जिनपिंग की चाल... सात साल से छोटे बच्चों को युद्ध के लिए अभी से मिलिट्री ट्रेनिंग में उतारा
Pooja Kumari | Nov 29, 2023, 24:00 IST
जिनपिंग की चाल... सात साल से छोटे बच्चों को युद्ध के लिए अभी से मिलिट्री ट्रेनिंग में उतारा
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग संभावित जंग के लिए बच्चों और युवाओं को अभी से तैयार कर रहे हैं।
SHANGHAI. दुनिया युद्ध के मुहाने पर है। यूक्रेन-रूस, इजरायल-हमास की जंग के बीच कई देश युद्ध की आग में कूदने को तैयार हैं। इसी बीच चीन भी संभावित युद्ध की तैयारी में अभी से जुट गया है। जी हां, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग संभावित जंग के लिए बच्चों और युवाओं को अभी से तैयार कर रहे हैं। चीन में सात साल से कम उम्र के हजारों बच्चों को मिलिट्री ट्रेनिंग दी जा रही है। ये ट्रेनिंग उन्हें एथलेटिक्स के नाम पर दी जा रही है। चीन के इस कदम ने भारत-अमेरिका की चिंता बढ़ा दी है।
सूत्रों के अनुसार, चीन ने जंग को लेकर लंबी रणनीति बनाई है। कभी भी कोई भी युद्ध हो सकता है। इसको लेकर बच्चों और युवाओं को अभी से तैयार किया जा रहा है। फिलहाल बच्चों को ये ट्रेनिंग शंघाई में दी जा रही है। शंघाई स्पोर्ट्स ब्यूरो का कहना है कि इस दौरान ये एथलीट्स चीनी सेना की 'युद्ध भावना' को गहराई से सीखेंगे। इससे पहले चीन की फुटबॉल टीमें भी ऐसी ट्रेनिंग से गुजर चुकी हैं। ऐसी ट्रेनिंग जिनपिंग की उस मंशा को जाहिर करती है, जिसमें उन्होंने कहा था कि चीन को 'असली मुकाबले' के लिए तैयारी बढ़ानी चाहिए। अगले कुछ दिनों में अन्य शहरों में ट्रेनिंग शुरू करने की तैयारी है।
ट्रेनिंग लेने वालों में 7 से 25 उम्र वाले शामिल
चीन में ये ट्रेनिंग 27 नवंबर से शुरू हुई है, जो अगले 5 दिसंबर तक चलेगी। इस ट्रेनिंग सेशन में शहरभर के 11 स्पोर्ट्स सेंटर के 932 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं.। मेंस जिम्नास्टिक टीम के हेड कोच ही यूक्सियाओ के अनुसार, एथलीटों की उम्र 7 साल से लेकर 25 साल तक है। उन्हें किसी की कम या ज्यादा उम्र होने से कोई फर्क नहीं पड़ता।
रिपोर्ट के मुताबिक, मिलिट्री ट्रेनिंग सेशन का मकसद संगठनात्मक अनुशासन और टीम वर्क को मजबूत करना है। ये ट्रेनिंग एकदम सुबह-सुबह शुरू हो जाती है और दोपहर तक चलती है। इस दौरान युवा एथलीटों को खास तरह की मिलिट्री यूनिफॉर्म भी पहनाई जाती है। चीन में पिछले महीने ही एक नया कानून बना है, जिसका मकसद युवाओं में देशभक्ति की भावना पैदा करना है।
फिलहाल शंघाई से शुरुआत
ट्रेनिंग लेने वालों में 7 से 25 उम्र वाले शामिल
आखिर क्या है मकसद?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari