5 दिन से चल रहा था लाश का इलाज, ऐसे खुला राज, जानें कहां का है मामला
Sandeep Kumar | Oct 25, 2024, 19:23 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-25T191108.983
अस्पताल में मृत मरीज के परिजनों का दावा है कि विशाल पांडे का डेंगू का इलाज चल रहा था। डॉक्टर उन्हें मरीज से मिलने नहीं दे रहे थे। जब परिजन वार्ड में जबरदस्ती घुसकर देखने पहुंचे तब जाकर पूरी घटना का राज खुल गया...
आपने फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इज बैक' तो देखी होगी। जिसमें एक सीन आता है कि अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद कैसे उसका कई दिन इलाज चलता रहता है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर्स के गैरजिम्मेदराना काम को गब्बर सिंह (अक्षय कुमार ) पूरी तरह से एक्सपोज कर देते हैं। कुछ ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चरक अस्पताल में सामने आई है। यहां एक लाश का पांच दिन से इलाज चल रहा था। मृतक के परिजन जब वार्ड में जबरदस्ती घुसकर देखने पहुंचे तो वहां का मंजर देखकर उनकी आंखे खुली की खुली रह गई।
Kanpur Accident : टक्कर के बाद दो वाहनों में लगी भीषण आग , एमपी के 2 लोग जिंदा जले
पांच दिन से चल रहा था
राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित चरक अस्पताल (Charak Hospital ) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लाश का पांच दिन से इलाज चल रहा था। मृतक के परिजन जब वार्ड में जबरदस्ती घुसे तब इस बात का खुलासा हुआ। इसके बाद अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनों की अस्पताल के कर्मचारियों से जमकर बहस भी हो गई।
BJP ने क्यों की UP उपचुनाव की तारीख बदलने की मांग, 13 को होना है मतदान
लखनऊ के अस्पताल में भी डॉक्टर्स ने एक लाश का इलाज किया। गब्बर फिल्म की तरह ही परिजनों से पांच लाख रुपए वसूलने के लिए लाश का इलाज किया जा रहा था। शंका होने पर जब मृतक के घरवाले जबरन वार्ड में घुस गए। तब उन्हें पता चला कि मरीज की तो पहले ही मौत हो चुकी है।
हरियाणा के सोनीपत में एक अस्पताल ने मरीज की मौत के बाद भी इलाज के लिए पैसे की वसूली किया था। सोनीपत के निजी अस्पताल FIMS पर एक मरीज की मौत की खबर छिपाकर पैसे की वसूली की गई थी। इस घटना में भी मरीज के परिजनों का आरोप था अस्पताल ने उन्हें मौत की जानकारी नहीं दी थी। मामला सामने आने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया था। परिजनों का दावा था कि उन्होंने मरीज को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल ने 10 दिन में 14 लाख रुपए का बिल बना दिया था।
thesootr links
Kanpur Accident : टक्कर के बाद दो वाहनों में लगी भीषण आग , एमपी के 2 लोग जिंदा जले
पांच दिन से चल रहा था लाश का इलाज
BJP ने क्यों की UP उपचुनाव की तारीख बदलने की मांग, 13 को होना है मतदान
पांच लाख रुपए वसूलने
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari