हॉस्टल में चूहों ने 15 बार छात्रा को काटा, बच्ची को मारा लकवा
Vikram Jain | Dec 18, 2024, 20:59 IST
khammam-telangana-rat-bite-10th-student-paralysis
तेलंगाना में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा को हॉस्टल में 8 महीने में चूहों ने 15 बार काटा है। जिसके बाद उसे रेबीज का टीका भी लगाया। अब बच्ची के हाथ और दोनों पैर लकवाग्रस्त हो गए हैं।
तेलंगाना के खम्मम जिले से चौंकाने वाला सामने आया है। खम्मम के सरकारी स्कूल के हॉस्टल में बार-बार चूहों के काटने (Rat Bite) से छात्रा को लकवा मार गया। 10वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा को हॉस्टल में 8 महीने से चूहों ने 15 बार काटा है। जिसके बाद उसे रेबीज का टीका भी लगाया। अब बार-बार चूहों के काटने और रेबीज का टीका लगाने के कारण मासूम बच्ची के हाथ और दोनों पैर लकवाग्रस्त हो गए हैं। छात्रा को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना में हॉस्टल प्रशासन की बड़ी लापरवाही (Hostel Negligence) उजागर हुई है। इस मामले में मामले में तेलंगाना में सियासत भी शुरू हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 10वीं क्लास की छात्रा समुद्रा लक्ष्मी भवानी कीर्ति रघुनाधापालेम मंडल के सरकारी बीसी गर्ल्स हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रही है। छात्रा पिछले कुछ महीनों से चूहों द्वारा लगातार काटे जाने से परेशान है। मार्च से नवंबर 2024 तक उसे लगभग 10 से 15 बार चूहों ने काटा। चूहों के काटने पर उसे हर बार उसे एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई। इस बार फिर उसे रविवार रात को चूहे ने काट लिया, जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद फिर से रेबीज का टीका लगाया दिया। अब छात्रा को लकवा हो गया है। बच्ची के हाथ और पैर लकवाग्रस्त हो गए हैं। घटना के बाद छात्रा की मां को सूचित किया गया और उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है, लेकिन उसकी स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।
इस हैरान करने वाली घटना में सरकारी हॉस्टल और प्रशासन की लापरवाही की उजागर हुई। आरोप है कि बार-बार चूहों के काटने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जिसके चलते चूहों के काटने से छात्रा की हालत गंभीर हो गई। उसे पहले भी हॉस्टल प्रशासन ने रेबीज का टीका दिया था, लेकिन बार-बार टीके लगाने के बावजूद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। चूहों के काटने की वजह से छात्रा के दाहिने हाथ और पैरों में लकवा मार गया है, जिससे उसका चलना-फिरना मुश्किल हो गया। छात्रा को इलाज के लिए अब प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना को लेकर खम्मम जिले के कलेक्टर मुजम्मिल खान ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जिला समन्वयक ज्योतिर्मय ने इस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से तत्परता से कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
विपक्ष ने
पूर्व मंत्री और बीआरएस पार्टी के नेता हरीश राव ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर छात्रा की हालत को लेकर चिंता जताई और इस लापरवाही को कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। हरीश राव ने कहा, "कांग्रेस के शासन में बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति बेहद खराब हो गई है। छात्रों को अस्पतालों में आना पड़ रहा है, जबकि उन्हें कक्षाओं में पढ़ाई करनी चाहिए थी।" उन्होंने इसे अमानवीय घटना बताते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला किया।
जानें हैरान करने वाला पूरा मामला
चूहों के काटने से हुआ लकवा
विभागीय जांच के आदेश
विपक्ष ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari