करौली में कोहरे के कारण कार-निजी बस की टक्कर, 5 लोगों की मौत

Jitendra Shrivastava | Updated:
Share
thesootr
Karauli car private bus collide 5 people died Photograph: (thesootr)

अब प्रदेश के करौली जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। करौली-गंगापुर मार्ग पर सलेमपुर गांव के मंगलवार, 24 दिसंबर को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निजी बस और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई...

सर्दी और कोहरे का कहर तेज हो रहा है, वैसे हादसे भी बढ़ रहे हैं। राजस्थान में बीते कुछ दिनों से कई बड़े हादसों की खबर के साथ करौली जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। करौली-गंगापुर मार्ग पर सलेमपुर गांव के मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निजी बस और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसे की शिकार हुई कार मध्य प्रदेश की थी।

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए

जानकारी के अनुसार हादसे की शिकार हुई कार मध्य प्रदेश की थी। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। कुड़गांव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एंबुलेंस से सभी घायलों को हॉस्पिटल लेकर आई। जहां 5 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई है, उसे देखकर हादसे की भयावहता को समझा जा सकता है।

हादसे की शिकार हुई कार

हादसे के बाद चार मृतकों के शव करौली हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम रूम में लाए गए हैं। वहीं एक महिला के शव को गंगापुर ले जाया गया है। करीब आठ घायलों को करौली हॉस्पिटल लाया गया था। पांच लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात हादसे वाली जगह पर करौली के वरीष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। मृतकों की पहचान की प्रयास पुलिस कर रही है। एक मृतक की पहचान नयन कुमार देशमुख पुत्र भालचंद्र देशमुख उम्र 63 साल निवासी इंदौर के रूप में हुई है। शेष की पहचान की कोशिश की जा रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • राजस्थान न्यूज
  • एक्सीडेंट
  • सड़क हादसा
  • करौली
  • देश दुनिया न्यूज
पोकरण में स्वदेशी भार्गवास्त्र का सफल ट्रायल, रॉकेट और माइक्रो मिसाइलों से लैस सिस्टम हवा में ही तबाह करेगा ड्रोन क्लस्टर

By

पोकरण में स्वदेशी भार्गवास्त्र का सफल ट्रायल, रॉकेट और माइक्रो मिसाइलों से लैस सिस्टम हवा में ही तबाह करेगा ड्रोन क्लस्टर
जयपुर की 2 पंचायत समितियों में कांग्रेस के उपप्रधान चुने गए निर्विरोध, 20 में आज हो रही है वोटिंग

By Ashish Bhardwaj

जयपुर की 2 पंचायत समितियों में कांग्रेस के उपप्रधान चुने गए निर्विरोध, 20 में आज हो रही है वोटिंग
गोदामों में भरे गैस सिलेंडर, फिर भी नए कनेक्शन पर रोक, 9 महीने से भटक रहे सैकड़ों आवेदक

By Umeshwari Baghel

गोदामों में भरे गैस सिलेंडर, फिर भी नए कनेक्शन पर रोक, 9 महीने से भटक रहे सैकड़ों आवेदक
गांव से शहर आकर बसो, बच्चे पैदा करो, पानी की चिंता मत करो, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में एक बार फिर

By Arohi Raj

गांव से शहर आकर बसो, बच्चे पैदा करो, पानी की चिंता मत करो, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में एक बार फिर
भोपाल सेंट्रल जेल में जेलर पर रेप का आरोप, महिला प्रहरी बोली-वॉशरूम में ले जाकर...

By Aman Vaishnav

भोपाल सेंट्रल जेल में जेलर पर रेप का आरोप, महिला प्रहरी बोली-वॉशरूम में ले जाकर...
भोपाल में आर्मी डे पर होगा खास आयोजन: थल-वायु सेना और नौसेना के जवान दिखाएंगे दमखम, टैंक-ड्रोन और एयर शो देखने का मिलेगा मौका

By Arohi Raj

भोपाल में आर्मी डे पर होगा खास आयोजन: थल-वायु सेना और नौसेना के जवान दिखाएंगे दमखम, टैंक-ड्रोन और एयर शो देखने का मिलेगा मौका
राजस्थान में खाली प्लॉट को मकान बताकर नहीं करा सकेंगे रजिस्ट्री, सरकार ने लागू किया नया नियम

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में खाली प्लॉट को मकान बताकर नहीं करा सकेंगे रजिस्ट्री, सरकार ने लागू किया नया नियम