अजीत डोभाल का एजेंट बताता था खुद को फर्जी आईएएस, छापे में मिली 100 करोड़ की संपत्ति
Sandeep Kumar | Aug 09, 2026, 16:34 IST
फर्जी IAS बनकर 10 साल तक करता रहा ठगी
खगड़िया पुलिस ने खुद को अजीत डोभाल का एजेंट बताने वाले फर्जी IAS मनीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में टेस्ला कार, 100 करोड़ की संपत्ति, हिरण के सींग और शराब की बोतलें बरामद हुईं ।
समझें क्या है पूरा मामला
आरोपी मनीष गुप्ता खुद को एजेंट बताता था।
उसने अजीत डोभाल का कवर एजेंट होने का दावा किया।
पुलिस ने टेस्ला कार और संपत्ति जब्त की।
आरोपी पर 10 साल से ठगी का आरोप है।
कैसे हुई गिरफ्तारी
खगड़िया जिला अपराध इकाई (DIU – District Investigation Unit) और गोगरी पुलिस ने मिलकर छापेमारी की। यह कार्रवाई गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार में हुई। टीम करीब साढ़े सात घंटे तक आरोपी के ठिकाने पर रही। छापेमारी शनिवार दोपहर 1 बजे शुरू हुई और रात करीब 8:30 बजे तक चली।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास 100 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। उसके पास एक आलीशान बंगला और कई महंगी गाड़ियां मिलीं। छापेमारी में दो लग्जरी गाड़ियां जब्त की गईं। इनमें टेस्ला मॉडल वाई और डाइकोर सफारी शामिल हैं।
घर से क्या-क्या मिला
आरोपी के घर से विदेशी शराब की बोतलें भी मिलीं। कुल 31 लीटर शराब बरामद हुई। इनमें से एक बोतल की कीमत एक लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। इसके अलावा हिरण और बारहसिंगा के सींग भी मिले।
पुलिस को घर से 5 एप्पल मोबाइल फोन मिले। साथ ही 20 क्रेडिट कार्ड और 8 डेबिट कार्ड भी बरामद हुए। पुलिस को 4 चेकबुक और कई अन्य दस्तावेज भी मिले।
कैसे करता था ठगी
SP के मुताबिक यह मामला सिर्फ आर्थिक धोखाधड़ी तक सीमित नहीं है। आरोपी लोगों को गुमराह करता था और उनमें डर पैदा करता था। वो अवैध तरीके से अपना प्रभाव भी जमाता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
आरोपी पिछले 10 साल से यह ठगी कर रहा था। उसकी संपत्ति बिहार के अलावा दूसरे राज्यों में भी होने की सूचना है। कुछ संपत्ति विदेश में भी हो सकती है। पुलिस अब इसकी भी जांच कर रही है।
कौन है मनीष कुमार गुप्ता
आसपास के लोगों के मुताबिक वो घर से कम ही बाहर निकलता था। वो करीब एक महीने पहले दिल्ली से खगड़िया आया था। उसके पिता स्व. परमेश्वर गुप्ता खगड़िया के केडीएस कॉलेज में हिन्दी के प्रोफेसर थे।
मनीष अपने 6 भाइयों में सबसे छोटा है। उसका बड़ा भाई संजय कुमार गुप्ता दिल्ली में प्रोफेसर हैं। एक भाई डंपी कुमार कनाडा में रहता है। बाकी तीन भाइयों के बारे में पुलिस अभी जानकारी जुटा रही है।
आम लोगों के लिए सतर्कता जरूरी
कितनी है टेस्ला कार की कीमत
लॉन्ग रेंज वेरिएंट की कीमत करीब 67.89 लाख रुपए है। यह 622 किलोमीटर तक की रेंज देती है। दोनों गाड़ियों की टॉप स्पीड 201 किलोमीटर प्रति घंटा है। रियर व्हील ड्राइव सिर्फ 5.9 सेकेंड में 100 की स्पीड पकड़ लेती है, वहीं लॉन्ग रेंज को इसके लिए 5.6 सेकेंड लगते हैं।
ये भी पढ़ें...
फर्जी SC सर्टिफिकेट मामले में डीन निलंबित, सागर यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद खुला राज
सीएम स्वेच्छानुदान में फर्जीवाड़ा, गरीबों के इलाज का पैसा डकार गए अस्पताल
मुरैना में फर्जी दिव्यांग शिक्षकों का फिर मेडिकल टेस्ट, मुरैना डीईओ का एक्शन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA