Bank Holidays: इस महीने इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Anjali Dwivedi | Jun 01, 2026, 19:08 IST
Share
june bank holiday
june bank holiday

देशभर में एक जून से बैंकिंग और रेलवे समेत कई नियम बदल गए हैं। इसके साथ ही रिजर्व बैंक ने जून के लिए बैंकों छुट्टियों की लिस्ट जारी की है। इस महीने अलग-अलग राज्यों में कई त्योहारों के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं।

समझें पूरा मामला...

  • देश भर में 1 जून से पैन कार्ड और रेलवे समेत कई नए नियम लागू हो गए हैं।
  • जून के महीने में त्योहारों और शनिवार-रविवार की वजह से कई दिन बैंक बंद रहेंगे।
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने राज्यों के हिसाब से छुट्टियों की लिस्ट जारी की है।
  • मुहर्रम और कबीर जयंती जैसे मौकों पर अलग-अलग राज्यों में सरकारी अवकाश रहेगा।
  • बैंक शाखाएं बंद रहने के दौरान भी ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी।
एक जून से देश भर में कई बड़े बदलाव लागू हो चुके हैं। पैन कार्ड से लेकर भारतीय रेलवे के नियमों में नया बदलाव आया है। इसके साथ ही आम जनता के लिए एक और जरूरी खबर सामने आई है।

अगर आपको जून के महीने में बैंक से जुड़ा कोई बड़ा काम है तो यह खबर आपके लिए है। इस महीने अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंकों में ताले लटके रहने वाले हैं।

अलग-अलग राज्यों में अलग दिन रहेगी छुट्टी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जून महीने के लिए छुट्टियों की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि देश के सभी राज्यों में बैंक छुट्टियां एक जैसी नहीं होती हैं। स्थानीय त्योहारों और खास मौकों के आधार पर अलग-अलग राज्यों में छुट्टी तय किए जाते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की सूची देखना बहुत जरूरी है।

जानिए जून महीने की मुख्य छुट्टियां

इस महीने की पहली बड़ी छुट्टी 15 जून को होने वाली है। इस दिन ओडिशा और मिजोरम में वाईएमए और राजा संक्रांति के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

इसके बाद 25 जून को मुहर्रम के कारण आंध्र प्रदेश के सभी बैंकों में अवकाश रहेगा। वहीं 26 जून को मुहर्रम या आशूरा के मौके पर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

जून के आखिरी दिनों में भी कुछ राज्यों में स्थानीय अवकाश रहने वाला है। आगामी 29 जून को संत गुरु कबीर जयंती के मौके पर हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

इसके ठीक बाद 30 जून को मिजोरम में रेमना नी के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। इन त्योहारों के अलावा हर महीने की तरह दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे।

बैंक में कब-कब है वीकली ऑफ‌?

तारीख और दिनछुट्टी की वजह
7 जून 2026, रविवाररविवार
13 जून 2026, शनिवारमहीने का दूसरा शनिवार (बैंक बंद)
14 जून 2026, रविवाररविवार
21 जून 2026, रविवाररविवार
27 जून 2026, शनिवारमहीने का चौथा शनिवार (बैंक बंद)
28 जून 2026, रविवाररविवार

छुट्टियों में ऑनलाइन बैंकिंग से kjsxअपने काम

बैंक की शाखाएं बंद होने के बाद भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। छुट्टियों के दिनों में भी देश भर में ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी।

आप अपने मोबाइल फोन से इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके जरिए पैसों का लेनदेन और बिल भुगतान जैसे काम आसानी से घर बैठे हो जाएंगे।

हालांकि चेक क्लियरिंग और डिमांड ड्राफ्ट जैसे कामों के लिए आपको बैंक खुलना का इंतजार करना होगा। इसके अलावा बड़े कैश ट्रांजैक्शन के लिए भी आपको अपनी होम ब्रांच ही जाना पड़ेगा।

नागरिकों की सुविधा के लिए रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर राज्यवार छुट्टियों की पूरी जानकारी उपलब्ध है। किसी भी तरह के भ्रम से बचने के लिए वहां लिस्ट जरूर चेक करें।

FAQ

  1. अपने राज्य के बैंक की सटीक छुट्टियों की लिस्ट कहां से चेक कर सकते हैं?
    देश के अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों के कारण छुट्टियां अलग होती हैं। अपने राज्य की सटीक लिस्ट देखने के लिए आप भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। वहां बैंक हॉलिडे सेक्शन में जाकर अपने राज्य और चालू महीने को चुनकर पूरी सूची देखी जा सकती है।
ये खबरें भी पढ़ें...

Bank Holiday May 2026: मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम से पहले चेक करें पूरी लिस्ट

Bank Holiday: 4 दिन बैंक लगातार रहेंगे बंद, आज ही निपटा लें ये काम

दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की December 2025 Bank Holidays list

Bank Holiday July 2025 : जुलाई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर बैठे ऑनलाइन ऐसे निपटाएं ये काम

Tags:
  • RBI
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
  • Bank Holidays
  • छुट्टियों में ऑनलाइन बैंकिंग
  • यूपीआई
  • मोबाइल ऐप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि