किसान आंदोलन- आज मनाएंगे काला दिन, 26 को आक्रोश रैली

शंभू बर्डर में किसान की मौत के बाद आज संयुक्त किसान मोर्चा देश भर में ब्लैक डे मनाएगा ।  किसान 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे, इसके बाद 14 मार्च को रामलीला मैदान में प्रदर्शन करेंगे।

author-image
Sandeep Kumar
New Update
PIC

किसानों का काला दिवस

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

DELHI. संयुक्त किसान मोर्चा ने घटना के विरोध में शुक्रवार ( Friday )को काला दिवस( black day ) मनाने का एलान किया है । किसानों ने सोमवार को देशभर के राजमार्गों पर ट्रैक्टर आक्रोश रैली ( outrage rally ) निकालने और 14 मार्च को दिल्ली में किसान-मजदूर महापंचायत का एलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ( United Kisan Morcha ) ने पंजाब-हरियाणा के बीच जींद की खनौरी सीमा पर किसान शुभकरण सिंह की मौत के मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य के गृहमंत्री अनिल विज पर हत्या का मामला दर्ज करने और मृतक परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है। मोर्चा ने घटना के विरोध में शुक्रवार को काला दिवस मनाने, सोमवार को देशभर के राजमार्गों पर ट्रैक्टर आक्रोश रैली निकालने और मार्च में दिल्ली में किसान-मजदूर महापंचायत का एलान किया है। किसानों ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री, सीएम व विज के पुतले जलाने की घोषणा भी की है।

ये खबर भी पढ़िए...मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं का फैसला

एसकेएम (SKM ) नेताओं की चंडीगढ़ में हुई बैठक में ये फैसले किए गए। बैठक में जोगिंदर उगराहां, दर्शनपाल, रविंदर पटियाला, बलबीर राजेवाल, युद्धवीर सिंह, हन्नान मौला, राकेश टिकैत समेत कई किसान नेताओं ने हिस्सा लिया। किसान आंदोलन के समर्थन व शुभकरण की मौत के विरोध में  किसान संगठनों ने पंजाब में तीन घंटे हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। वहीं, हरियाणा में चढ़ूनी गुट ने  सड़क जाम किया।

ये खबर भी पढ़िए...शेर का नाम अकबर और शेरनी का सीता, कोर्ट ने बदलने को कहा, जानें क्यों

अंबाला पुलिस ने दी रासुका के तहत कार्रवाई की चेतावनी

किसान नेताओं के खिलाफ अंबाला पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी (रासुका) के तहत कार्रवाई की घोषणा की है। पुलिस ने कहा, किसान नेताओं के भड़काने पर शंभू सीमा पर किसान पत्थरबाजी कर रहे हैं। इसके कारण 30 जवानों को चोटें आई हैं, एक पुलिसकर्मी को ब्रेन हैमरेज हुआ है और दो की मौत हो चुकी है। 

ये खबर भी पढ़िए...तीन साल की बच्ची के साथ किया गलत काम, पुलिस ने 3 घंटे तक नहीं लिखी FIR

सरकार किसान हित के लिए प्रतिबद्ध-अर्जुन मुंडा

इधर केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि केंद्र किसान हित में काम करने को प्रतिबद्ध है। हमने किसानों से कहा है कि मिलकर हल निकालना चाहिए ताकि सबके लिए लाभदायक हो। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने किसान को समृद्ध, सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। आगे भी निर्णय किसानों के हित में ही लिया जाएगा।

 ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस के रडार पर दीपक-सज्जन समेत कई नेता, बयानबाजी पर पार्टी सख्त

United Kisan Morcha भारतीय किसान आंदोलन काला दिवस दिल्ली का किसान आंदोलन किसान मोर्चा आक्रोश रैली SKM