क्या महाराष्ट्र से चुनाव लड़ेगा लॉरेंस बिश्नोई, इस पार्टी ने दिया ऑफर
Dolly patil | Oct 22, 2024, 13:59 IST
लॉरेंस को माननीय बनने का ऑफर
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में एक पार्टी ने गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को वहां से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। पार्टी ने गैंगस्टर की तुलना शहीद भगत सिंह से की है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में एक पार्टी का अजीबो गरीब बयान सामने आया है। दरअसल इस पार्टी ने गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को चुनाव लड़ने का ऑफर दे दिया है। इसी के साथ इस पार्टी ने गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई की तुलना भगत सिंह से की है। पार्टी ने अपने बयान में कहा कि हमारे कार्यकर्ता और पदाधिकारी उन्हें जीत दिलाने की कोशिश करेंगे।
लाॅरेंस बिश्नोई का छत्तीसगढ़ में टेरर, बड़े कारोबारियों के लिए खतरा
आपको बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई अभी अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है। जानकारी के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई को ये ऑफर उत्तर भारतीय विकास सेना ( UBVS ) ने दिया है। इसी के साथ पार्टी के अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने इसको लेकर लॉरेंस बिश्नोई को एक लेटर भी लिखा है।
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : एमपी के पास छिपा हो सकता है तीसरा आरोपी
यूबीवीएस के अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने अपने बयान में कहा कि मुंबई विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उत्तर भारतीय विकास सेना के 4 उम्मीदवारों का नाम फाइनल हो गया है। लॉरेंस बिश्नोई की मंजूरी के बाद 50 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी। इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि हम लॉरेंस बिश्नोई में शहीद भगत सिंह को देखते हैं।
उन्होंने बिश्नोई को पत्र में लिखा कि हम आपको महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दे रहे हैं। उत्तर भारतीय विकास सेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अच्छे प्रदर्शन से चुनाव जीतेंगे। पत्र में यह भी कहा गया है कि हम तैयार हैं, बस आपके जवाब का इंतजार है।
लाॅरेंस बिश्नोई का छत्तीसगढ़ में टेरर, बड़े कारोबारियों के लिए खतरा
किस पार्टी ने दिया ऑफर
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : एमपी के पास छिपा हो सकता है तीसरा आरोपी
सुनील शुक्ला ने क्या कहा
पत्र में क्या लिखा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari