जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव : शांतिपूर्ण रहा पहले चरण का मतदान, 24 सीटों पर 59 फीसदी मतदान
Raj Singh | Sept 18, 2024, 07:00 IST
the sootr
जम्मू-कश्मीर में 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार, 18 सितंबर को वोटिंग हुई। पहले चरण की वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है। 24 सीटों के लिए 59 फीसदी मतदान हुआ...
जम्मू-कश्मीर में एक दशक के बाद लोकतंत्र का पर्व लौट आया है। 18 सितंबर 2024 को पहले चरण में 24 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। इस चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों को साथ वोटरों में भी जबरदस्त उत्साह है। भारतीय जनता पार्टी के अलावा कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी भी पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। 18 सितंबर यानी आज 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर 59 फीसदी वोटिंग हुई। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
पहले चरण में अनंतनाग की 7, पुलवामा की 4, कुलगाम, किश्तवाड़ और डोडा की 3-3, शोपियां और रामबन की 2-2 सीटों पर वोटिंग होगी। 7 जिलों की जिन 24 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है, उनमें पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, शोपियां, डीएच पोरा, कुलगाम, देवसर, डूरू, कोकरनाग (एसटी), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवारा-बिजबेहरा, शांगस-अनंतनाग, पूर्वी पहलगाम, इंद्रवाल, किश्तवाड़, पाडेर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं की संख्या 23.27 लाख है।
महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी ने सबसे ज्यादा 24 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इन 24 सीटों में से पीडीपी ने 18, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 16, बीजेपी ने 11, कांग्रेस ने 8, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) ने 5, सीपीआई (एम), जेडीयू और आप ने 1-1 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।
इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर और तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा। जबकि इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
ये भी खबर पढ़िए... सीएम के नाम के ऐलान के बाद आतिशी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, BJP पर जमकर साधा निशाना
चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि घाटी में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 74 सामान्य, एससी-7 और एसटी-9 हैं। जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता हैं, जिनमें से 44.46 लाख पुरुष, 42.62 लाख महिलाएं, 3.71 लाख पहली बार वोट देने वाले मतदाता और 20.7 लाख युवा मतदाता हैं।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराएं जाने को लेकर याचिका दाखिल की गई थी और कहा गया था कि जल्द से जल्द यहां चुनाव हो। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को आदेश दिए थे कि वो 30 सितंबर 2024 के पहले यहां चुनाव कराएं। इसी को देखते हुए भारतीय चुनाव आयोग की ओर से इलेक्शन को लेकर घोषणा की गई थी।
जम्मू कश्मीर में पिछला विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था। तब राज्य में 87 विधानसभा सीटें थीं। साल 2014 की परिणाम की बात करें तो बीजेपी ने 25, महबूबी मुफ्ती की पार्टी पीडीपी ने 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं इस चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस 15 तो कांग्रेस को 12 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि अन्य के खाते में 7 सीटें गईं थी।
हालांकि, मौजूदा समय में घाटी की तस्वीर बदल चुकी है। यहां परिसीमन के बाद सीटों की संख्या में इजाफा हुआ है। मौजूदा समय में 114 विधानसभा की सीटें हैं लेकिन 24 सीटें पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में है जिस पर पाकिस्तान का कब्जा है। इस तरह वर्तमान समय में जम्मू में 43 और कश्मीर में 47 सीटें हैं। कुल मिला दें तो इनकी संख्या 90 हो जाती है, लद्दाख को इन्हीं में शामिल कर दिया गया है।
साल 2014 के समय में जम्मू में 37 और कश्मीर घाटी में 46 और लद्दाख में 6 सीटें थीं। लेकिन 370 खत्म करने के बाद लद्दाख को जम्मू कश्मीर में ही मिला दिया गया था।
इन सीटों पर मतदान
महबूबा ने सबसे ज्यादा उतारे उम्मीदवार
नतीजे 8 अक्टूबर को होंगे घोषित
ये भी खबर पढ़िए... सीएम के नाम के ऐलान के बाद आतिशी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, BJP पर जमकर साधा निशाना
जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता
SC में दाखिल की गई थी याचिका
साल 2014 के क्या रहे नतीजे?
हालांकि, मौजूदा समय में घाटी की तस्वीर बदल चुकी है। यहां परिसीमन के बाद सीटों की संख्या में इजाफा हुआ है। मौजूदा समय में 114 विधानसभा की सीटें हैं लेकिन 24 सीटें पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में है जिस पर पाकिस्तान का कब्जा है। इस तरह वर्तमान समय में जम्मू में 43 और कश्मीर में 47 सीटें हैं। कुल मिला दें तो इनकी संख्या 90 हो जाती है, लद्दाख को इन्हीं में शामिल कर दिया गया है।
साल 2014 के समय में जम्मू में 37 और कश्मीर घाटी में 46 और लद्दाख में 6 सीटें थीं। लेकिन 370 खत्म करने के बाद लद्दाख को जम्मू कश्मीर में ही मिला दिया गया था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari