कर्नाटक स्कैंडल : पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना हिरासत में

Marut raj | May 04, 2024, 19:44 IST
Share
Karnataka Scandal Bluecorner notice Prajwal Revanna former PM HD Deve Gowda HD Revanna custody द सूत्र
Karnataka Scandal Bluecorner notice Prajwal Revanna former PM HD Deve Gowda HD Revanna custody द सूत्र

पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल के खिलाफ उनकी पुरानी हाउसमेड ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। इसके बाद प्रज्वल के करीब 200 से ज्यादा वीडियो सामने आए।

नई दिल्ली. पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के बेटे और कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना को एसआईटी ( SIT ) ने हिरासत में ले लिया है। किडनैपिंग केस में यह कार्रवाई की गई है। रेवन्ना ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रित जमानत के लिए अपील की थी, जो खारिज हो गई। इसके बाद SIT ने उन्हें एक दिन के लिए कस्टडी में ले लिया है।

SIT टीम के साथ हाथापाई

बेटे प्रज्वल रेवन्ना के साथ एचडी रेवन्ना भी कर्नाटक स्कैंडल में आरोपी हैं। दोनों को शनिवार को दूसरा लुकआउट नोटिस भेजा गया। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शनिवार को जब SIT जांच के लिए रेवन्ना के घर पहुंची तो, रेवन्ना समर्थकों ने टीम के साथ हाथापाई की।

प्रज्वल रेवन्ना के लिए ब्लूकॉर्नर नोटिस भेजने की तैयारी

एचडी रेवन्ना के बेटे प्रज्वल के खिलाफ ब्लूकॉर्नर नोटिस ( Bluecorner notice against Prajwal ) भेजने की तैयारी हो गई है। केस की जांच कर रही SIT ने मीटिंग के दौरान कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया को यह जानकारी दी। प्रज्वल हासन से जेडीएस के सांसद और लोकसभा कैंडिडेट हैं। हासन में 26 अप्रैल को सेकंड फेज में वोटिंग हुई थी। इसके बाद प्रज्वल जर्मनी चले गए। आरोपों के बाद प्रज्वल को 30 अप्रैल को जनता दल एस से सस्पेंड कर दिया गया। प्रज्वल पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं।

28 अप्रैल को प्रज्वल के खिलाफ उनकी पुरानी हाउसमेड ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। इसके बाद प्रज्वल के करीब 200 से ज्यादा वीडियो सामने आए। दावा किया गया है कि महिलाएं खुद को छोड़ने की गुहार लगा रही हैं और प्रज्वल वीडियो शूट कर रहे हैं।

ब्लूकॉर्नर नोटिस भेजा तो क्या होगा

ब्लूकॉर्नर नोटिस इंटरनेशनल पुलिस कॉरपोरेशन बॉडी जारी करती है। इसके जरिए SIT को प्रज्वल की लोकशन और गतिविधियों के बारे में अतिरिक्त जानकारी मिल जाएगी। SIT ने CBI को नोटिस के लिए रिक्वेस्ट भेजी है। भारत में इंटरपोल के मामलों में नोटिस के लिए अपील करने वाली एजेंसी CBI है।

Tags:
  • प्रज्वल रेवन्ना
  • पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना
  • कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया
  • पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा
  • प्रज्वल के खिलाफ ब्लूकॉर्नर नोटिस
  • Bluecorner notice against Prajwal
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा