Jio का दिवाली धमाका! पहले 15 रुपए का सबसे सस्ता प्लान, अब लॉन्च किया 10 हजार का सबसे महंगा रिचार्ज

Amresh Kushwaha | Nov 06, 2026, 23:57 IST
Share
रिलायंस जियो ने 15 के सस्ते रिचार्ज प्लान के बाद 10,000 वाला महंगा प्लान पेश किया है।
रिलायंस जियो ने 15 के सस्ते रिचार्ज प्लान के बाद 10,000 वाला महंगा प्लान पेश किया है।

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने दिवाली के मौके पर अपने ग्राहकों को दो अलग-अलग रिचार्ज प्लान का तोहफा दिया है। पहले कंपनी ने सिर्फ 15 रुपए में 24 घंटे का अनलिमिटेड 5G डेटा प्लान पेश किया था। अब जियो 10 हजार रुपए का नया रिचार्ज लेकर आया है, जिसकी वैलिडिटी पूरे 3 साल यानी 36 महीने होगी। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड 5G इंटरनेट जैसे फायदे मिलेंगे।

कंपनी के दोनों प्लान अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं। जहां 15 रुपए वाला पैक कम समय में ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए है, वहीं 10 हजार रुपए वाला प्लान उन ग्राहकों के लिए है, जो बार-बार रिचार्ज कराने की परेशानी से बचना चाहते हैं।

15 रुपए में 24 घंटे अनलिमिटेड 5G डेटा

जियो के 15 रुपए वाले डेटा पैक की सबसे बड़ी खासियत इसकी 24 घंटे की वैलिडिटी है। इसमें ग्राहकों को पूरे एक दिन के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। इस पैक में डेटा की कोई तय लिमिट नहीं रखी गई है। ऐसे में जिन लोगों का रोजाना मिलने वाला डेटा खत्म हो जाता है और उन्हें कुछ समय के लिए ज्यादा इंटरनेट चाहिए, उनके लिए यह पैक उपयोगी हो सकता है।

Jio यूजर्स के लिए बंपर ऑफर: 399 रुपये के रिचार्ज पर पाएं 12 महीने Canva Pro बिल्कुल फ्री! | Jio Users Bumper Offer: Get 12 Months Canva Pro Absolutely Free on Rs 399 Recharge!
जियो यूजर्स को 399 के रिचार्ज पर 12 महीने बिल्कुल फ्री मिलेगा यह धांसू फीचर, ऐसे उठाएं फायदा
20 Sept 2026 ,
By Kaushiki
रिलायंस जियो ने कैनवा के साथ पार्टनरशिप की है। रोज पोस्टर, रील या प्रेजेंटेशन बनाने वालों के लिए खुशखबरी है। रिलायंस जियो और कैनवा की साझेदारी में चुनिंदा प्रीपेड प्लान पर 12 महीने तक कैनवा प्रो या प्रो लाइट फ्री मिलेगा। Jio यूजर के लिए ये ऑफर 16 सितंबर 2026 से शुरू है। इसे MyJio ऐप से क्लेम कर सकते हैं।<br />

कहां से करा सकते हैं 15 रुपए वाला रिचार्ज?

ग्राहक इस पैक को कई माध्यमों से रिचार्ज करा सकते हैं। इसके लिए MyJio ऐप, Jio.com, रिलायंस रिटेल स्टोर, रिटेल दुकानों और दूसरे रिचार्ज प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा सकता है।

वीडियो, गेमिंग और बड़ी फाइल डाउनलोड करने में होगा फायदा

इस पैक से ग्राहक हाई क्वालिटी और 4K वीडियो देख सकते हैं। इसके अलावा लाइव क्रिकेट और दूसरे स्पोर्ट्स देखने, ऑनलाइन गेम खेलने और बड़ी फाइल डाउनलोड करने में भी हाई-स्पीड इंटरनेट का फायदा मिलेगा।

लैपटॉप या टैबलेट को मोबाइल हॉटस्पॉट से जोड़कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, इंटरनेट ब्राउजिंग और ऑफिस के काम भी किए जा सकते हैं। हालांकि, अनलिमिटेड 5G का फायदा लेने के लिए 5G स्मार्टफोन और संबंधित क्षेत्र में जियो का True 5G नेटवर्क होना जरूरी है।

Jio IPO ने रचा इतिहास: 1.38 करोड़ आवेदन, 7.40 लाख करोड़ की बोली, 28 अक्टूबर को होगी लिस्टिंग | Jio IPO Creates History: 1.38 Crore Applications, 7.40 Lakh Crore Bids, Listing on October 28
Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड: 1.38 करोड़ आवेदन मिले, 7.40 लाख करोड़ की बोली, 28 अक्टूबर को होगी लिस्टिंग
24 Oct 2026 ,
By Manya Jain
Jio IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस आईपीओ को तीन दिनों में 1.38 करोड़ से ज्यादा आवेदन मिले हैं। दावा है कि दुनिया में पहली बार किसी आईपीओ को इतने आवेदन मिले हैं। निवेशकों ने करीब 7.40 लाख करोड़ रुपए की बोलियां लगाई हैं। आईपीओ 22 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है।

अब 10 हजार रुपए का 3 साल वाला रिचार्ज

15 रुपए के छोटे डेटा पैक के बाद जियो ने लंबी वैलिडिटी वाला 10 हजार रुपए का प्लान भी पेश किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक बार रिचार्ज कराने के बाद अगले 36 महीने तक दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी।

कंपनी के मुताबिक, यह प्लान 7 नवंबर 2026 से MyJio ऐप, Jio.com, जियो स्टोर और रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा।

10 हजार रुपए के प्लान में मिलेंगे ये फायदे

इस रिचार्ज में ग्राहकों को कई सुविधाएं मिलेंगी।

  • वैलिडिटी: 36 महीने यानी 3 साल।
  • डेटा: रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा।
  • 5G: पात्र ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा।
  • कॉलिंग: अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग।
  • SMS: रोजाना 100 SMS।
  • मनोरंजन: JioHotstar Mobile + Hollywood का सब्सक्रिप्शन।
  • डिजाइनिंग: 12 महीने के लिए Canva Pro Lite।
  • क्लाउड स्टोरेज: 50GB JioAICloud स्टोरेज।
अनलिमिटेड 5G का फायदा नेटवर्क की उपलब्धता और कंपनी की लागू शर्तों के अनुसार मिलेगा।

Jio Cross Border Payment
जियो के इस नई सर्विस से विदेश से पेमेंट लेना होगा आसान, RBI ने दी मंजूरी
10 Sept 2026 ,
By Kaushiki
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की कंपनी जियो पेमेंट सॉल्यूशंस ने क्रॉस बॉर्डर पेमेंट सर्विस शुरू की है। आरबीआई से मंजूरी मिलने के बाद अब भारतीय कारोबारी और एक्सपोर्टर्स विदेशों से आसानी से पेमेंट हासिल कर सकेंगे। इससे लेनदेन की प्रक्रिया बेहद सरल होगी।

हर महीने करीब 278 रुपए पड़ेगा खर्च

अगर 10 हजार रुपए के इस रिचार्ज की कीमत को 36 महीनों में बांटकर देखें तो हर महीने का औसत खर्च करीब 278 रुपए आता है। यानी एक बार पैसे खर्च करके तीन साल तक मोबाइल रिचार्ज की चिंता से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि, Canva Pro Lite का फायदा केवल शुरुआती 12 महीने तक ही मिलेगा।

किसके लिए फायदेमंद हैं जियो के ये दोनों प्लान?

जियो के दोनों रिचार्ज अलग-अलग तरह के ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। 15 रुपए वाला पैक उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिन्हें अचानक ज्यादा इंटरनेट की जरूरत पड़ती है।

वहीं, 10 हजार रुपए वाला प्लान उन ग्राहकों के लिए है, जो लंबे समय तक एक ही रिचार्ज रखना चाहते हैं और हर महीने रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं। इस तरह जियो ने एक तरफ कम कीमत में डेटा इस्तेमाल करने का विकल्प दिया है, तो दूसरी तरफ तीन साल तक चलने वाला लंबी वैलिडिटी का प्लान पेश किया है।
Tags:
  • जियो दिवाली ऑफर
  • Jio Diwali Offer
  • जियो का 10000 रुपए वाला रिचार्ज प्लान
  • Jio 10000 Recharge Plan
  • जियो का 3 साल वाला रिचार्ज
  • Jio 3 Year Recharge Plan
  • जियो का 15 रुपए वाला डेटा प्लान
  • Jio 15 Rupees Data Plan
  • जियो रिचार्ज प्लान 2026
  • Jio Recharge Plans 2026
ग्वालियर सड़क जांच में तकनीकी टीम पर दबाव पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने PWD चीफ इंजीनियर को पद छोड़ने का दिया आदेश

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर सड़क जांच में तकनीकी टीम पर दबाव पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने PWD चीफ इंजीनियर को पद छोड़ने का दिया आदेश
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

By Sandeep Kumar

भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद काम पर लौटे कर्मचारी
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... शिक्षक की नौकरी 5 साल से ज्यादा बाकी तो TET परीक्षा पास करना जरूरी

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... शिक्षक की नौकरी 5 साल से ज्यादा बाकी तो TET परीक्षा पास करना जरूरी
ओम बिरला के OSD को धमकी मामले में हाई कोर्ट सख्त, कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी और रिपोर्ट मांगी

By Mukesh Sharma

ओम बिरला के OSD को धमकी मामले में हाई कोर्ट सख्त, कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी और रिपोर्ट मांगी
Rajasthan TopNews: कन्हैयालाल हत्याकांड में हाई कोर्ट से आरोपियों को झटका, UAPA के तहत ट्रायल जारी रहेगा

By

Rajasthan TopNews: कन्हैयालाल हत्याकांड में हाई कोर्ट से आरोपियों को झटका, UAPA के तहत ट्रायल जारी रहेगा
इंदौर–देवास बायपास की बदहाली पर हाईकोर्ट ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को किया तलब

By Sanjay Gupta

इंदौर–देवास बायपास की बदहाली पर हाईकोर्ट ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को किया तलब
गहलोत बोले- मैं नहीं सीएम भजनलाल तिलमिला गए हैं, तिलमिलाहट में मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए

By Mukesh Sharma

गहलोत बोले- मैं नहीं सीएम भजनलाल तिलमिला गए हैं, तिलमिलाहट में मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए