कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद की खींचतान, शिवकुमार समर्थक बोले, सौ विधायक हमारे साथ

Sanjay Dhiman | Jul 01, 2025, 19:50 IST
Share
karnataka cm post metter
Photograph: (the sootr)

कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद फिर से बढ़ गया है। डिप्टी CM डीके शिवकुमार के करीबी विधायक ने दावा किया है कि करीब 100 विधायक मुख्यमंत्री बदलने के पक्ष में हैं। और यदि अब बदलाव नहीं हुआ, तो 2028 का चुनाव कांग्रेस नहीं जीत पाएगी।

कर्नाटक कांग्रेस में सीएम पद को लेकर खींचतान एकबार फिर खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार के समर्थक खुलकर उन्हें सीएम बनाने की मांग कर रहे है।

समर्थकों का दावा है कि विधानसभा चुनाव 2023 की जीत में डीके शिवकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका थी। चुनाव जीत के समय रोटेशनल सीएम फार्मूले की बात कही गई थी।

शिवकुमार समर्थकों का दावा है कि उनके साथ 100 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खड़गे ने कहा कि सीएम बदलने का निर्णय आलाकमान करेंगी।

समर्थक का दावा, सौ विधायक साथ

इधर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के करीबी विधायक इकबाल हुसैन ने प्रदेश में सीएम बदलने की मांग उठाई है। विधायक हुसैन का दावा है कि उनके साथ सौ विधायक मुख्यमंत्री पद में बदलाव चाहते है।

उनका कहना है कि अगर अभी बदलाव नहीं किया तो, आगामी 2028 विधानसभा चुनाव में पार्टी को चुनौतियों का सामना करना पडे़गा। समर्थक विधायक के इस बयान को कर्नाटक सरकार की अंदरूनी खींचतान के संकेत है।

यह खबरें भी पढ़ें...

मोदी कैबिनेट : ईएलआई स्‍कीम मंजूर, पहली बार नौकरी करने वालों को मिलेंगे 15,000 रुपए

पाकिस्तान में चला Sardaar Ji 3 का जादू, ओपनिंग वीकेंड पर हुई रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई

कांग्रेस प्रभारी सुरजेवाला ने खारिज की अटकलें

इधर सीएम बदलने की मांग को कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सिरे से खारिज कर दिया। सुरेजवाला ने सीएम बदलने की बात को केवल एक कल्पना बताया है। वे दो दिनों के कर्नाटक दौरे पर बेंगलुरू पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि उनका दौरा संगठन के कार्यो की समीक्षा के उददेश्य से था। इधर इस मामले में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने भी मीडिया से कहा कि कर्नाटक की सरकार चटटान की तरह मजबूत है और पूरे पांच साल तक काम करेंगी।

खड़गे बोले बदलाव का फैसला हाईकमान के हाथ में

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट की और कहा कि मुख्यमंत्री पद में बदलाव का फैसला पूरी तरह से पार्टी हाईकमान के हाथ में है। उन्होंने कहा कि कोई भी इस बारे में केवल अटकलें ही लगा सकता है, लेकिन इसका निर्णय पार्टी के उच्चतम नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर का गोल्डन हाउस सोशल मीडिया पर वायरल, फर्नीचर से सॉकेट तक सबकुछ बना है 24 कैरेट सोने का

Madhya Pradesh। PHE मंत्री संपतिया उइके बोलीं, 'आदिवासी होने की वजह से प्रताड़ित किया जा रहा है'।

भाजपा का आरोप, बंद कमरे में होते हैं कांग्रेस में निर्णय

कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान और सीएम पद के बदलाव की सुगबुगाहट के बीच विपक्षी दल भाजपा ने भी सवाल उठाए है। कर्नाटक भाजपा के नेता आर अशोक ने कांग्रेस नेतृत्व व राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि कांग्रेस में आलाकमान कौन है। उन्होंने आरोप लगाए कि कांग्रेस में तीन ही नेता है जो बंद कमरे में सारे निर्णय लेते है। यहां पार्टी अध्यक्ष कोई निर्णय नहीं ले पाते है।

पहले भी हो चुके हैं सीएम बदलने के दावे

कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन से पहले भी कर्नाटक में सीएम बदलने की मांग की जाती रही है। इसके पूर्व 2 मार्च को कांग्रेस विधायक बसवराजू वी शिवगंगा ने डीके शिवकुमार को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि यदि वे मुख्यमंत्री बनते है तो कर्नाटक में अगले सात-आठ साल सरकार रहेगी। इसके साथ ही कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोहली भी शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने का समर्थन कर चुके है। उन्होंने दावा किया था कि यह तय है कि डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनना ही है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • कांग्रेस
  • रणदीप सिंह सुरजेवाला
  • कर्नाटक
  • कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार
  • विधायक
  • मुख्यमंत्री पद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा