कोलकाता लेडी डॉक्टर मर्डर मामला : आरोपी संजय राय का साइकोलॉजीकल टेस्ट , SC करेगा सुनवाई

Sandeep Kumar | Aug 19, 2024, 24:03 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-18T232536.011
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-18T232536.011

सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) ने कथित बलात्कार और हत्या के मामले को स्वत: संज्ञान में लिया है। कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की गई 20 अगस्त की वाद सूची के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले में सुनवाई करेगा...

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज (RG Kar Medical College ) के अस्पताल में हुए रेप और हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के बाद से पूरे देश में आक्रोश फैलता जा रहा है । जहां एक ओर बंगाल की ममता सरकार की मांग पर इस मामले की जांच सीबीआई कर रही हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी आगामी 20 अगस्त को इस मामले में सुनवाई करने को कहा है । वहीं इस पूरे मामले में सीबीआई (CBI) ने कहा कि मामले के पहले संदिग्ध आरोपी संजय रॉय (Accused Sanjay Roy ) का साइकलॉजिकल टेस्ट (psychological test ) कराया जाएगा।

SC करेगा 20 अगस्त को सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) ने कथित बलात्कार और हत्या के मामले को स्वत: संज्ञान में लिया है। कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की गई 20 अगस्त की वाद सूची के अनुसार, सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ ( CJI DY. Chandrachur) की अध्यक्षता वाली पीठ मंगलवार को सुनवाई करेगी। कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court ) ने हाल ही में मामले की जांच कोलकाता पुलिस से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ( सीबीआई ) को ट्रांसफर कर दिया था।

राज्यपाल ने ममता सरकार पर उठाए सवाल

वहीं इस मामले में राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ( Governor C.V. Anand Bose ) का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री के पास है, इसलिए यह साफ तौर पर उनकी नाकामी को दिखाता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सीबीआई
  • ममता बनर्जी
  • प.बंगाल की सीएम ममता बनर्जी
  • आरजी कर मेडिकल कॉलेज
  • कोलकाता लेडी डॉक्टर मर्डर मामला
  • राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं