सबसे ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट जारी, भारत की रैंकिंग ने चौंकाया

Pooja Kumari | Feb 19, 2024, 13:24 IST
Share
passports
passports

किसी देश का पासपोर्ट कितना मजबूत है, हेनले इंडेक्स में इसका निर्धारण वीजा फ्री एक्सेस से किया जाता है। यानी जिस देश के पासपोर्ट का इस्तेमाल कर सबसे अधिक देशों में बिना वीजा यात्रा की जा सकती है, वो पासपोर्ट सबसे मजबूत होता है।

BHOPAL. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 (Henley Passport Index) 2024 की लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें फ्रांस ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। बता दें कि फ्रांस के पासपोर्टधारी 194 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। किसी भी देश के पासपोर्ट की मजबूती से पता चलता है कि वो एक सॉफ्ट पावर के तौर पर विश्व में कितना प्रभावशाली है। जानकारी के मुताबिक हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत ने इस साल पिछले साल से खराब प्रदर्शन किया है और भारतीय पासपोर्ट एक स्थान नीचे फिसलकर 85वें स्थान पर आ गया है।

यह खबर भी पढ़ें - स्मृति और राहुल आज होंगे आमने-सामने, जनता को करेंगे संबोधित

लिस्ट में सबसे टॉप पर रहा फ्रांस


बता दें कि किसी देश का पासपोर्ट कितना मजबूत है, हेनले इंडेक्स में इसका निर्धारण वीजा फ्री एक्सेस से किया जाता है। यानी जिस देश के पासपोर्ट का इस्तेमाल कर सबसे अधिक देशों में बिना वीजा यात्रा की जा सकती है, वो पासपोर्ट सबसे मजबूत होता है। फ्रांस के साथ-साथ जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन शीर्ष स्थान पर हैं। हेनले पासपोर्ट रैंकिंग में 193 वीजा फ्री डेस्टिनेशन के साथ दूसरे स्थान पर फिनलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन हैं। वहीं तीसरे स्थान पर 192 वीजा फ्री डेस्टिनेशन के साथ ऑस्ट्रिया है।

यह खबर भी पढ़ें - पीएम आवास के निर्माण में कमियां बता कर 150 लोगों से ठगी, तीन गिरफ्तार

भारत की रैंकिंग में गिरावट


जानकारी के मुताबिक भारत का पासपोर्ट 2024 में पिछले साल के मुकाबले एक स्थान नीचे फिसला है। पिछले साल हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत जहां 84वें स्थान पर था, इस साल 85वें स्थान पर आ गया है। ऐसे में भारत की रैंकिंग में गिरावट थोड़ी हैरान करने वाली है, क्योंकि पिछले साल जहां भारत के पासपोर्टधारी 60 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते थे वहीं, इस साल वीजा फ्री देशों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है।

यह खबर भी पढ़ें - UP के संभल में बनेगा कल्कि धाम मंदिर, PM करेंगे आज करेंगे शिलान्यास

पाकिस्तान की रैंकिंग वहीं अटकी


हाल ही में ईरान ने भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा फ्री एंट्री की घोषणा की है। इसके अतर्गत भारतीय पर्यटक 15 दिनों तक ईरान में बिना वीजा के पर्यटन का लाभ उठा सकते हैं। मलेशिया, थाईलैंड और श्रीलंका भी उन देशों में शामिल हैं, जिन्होंने कुछ समय पहले ही भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री की घोषणा की है। वहीं पाकिस्तान की रैंकिंग की बात करें तो, ये पिछले साल की तरह ही इस बार भी 106वें स्थान पर है। भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश भी पिछले साल से एक स्थान नीचे गिरकर 101 से 102वें स्थान पर आ गया है।

यह खबर भी पढ़ें - किसान आंदोलन: केंद्र के MSP प्रस्ताव पर किसान 2 दिन करेंगे विचार

मालदीव का पासपोर्ट 58वें स्थान पर


भारत का समुद्री पड़ोसी मालदीव का पासपोर्ट पहले की तरह ही मजबूत बना हुआ है। मालदीव का पासपोर्ट 58वें स्थान पर है और मालदीव के पासपोर्टधारी 96 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में चीन के पासपोर्ट ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। साल 2023 में जहां चीन का पासपोर्ट 66वें स्थान पर था, इस साल यह दो अंक उछाल के साथ 64वें स्थान पर आ गया है। चीन ने कोविड महामारी के बाद अपने पर्यटन को पुनर्जीवित करने के लिए कई यूरोपीय देशों को वीजा फ्री एंट्री दी है। अमेरिका का पासपोर्ट भी पिछले साल के मुकाबले इस साल मजबूत हुआ है। पिछले साल अमेरिका 7वें स्थान पर था लेकिन इस साल ये 6वें स्थान पर आ गया है।

अफगानिस्तान सबसे निचले पायदान पर


हेनले पासपोर्ट रैंकिंग में अफगानिस्तान सबसे निचले पायदान पर। बता दें कि तालिबान के शासन में अफगानिस्तान लगातार पिछड़ता जा रहा है और उसका पासपोर्ट भी सबसे खराब प्रदर्शन कर रहा है। 28 वीजा फ्री डेस्टिनेशन के साथ अफगानिस्तान का पासपोर्ट सबसे नीचे यानी 109वें स्थान पर है।

Tags:
  • हेनले पासपोर्ट इंडेक्स
  • Henley Passport Index
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा