कोलकाता में होगी इन्वेस्टर समिट, देश-दुनिया के उद्योगपतियों से मिलेंगे सीएम मोहन यादव

Jitendra Shrivastava | Sept 19, 2024, 21:23 IST
Share
thesootr
thesootr

बंगाल और मध्यप्रदेश के बीच निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 20 सितंबर को कोलकाता की होटल जेडब्ल्यू मैरियट में इन्वेस्टर समिट आयोजित की जाएगी। इस समिट में मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव देश दुनिया को उद्योगपतियों से मिलेंगे...

BHOPAL. मध्यप्रदेश सरकार अब कोलकाता इन्वेस्टर समिट करने जा रही है। यहां मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव देश-दुनिया के उद्योगपतियों से मुलाकात कर निवेश पर बात करेंगे। 20 सितंबर को कोलकाता की होटल जेडब्ल्यू मैरियट में होने वाली इस समिट में करीब 350 डेलीगेट्स, 60 से ज्यादा मुख्य अतिथि और 8 देशों के कांसुलेट और प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस महत्वपूर्ण आयोजन का उद्देश्य बंगाल और मध्यप्रदेश के बीच निवेश के अवसरों को बढ़ावा देना है।
समिट में मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोलकाता के उद्योगपतियों, निवेशकों और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास, नीतियों और निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे।

जानिए क्या-क्या होगा समिट में...

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव स्टील मेन्यूफेक्चर्स, होजरी और गारमेंट मेन्यूफेक्चर्स, लॉजिस्टिक उद्योगपतियों के साथ राउंड-टेबल पर बात करेंगे। जर्मन कांसुलेट सहित देश-विदेश के लगभग 22 उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा की जाएगी। सीएम लंच और डिनर पर भी प्रमुख उद्योगपतियों से रूबरू होकर निवेश पर विस्तार से बात करेंगे। इस दौरान उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह समिट में निवेश नीति और अवसरों पर प्रेजेंटेशन देंगे।

फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट

आपको बता दें कि प्रदेश में अभी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव चल रही हैं। इसके बाद 7 और 8 फरवरी 2025 से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियां शुरू हो जाएगी। इस समिट में मध्यप्रदेश की नई निर्यात नीति की घोषणा होगी। निवेश बढ़ाने के लिए नए निवेशकों के साथ नई उद्योग नीति में किए गए प्रावधानों को साझा किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें....

इन्वेस्ट मध्य प्रदेश : मुंबई में उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे सीएम मोहन यादव, इन्वेस्टर्स समिट की होगी ब्रांडिंग

निर्यात में इंदौर पहले नंबर पर

मोहन सरकार ने अगले तीन वर्षों में मध्यप्रदेश का निर्यात दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इंदौर सबसे ज्यादा निर्यात करने वाला जिला है, जिसने 20,256 करोड़ रुपए का निर्यात किया है। इसके बाद धार, रायसेन और सीहोर जिलों से ज्यादा निर्यात हुआ है। धार से 10,973 करोड़, रायसेन से 7561 करोड़ रुपए, सीहोर से 4,045 करोड़ रुपए का निर्यात हुआ है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • बिजनेस न्यूज
  • एमपी इन्वेस्टर समिट
  • कोलकाता इन्वेस्टर समिट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा