हरियाणा चुनाव में लगातार तीसरी बार खिला कमल, कांग्रेस को हार स्वीकार नहीं, नतीजों को मानने से किया इनकार

Sandeep Kumar | Published:
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-08T194347.722
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-08T194347.722

हरियाणा में लगातार तीन बार जीतने वाली बीजेपी पहली पार्टी होगी। प्रदेश की कुल 90 सीटों में से पार्टी ने 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार बीजेपी को 8 सीटों पर फायदा हुआ है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। राज्य में ऐसा करने वाली वह पहली पार्टी होगी। प्रदेश की कुल 90 सीटों में से पार्टी ने 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार बीजेपी को 8 सीटों पर फायदा हुआ है। उधर, कांग्रेस ने 37 सीटें जीती हैं। इसे भी इस चुनाव में 6 सीटों का फायदा हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सैनी (Chief Minister Naib Saini ) लाडवा और कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा (Chief Minister Bhupendra Hooda ) गढ़ी-सांपला सीट से जीत गए हैं। वहीं तीन सीटें आईएनडी को मिली है, जबकि 2 सीटें INLD को मिली है।

कांग्रेस का हार मानने से इनकार

हरियाणा में एक्जिट पोल के उम्मीदों के उलट नतीजे आने का बाद कांग्रेस ने इसे मानने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस ने यह सब हेरफेर करके किया गया है। कांग्रेस ने कहा कि राज्य में उनसे जीत छीन ली गई है। कांग्रेस ने ईवीएम ( EVM ) पर सवाल उठाते हुए मतगणना की प्रक्रिया में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा है कि वह इसके खिलाफ चुनाव आयोग (election Commission ) में शिकायत करेगी।

ये खबर भी पढ़िए...हरियाणा चुनाव में सीएम नायब सैनी के 9 मंत्रियों को मिली करारी शिकस्त, जानें कौन-कौन से मंत्री जीते

जयराम रमेश ने की प्रेसवार्ता

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, हरियाणा में नतीजे पूरी तरह से अप्रत्याशित,आश्चर्यजनक और हमारी उम्मीद के विपरीत हैं। यह वास्तविकता के भी उलट हैं। हरियाणा लोगों बदलाव के खिलाफ हैं। इन परिस्थितियों में, हमारे लिए घोषित किए गए परिणामों को स्वीकार करना संभव नहीं है।

कांग्रेस प्रत्याशी की सबसे बड़ी जीत

वहीं नूंह जिले की फिरोजपुर झिरका सीट से कांग्रेस ने सबसे बड़ी जीच हासिल की है। कांग्रेस के मामन खान ने इस सीट पर 98 हजार 441 वोटों से रिकार्ड जीत हासिल की हैं। मामन को कोई भी अन्य प्रत्याशी टक्कर देते हुए दिखाई नहीं दिया। मामन खान ने इस चुनाव में 1 लाख 30 हजार 497 वोट हासिल की। वो इस बार हरियाणा चुनाव की सबसे बड़ी जीत है।

ये खबर भी पढ़िए...जम्मू-कश्मीर चुनाव में AAP ने खोला खाता, जानें कौन हैं डोडा से आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक

हुड्डा का सीएम बनने का सपना चकनाचूर

हरियाणा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार की भविष्यवाणी की गई थी। नतीजों में बीजेपी ने राज्य में इतिहास रचते जीत की हैट्रिक लगा दी। मध्य प्रदेश और फिर छत्तीसगढ़ के बाद अब हरियाणा में कांग्रेस के हाथ जीत फिसल गई है। एग्जिट पोल के नतीजों के बाद निश्चित तौर भूपिंदर सिंह हुड्डा ने तीसरी बार सीएम बनने का सपना संजो लिया था लेकिन बीजेपी ने हुड्डा के सपने को चकनाचूर कर दिया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कांग्रेस
  • BJP
  • बीजेपी
  • कांग्रेस नेता जयराम रमेश
  • सीएम नायब सैनी
  • हरियाणा चुनाव
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
  • भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा
  • हरियाणा चुनाव 2024
  • हरियाणा चुनाव परिणाम
  • Nayab Singh Saini
  • haryana result 2024
  • bhupinder hooda
  • hariyana election result
  • ec result
  • कांग्रेस के मामन खान
  • हरियाणा चुनाव बीजेपी हैट्रिक
पटवारी-आरआई पेपर लीक मामले में दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार, एमपी के भिंड जिले से हैं मास्टर माइंड

By Arun Tiwari

नर्मदा परिक्रमा अब होगी आसान! 150 पुल-पुलिया और 22 सड़कें बनाने की तैयारी, रास्ते में मिलेगा ठहरने का ठिकाना

By Amresh Kushwaha

नर्मदा परिक्रमा अब होगी आसान! 150 पुल-पुलिया और 22 सड़कें बनाने की तैयारी, रास्ते में मिलेगा ठहरने का ठिकाना
आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड

By Raghvendra Singh Rathore

आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड
चुनावी सभा से पकड़ा गया सरपंच का तस्कर पति, 8 महीने से था फरार; 6 दिन पहले हुई थी करोड़ों की संपत्ति फ्रीज

By Jageshwar Prasad

चुनावी सभा से पकड़ा गया सरपंच का तस्कर पति, 8 महीने से था फरार; 6 दिन पहले हुई थी करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
NHM भर्ती की पूरी परीक्षा कैंसिल, पेंसिल से बदले नंबर, 20 अंकों की परीक्षा में जांचे 22 सवाल, जांच में हुआ खुलासा

By VINAY VERMA

NHM भर्ती की पूरी परीक्षा कैंसिल, पेंसिल से बदले नंबर, 20 अंकों की परीक्षा में जांचे 22 सवाल, जांच में हुआ खुलासा
15 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट! MP के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान

By Sandeep Kumar

15 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट! MP के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान