कोलकाता के अस्पताल में तोड़फोड़ मामले में 19 आरोपी गिरफ्तार, भीड़ ने आधी रात को किया था हमला

Vikram Jain | Aug 16, 2024, 13:07 IST
Share
Kolkata hospital demolition case 19 accused arrested
Kolkata hospital demolition case 19 accused arrested

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या वाले अस्पताल में भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया था। अब मामले में पुलिस ने 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर की गई है।

KOLKATA. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत और हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश में है। इस बीच सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भीड़ द्वारा तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी।

कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा कि अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें से पांच लोगों की पहचान सोशल मीडिया से मिली जानकारी से हुई है। साथ ही पुलिस ने यह भी कहा कि अगर आप किसी संदिग्ध को पहचानते हैं, तो कृपया इसको लेकर पुलिस को सूचना दें।

पुलिस ने शेयर किए उपद्रवियों के फोटो और वीडियो

दरअसल, पुलिस ने अस्पताल में मेडिकल उपकरणों को नुकसान पहुंचाने और तोड़फोड़ में शामिल संदिग्ध लोगों की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। साथ ही पुलिस ने पोस्ट में संदिग्ध लोगों की फोटो पर लाल गोला लगाकर इनकी पहचान के लिए जनता से मदद करने के लिए कहा था। साथ ही पहचान कर पुलिस को सूचना देने का अनुरोध किया था। साथ ही पुलिस ने बैरिकेड्स पर हमला करने वाले उपद्रवियों की पहचान करने की अपील करते हुए वीडियो भी शेयर किया था।

स्वास्थ्य विभाग के सीनियर अधिकारी के अनुसार आपात कक्ष, कर्मचारी कक्षों और औषधि भंडार और नर्सिंग स्टेशन में भारी तोड़फोड़ की गई, सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए हैं। उस सेमिनार हॉल के एक हिस्से में भी नुकसान पहुंचाया गया जहां डॉक्टर के साथ रेप किया गया था और उसकी हत्या कर दी गई थी। प्रदर्शनकारियों में शामिल 40 लोगों का ग्रुप अस्पताल में घुसा था।

आधी रात को अस्पताल में घुसे प्रदर्शनकारी

बता दें कि कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप के बाद हत्या कर दी थी। जिसको लेकर डॉक्टर्स से लेकर सभी लोगों में नाराजगी है। इस बीच बुधवार की रात कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई घटना ने डॉक्टर्स से लेकर मरीजों जान को खतरे में डाल दिया। रात में अस्पताल में घुसी प्रदर्शनकारियों की भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया, इन लोगों ने अस्पताल के दरवाजे, जरूरी सामान, खिड़कियां, मेडिकल उपकरण को तोड़फोड़ दिया। सीसीटीवी कैमरे को नुकसान पहुंचाया। साथ ही ड्यूटी स्टाफ से मारपीट भी की थी। एक घंटे तक हुड़दंग चलते रहा। ये लोग पुलिस के बैरिकेड तोड़ते हुए कैंपस घुसे थे, पुलिस के वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई है।

ये खबर भी पढ़ें... सावधान तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स , WHO ने घोषित की हेल्थ इमरजेंसी , इंफेक्शन की चपेट में कई देश, जानें क्या है बीमारी और लक्षण

टीएमसी पर गुंडागर्दी का आरोप

सरकारी अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में सियासत भी जोरों पर है। इस मामले में टीएमसी और बीजेपी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक-दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे है। टीएमसी पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए बीजेपी ने जमकर हमला बोला। इधर, तृणमूल कांग्रेस ने अस्पताल में तोड़फोड़ को बीजेपी और माकपा की साजिश बताया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कोलकाता न्यूज
  • कोलकाता डॉक्टर रेप केस
  • कोलकाता अस्पताल तोड़फोड़ मामला
  • कोलकाता पुलिस की कार्रवाई
  • अस्पताल तोड़फोड़ केस में 19 आरोपी गिरफ्तार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज