जस्टिस यशवंत वर्मा के घर के अंदर का वीडियो SC ने किया जारी, बोरियों में दिखे अधजले नोटों के बंडल

Rohit Sahu | Mar 23, 2025, 09:20 IST
Share
sc yashwant verma
sc yashwant verma

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से मिले अधजले नकदी बंडलों की तस्वीरें सार्वजनिक हो चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने ही इसका वीडियो जारी किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से बरामद नकदी की तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक कर दिए गए हैं। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय ने आंतरिक जांच के बाद 21 मार्च को सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट सौंपी थी। SC ने जिसे 22 मार्च की देर रात जारी कर दिया है। ऐसा पहली बार है जब सुप्रीम कोर्ट ने किसी केस में वीडियो सार्वजनिक रूप से वेबसाइट पर अपलोड किया है। रिपोर्ट के साथ तीन तस्वीरें और वीडियो भी साझा की गई हैं, जिनमें 500 रुपए के जले हुए नोटों के बंडल नजर आ रहे हैं।

इंटरनल इन्क्वायरी रिपोर्ट हुई सार्वजनिक

इस मामले में खुद चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने संज्ञान लेते हुए तुरंत कॉलेजियम की बैठक बुलाई और जांच शुरू की। अब यह रिपोर्ट भी सार्वजनिक हुई है जिसमें बताया गया है कि 14 मार्च को जस्टिस वर्मा के आवास में आग लगने के बाद दमकल विभाग की टीम वहां पहुंची थी। आग बुझाने के बाद घटनास्थल से 4-5 अधजली बोरियां बरामद हुईं, जिनमें नोट भरे हुए थे।
Justise verma case
Justise verma case


तीन जजों की कमेटी करेगी जांच

आरोपों की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति में प्रमुख न्यायाधीश और न्यायाधीश शामिल हैं। इस समिति में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जी.एस. संधावालिया, कर्नाटक हाईकोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस अनु शिवरामन शामिल हैं।

da383225-c74
da383225-c74


रिपोर्ट SC की वेबसाइट पर अपलोड

सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार किसी केस में वीडियो रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से अपलोड की है। इस रिपोर्ट में तीन तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी है जिसमें अधजले नोट ही नोट दिखाई दे रहे हैं।

केस की पूरी रिपोर्ट:

CJI संजीव खन्ना के सवाल

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने इस मामले में तीन प्रमुख सवाल उठाए हैं। इतने बड़े पैमाने पर कैश बंगले में कैसे आया? इसकी असली स्रोत (Source) क्या है? आग बुझने के बाद 15 मार्च की सुबह किसने नोट हटाए?

जांच चल रही तब कोई काम नहीं

जस्टिस वर्मा के बंगले के सिक्योरिटी ऑफिसर्स और गार्ड्स की जानकारी दी जाए। पिछले 6 महीनों की उनकी कॉल डिटेल्स निकाली जाएं। जस्टिस वर्मा से कोर्ट ने कहा कि वे अपने मोबाइल डेटा को डिलीट न करें। इसके साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया कि जबतक जांच चल रही है तब जस्टिस वर्मा किसी मामले की सुनवाई नहीं कर सकते।

जस्टिस वर्मा की सफाई

जस्टिस वर्मा ने इस मामले को साजिश बताते हुए कहा कि स्टोर रूम में कैश रखने का आरोप गलत है। जब आग बुझी, तब कोई नकदी नहीं थी। वीडियो और तस्वीरों में दिखाई गई स्थिति हकीकत से मेल नहीं खाती। दिसंबर 2024 में उनके खिलाफ लगाए गए सोशल मीडिया आरोपों से यह साजिश जुड़ी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: कोर्ट में आधी रात को सुनवाई : इस अनोखे मामले में जज ने रात 3 बजे सुनाया फैसला

पुलिस ने दी थी ये रिपोर्ट

भारतीय मुद्रा पुलिस (Economic Offenses Wing) की रिपोर्ट के अनुसार आग 14 मार्च रात 11:45 बजे लगी थी और दमकल को बुलाया गया था। दमकल टीम को स्टोर रूम में अधजले नोट मिले थे। इस दौरान जस्टिस वर्मा का निजी सचिव भी घटनास्थल पर मौजूद था।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट को मिले एक और जज : जस्टिस जॉयमाल्य बागची बनेंगे 2031 में मुख्य न्यायाधीश

गाजियाबाद शुगर मिल केस से कनेक्शन?

2018 में, जस्टिस वर्मा के खिलाफ CBI ने गाजियाबाद की सिम्भावली शुगर मिल में 97.85 करोड़ रुपए के गबन का मामला दर्ज किया था। जस्टिस वर्मा तब कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक (नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्ट) थे।उनके खिलाफ तब सीबीआई ने मामले में जांच शुरू की थी। हालांकि, जांच धीरे-धीरे आगे नहीं बढ़ी। फरवरी 2024 में जांच बंद कर दी गई।

यह भी पढ़ें: जज साहब गए थे बाहर, तभी सरकारी बंगले में लगी आग, बुझाने गए फायर ब्रिगेड वाले भी हैरान

यह भी पढ़ें: सनी लियोनी, तमन्ना भाटिया की वजह से शेख साहब ने गंवा दिए 16 लाख! SC पहुंचा मामला

Tags:
  • Supreme Court
  • सुप्रीम कोर्ट
  • दिल्ली हाईकोर्ट
  • Delhi Highcourt
  • सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम
  • जस्टिस संजीव खन्ना
  • Delhi High Court Judge
  • Justice Yashwant Varma
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच