Kejriwal का तिहाड़ जेल में पहले दिन शुगर लेवल गिरा, सीमेंट फर्श पर सोए

Jitendra Shrivastava | Apr 02, 2024, 20:30 IST
Share
THESOOTR
अरविंद केजरीवाल का तिहाड़ जेल में पहला दिन।

सोमवार को जेल पहुंचने पर केजरीवाल को चाय दी गई थी। रात के खाने में उन्हें घर का बना खाना परोसा गया। सोने के लिए उन्हें एक गद्दा, कंबल और दो तकिए दिए गए। केजरीवाल को दोपहर और रात में घर का बना खाना खाने की अनुमति है।

BHOPAL. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Kejriwal) की तिहाड़ जेल में पहली रात टहलते हुए बीती। केजरीवाल दिल्ली शराब नीति केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं। जेल अधिकारी के हवाले से जानकारी मिली कि केजरीवाल 14X8 फीट की कोठरी में रातभर घूमते रहे। वे सिर्फ कुछ देर के लिए सीमेंट की फर्श पर सोए।

सोमवार शाम 4 बजे लाए थे तिहाड़ जेल

तिहाड़ जेल के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह केजरीवाल का शुगर लेवल कम था। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उन्हें सोमवार शाम 4 बजे तिहाड़ जेल लाया गया था। बैरक में भेजने से पहले मेडिकल में भी उनका शुगर लेवल 50 दर्ज हुआ था। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें दवाएं दी गईं थीं। सोमवार को जेल पहुंचने पर केजरीवाल को चाय दी गई थी। रात के खाने में उन्हें घर का बना खाना परोसा गया। सोने के लिए उन्हें एक गद्दा, कंबल और दो तकिए दिए गए। केजरीवाल को दोपहर और रात में घर का बना खाना खाने की अनुमति है। जब तक उनका शुगर लेवल सामान्य नहीं हो जाता, तब तक उन्हें घर का खाना दिया जाएगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

Supreme Court ने दी जमानत, छह महीने बाद Sanjay Singh आए जेल से बाहर

आतिशी की पीसी - BJP ज्वाइन कर लो, नहीं तो गिरफ्तार कर ली जाओगी

सेल के बाहर एक क्विक एक्शन टीम भी तैनात

केजरीवाल ने मंगलवार 2 अप्रैल को सुबह उठकर बैरक में ध्यान किया। इसके बाद उन्हें चाय और दो बिस्कुट दिए गए। उन्हें तीन किताबें- रामायण, महाभारत और हाउ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड दी गई हैं। उनके सेल के बाहर दो सुरक्षाकर्मियों और जेल वार्डन को तैनात किया गया है। सेल के बाहर एक क्विक एक्शन टीम भी तैनात है। उन्हें एक धार्मिक लॉकेट पहनने की भी अनुमति दी गई है।

केजरीवाल ने मिलने वाले 6 लोगों के नाम दिए

एशिया की सबसे बड़ी जेल में बंद पहले मौजूदा मुख्यमंत्री को जेल नंबर दो में रखा गया है। उनकी पत्नी और बच्चों के मंगलवार को उनसे मिलने की संभावना है। नियमों के मुताबिक, केजरीवाल ने छह लोगों की लिस्ट दी है, जिनसे वह मिलना चाहते हैं। इसमें उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, उनके बेटे और बेटी, उनके निजी सचिव बिभव कुमार और AAP महासचिव (संगठन) संदीप पाठक शामिल हैं।

Tags:
  • Kejriwal
  • तिहाड़ जेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा