कोलकाता रेप केस मामले में नया मोड़, मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य का होगा Polygraph test, कोर्ट ने दी इजाजत
Sandeep Kumar | Aug 22, 2024, 20:45 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-22T201630.678
कोलकाता में हुए लेडी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या का मामले ने तूल पकड़ लिया है । आज इस मामले में CBI ने कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष को कोर्ट में पेश किया...
कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में ( RG Medical College ) लेडी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में गुरुवार को सीबीआई ने कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष ( Former college principal Sandeep Ghosh ) को सियालदाह कोर्ट में पेश किया। सीबीआई (CBI ) ने अदालत में सुनवाई के दौरान बंगाल पुलिस और सरकार ( Bengal Police and Government ) पर आरोपों की झड़ी लगा दी। इस दौरान कोर्ट ने भी कहा कि घटनास्थल से छेड़छाड़ की गई है। इसके चलते कुछ सबूत भी खत्म होने का संकट है। वहीं सीबीआई ने घोष के अलावा कुछ अन्य लोगों के पॉलीग्राफ टेस्ट ( Polygraph test ) कराने की मांग की। कोर्ट ने इस मांग को स्वीकारते हुए टेस्ट करने की इजाजत दे दी।
इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ( Chief Justice DY Chandrachud ) की अध्यक्षता वाली बेंच का रवैया भी सख्त दिखा। सीबीआई का पक्ष रख रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ( Solicitor General Tushar Mehta ) ने कहा पहली एफआईआर (FIR) पीड़िता के अंतिम संस्कार के बाद रात में दर्ज हुई। पहले पैरेंट्स को बताया गया कि आपकी बेटी ने सुसाइड कर लिया है। फिर बताया गया कि अप्राकृतिक मौत हो गई। इसके बाद जब पीड़िता के दोस्तों ने वीडियोग्राफी ( videography ) की बात कही तो ऐसा नहीं किया गया। इससे साफ जाहिर होता है कि कहीं ना कहीं गड़बड़ी हुई है। कोर्ट ने बंगाल सरकार के वकील कपिल सिब्बल से पूछा कि कब पता चला कि यह अप्राकृतिक मौत (unnatural death ) का मामला लगता है। इस पर कपिल सिब्बल (Kapil Sibal ) ने कहा कि घटना के अगले दिन दोपहर अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया।
इस मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस जेबी पारदीवाला ( Justice JB Pardiwala ) ने कहा कि मैंने 30 सालों में ऐसी घटना कभी नहीं देखी। कोर्ट ने यह भी कहा कि जब सुबह के वक्त ही पता चल गया कि यह अप्राकृतिक जांच का मामला है तो फिर क्राइम सीन (crime scene ) को चिह्नित कर घेराबंदी करने में देरी क्यों की गई। इस पर कपिल सिब्बल ने कहा कि ऐसा नहीं है। पूरे क्राइम सीन की वीडियोग्राफी ( Videography of crime scene ) भी कराई गई थी।
सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में रखा पक्ष
मैंने 30 सालों में ऐसी घटना नहीं देखी : जस्टिस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari