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। जानी पर अपनी नाबालिग असिस्टेंट का 4 साल में कई बार यौन शोषण करने का आरोप हैं। कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा जिन्हें जानी मास्टर के नाम से जाना जाता है। साल 2022 में रिलीज होने वाली धनुष की फिल्म थिरुचित्रम्बलम के गाने मेघम करुकथा को कोरियोग्राफ करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया था। इस गाने को जानी ने सतीश कृष्णन के साथ कोरियोग्राफ किया था। कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर एक पूर्व कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें 19 सितंबर को साइबराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उन्हें हैदराबाद लाया गया। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में शामिल होने के लिए 3 अक्टूबर को अंतरिम जमानत दी गई थी, लेकिन अब इसे निलंबित कर दिया गया है। यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जानी मास्टर के राष्ट्रीय पुरस्कार को अब निलंबित कर दिया है। उप निदेशक इंद्राणी बोस द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है। पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध के आरोप सामने आने से पहले ही शेख जानी बाशा (जानी मास्टर) को वर्ष 2022 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए पत्र भेजा गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जानी मास्टर ने उसे काम के बदले सेक्स करने के लिए कहा। पीड़िता ने कहा कि कोरियोग्राफर ने पहली बार साल 2019 में उसके साथ बलात्कार किया और कई मौकों पर उसका यौन शोषण किया। जानी पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए थे। उन पर IPC की धारा 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुँचाना) के तहत आरोप लगाए गए हैं। आरोपों से इनकार करते हुए जानी ने कहा था, 'वह (पीड़िता) एक शो के ज़रिए उससे मिली थी। उसने नाबालिग़ होने पर यौन उत्पीड़न होने की बात झूठ बोली थी। मैंने उसकी प्रतिभा को पहचाना और उसे सहायक कोरियोग्राफर के तौर पर मौका दिया। पीड़िता मुझसे शादी करने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी। कई बार उसने मुझे धमकाया भी था।
नहीं मिली अंतरिम जमानत
साल 2022 में सम्मान के लिए भेजा पत्र
2019 में किया बलात्कार : पीड़िता
आरोपों से किया इनकार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari