PM मोदी की आलोचक से फैन बनीं शेहला राशिद, बदले रुख को लेकर JNU की पूर्व छात्रा ने कहीं ये बातें
Vikram Jain | Nov 17, 2023, 24:00 IST
PM मोदी की आलोचक से फैन बनीं शेहला राशिद, बदले रुख को लेकर JNU की पूर्व छात्रा ने कहीं ये बातें
बीजेपी सरकार की आलोचक रहीं JNU की पूर्व छात्रा शेहला राशिद अब पीएम मोदी की जमकर तारीफ करती नजर आ रही हैं।
NEW DELHI. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की पूर्व छात्रा और बीजेपी सरकार की आलोचक रहीं शेहला राशिद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करती नजर आ रही हैं। हालही में बदले रुख के चलते शेहला राशिद काफी चर्चा में आ गई हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बदलाव की वजह भी बताई है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेहला राशिद ने लिखा, 'मेरे हृदय परिवर्तन की वजह यह एहसास है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक निस्वार्थ व्यक्ति हैं, जो भारत को बदलने के लिए बड़े फैसले ले रहा है। उन्होंने अपने खिलाफ कड़ी आलोचना का सामना किया है, लेकिन समावेशी विकास के अपने नजरिए पर डटे रहे, जिसमें कोई भी पीछे नहीं छूटता है।'
सरकार को लेकर रखी अपनी बातें
मीडिया के एक इंटरव्यू में JNU की पूर्व छात्रा शेहला राशिद ने खुलकर मोदी सरकार को लेकर अपनी बातें रखी। उन्होंने बताया कि सरकार के आलोचना करने वाले लोगों और 'लेफ्ट और लिबरल' ईकोसिस्टम के लोगों ने उन्होंने सरकार का समर्थन करने पर घेर लिया था। इस दौरान उन्होंने बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की लॉकडाउन जैसे फैसले पर जमकर तारीफ की है।
शेहला राशिद ने कहा कि दो बाते हैं, मैंने महामारी के साल 2020 में लिए गए कुछ फैसलों का समर्थन करना शुरू किया। उस समय मैंने लॉकडाउन का समर्थन किया था, क्योंकि मैंने सरकार के प्रति समर्थन के कोई संकेत नहीं दिए थे। मैं तब एक ईको चेंबर से घिरी थी, जिसने तत्काल मुझे चुप करा दिया। उनका कहना था कि आप सरकार का समर्थन क्यों कर रही हैं?' उन्होंने आगे कहा, 'तब मुझे साल 2020 में पहली बार एहसास हुआ कि 'हम' इसके लिए सरकार की आलोचना करते हैं। और मैं तब ही इस बिंदू पर आ गई कि सिर्फ इसलिए कि पीएम मोदी कुछ कर रहे हैं, तो हमें उसका विरोध करना ही होगा।' उन्होंने आगे बताया कि यहां 'हम' का मतलब वामपंथी और लिबरल ईकोसिस्टम या उन लोगों से है, जो सरकार के आलोचक हैं।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari