कौन है मनु पांडे, जिसके खिलाफ पुलिस दाखिल कर सकती है चार्जशीट

Ravi Singh | Jul 07, 2024, 18:39 IST
Share
 Manu Pandey Vikas Dubey
Manu Pandey Vikas Dubey

कानपुर पुलिस 8 पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में 33 साल की महिला की तलाश में छापेमारी कर रही है। यह घटना 3 जुलाई, 2020 की रात की है, जब बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे को गिरफ्तार करने गए पुलिसकर्मियों पर हमला कर उनकी हत्या कर दी थी।

कानपुर पुलिस 8 पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में 33 साल की महिला की तलाश में छापेमारी कर रही है। यह घटना 3 जुलाई, 2020 की रात की है, जब बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे को गिरफ्तार करने गए पुलिसकर्मियों पर हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। मृतकों में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) देवेंद्र मिश्रा भी शामिल थी।

मनु पांडे का पता नहीं

कानपुर पुलिस अगले सप्ताह दो नाबालिग बच्चों की मां मनु पांडे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सकती है। वह बिकरू हत्याकांड मामले में अब भी वांछित एकमात्र आरोपी है। जब मनु पांडे उर्फ ​​वर्षा का पता नहीं चला तो पुलिस ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया दिया। कोर्ट के निर्देश पर उसकी संपत्ति कुर्क कर ली गई।

ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आईं

मनु पांडे की भूमिका तब सामने आई जब कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग ऑनलाइन सामने आईं। जिसमें वह कथित तौर पर आरोपियों को पुलिस टीम का स्थान बता रही थी। उसे कथित तौर पर विकास दुबे से उसके साथियों को निर्देश देते हुए भी सुना गया था।

ये खबर भी पढ़ें...

Hit and Run : शिवसेना नेता के बेटे ने BMW कार से पति-पत्नी को रौंदा , महिला की मौत , हिरासत में ड्राइवर और पिता

मनु के ससुर प्रेम प्रकाश पांडेय, जो इसी मामले में आरोपी थे। उनको उसी रात पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। प्रेम प्रकाश, विकास दुबे के मामा थे। मनु का पति शशिकांत भी इस मामले में आरोपी है और जेल में बंद है। कानपुर के पुलिस उपायुक्त विजय ढुल ने कहा कि वे मनु पांडे का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं।

क्या है मामला

मामला 3 जुलाई 2020 का है, जब बिकरू गांव में विकास दुबे के घर के पास पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। पुलिस हत्या के प्रयास के एक मामले में विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई थी। जब टीम दुबे के घर के पास पहुंची तो हमलावरों ने छतों से उन पर गोलियां चला दीं, जिसमें आठ पुलिसकर्मी मारे गए। एफआईआर में नामजद 21 लोगों में से पुलिस ने विकास दुबे समेत छह आरोपियों को अगले हफ्तों में कथित मुठभेड़ों में मार गिराया।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कानपुर
  • गैंगस्टर
  • कानपुर में पुलिस पर फायरिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज