/sootr/media/media_files/2024/11/01/yZ9yuoul6iK4y38D5LM4.jpg)
1 नवंबर 2024 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 62 रुपए तक बढ़ा दिए हैं, जिससे दिवाली पर आम लोगों को झटका लगा है। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, आज से नए रेट्स लागू हो गए हैं।
कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़े
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। इस बार 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई हैं। दिल्ली में अब यह सिलेंडर 1802 रुपए में मिलेगा, जबकि कोलकाता में 1911.50 रुपए, मुंबई में 1754 रुपए और चेन्नई में 1964 रुपए में मिलेगा।
नवंबर में होने वाले हैं बड़े बदलाव, पड़ेगा बजट पर असर
घरेलू सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव
14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह सिलेंडर अगस्त 2023 के रेट्स पर ही उपलब्ध है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹803 है, जबकि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए इसकी कीमत ₹603 है। अगस्त 2023 में सरकार ने घरेलू सिलेंडर के दाम में लगभग ₹100 की कटौती की थी।
MP में क्या है नया रेट
भोपाल में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,745 रुपए से बढ़कर 1807 हो गई हैइंदौर में 1,847 रुपए से बढ़कर 1,909 हो गई हैउज्जैन में कमर्शियल सिलेंडर के रेट 1,974 रुपए हैंजबलपुर में कमर्सियल सिलेंडर की कीमत 2,020 पहुंच गई हैरीवा में कमर्सियल सिलेंडर की कीमत 2,055 रुपए हो गई है
देश के बड़े शहरों में क्या हैं रेट
दिल्ली - 1802 रुपए
कोलकाता - 1911.50 रुपए
मुंबई - 1754.50 रुपए
चेन्नई - 1964.50 रुपए
BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, महिलाओं को हर माह ₹2100 देने का ऐलान, ₹500 में गैस सिलेंडर
पिछले महीनों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें
सितंबर में, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹1691 थी, जो अब बढ़कर ₹1802 हो गई है। अगस्त में यह सिलेंडर दिल्ली में ₹1652.50 में मिल रहा था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक